छत्तीसगढ़ - Newsportal | Chhattisgarh Darpan Media Group

छत्तीसगढ़

वरिष्ठ नागरिकों के प्रति युवा संवेदनशील व्यवहार अपनाएं: ज्ञानेश शर्मा

 फिजियोथेरेपी के माध्यम से वरिष्ठ नागरिकों की स्वास्थ्य सुरक्षा विषय पर कार्यशाला संपन्न

रायपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। छत्तीसगढ़ राज्य योग आयोग के अध्यक्ष ज्ञानेश शर्मा ने शुक्रवार को रायपुर के रोहणीपुरम स्थित स्थित राम मंदिर प्रांगण हॉल में योग व फिजियोथेरेपी के माध्यम से वरिष्ठ नागरिकों की पूर्ण स्वास्थ्य सुरक्षा विषय पर कार्यशाला का शुभारंभ किया। एक दिवसीय क्षेत्रीय कार्यशाला का आयोजन रीजनल रिसोर्स एवं ट्रेनिंग सेंटर (RRCT) मुंबई,  सेंटर फॉर द स्टडी आफ सोशल चेंज (CSSC) मुंबई, हेल्पेज इंडिया छत्तीसगढ़ व सीनियर सिटीजन सोशल वेलफेयर सोसाइटी द्वारा किया गया था।



ज्ञानेश शर्मा ने वरिष्ठ नागरिकों के साथ होने वाले अत्याचार और अपराधों पर दुख व्यक्त करते हुए युवाओं के संवेदीकरण का आवाहन किया। उन्होंने कहा कि बुजुर्गों के प्रति युवा संवेदनशील व्यवहार अपनाएं। उन्होंने योग के माध्यम से व व्यक्तिगत स्तर पर हर वरिष्ठ नागरिक को सहयोग करने का आश्वासन दिया। मुम्बई की पूर्व डिप्टी मेयर श्रीमती निर्मला सावंत ने वरिष्ठ नागरिकों के लिए बनाए गए माता पिता भरण पोषण अधिनियम 2007 के सम्बंध में जानकारी देते हुए अपने अनुभवों को साझा किया। हेल्पेज इंडिया के राज्य प्रमुख शुभांकर विस्वास ने वरिष्ठ नागरिकों के लिए स्वास्थ्य, हेल्प लाइन के माध्यम से दिए जा रहे सुविधाओं की जानकारी दी।

और भी

उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी-कर्मचारी हुए पुरस्कृत

 अम्बिकापुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव की अध्यक्षता में गुरूवार को आयोजित संभागीय स्वास्थ्य समीक्षा बैठक के दौरान जिले में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी-कर्मचारियों को पुरस्कृत किया गया। सीतापुर में पदस्थ डॉ संयोगिता पैकरा, असोला उप स्वास्थ्य केंद्र में कार्यरत एएनएम सीता सोनी व मंजू तिर्की, आमगांव सब हेल्थ सेंटर की एएनएम उमेत्री सिंह तथा नवापारा शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को लगातार उत्कृष्ट स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के लिए पुरस्कृत किया गया।

इस अवसर पर स्वास्थ्य सचिव आर. प्रसन्ना, संचालक स्वास्थ्य सेवाएं भीम सिंह, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के संचालक विलास संदीपान भोस्कर, सीजीएमएससी के संचालक अभिषेक सिंह व अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

और भी

रेलवे ने अप्रैल-सितंबर में 851 रूट किलोमीटर का विद्युतीकरण किया

 नई दिल्ली (छत्तीसगढ़ दर्पण)। भारतीय रेलवे ने अपने संपूर्ण ब्रॉड गेज नेटवर्क के विद्युतीकरण की महत्वाकांक्षी योजना प्रारंभ की है, जिसकी परिणति केवल बेहतर ईंधन ऊर्जा के उपयोग, थ्रूपुट में वृद्धि, ईंधन पर होने वाले व्यय में कमी के रूप में ही नहीं होगी, बल्कि इसकी बदौलत बहुमूल्‍य विदेशी मुद्रा की भी बचत होगी।

वित्त वर्ष 2022-23 के दौरान, सितंबर 2022 तक, भारतीय रेल ने वित्त वर्ष 2021-22 की इसी अवधि के दौरान हासिल 562 रूट किलोमीटर (आरकेएम) की तुलना में 851 रूट किलोमीटर (आरकेएम) हासिल कर लिया है। यह पिछले वर्ष की इसी अवधि के आंकड़ों से 51.4% अधिक है। इस वित्तीय वर्ष के दौरान विद्युतीकरण का लक्ष्य 6500 आरकेएम है।\

उल्लेखनीय है कि वर्ष 2021-22 के दौरान भारतीय रेल के इतिहास में 6,366 आरकेएम का रिकॉर्ड विद्युतीकरण हासिल किया गया था। इससे पहले, 2020-21 के दौरान उच्चतम विद्युतीकरण 6,015 आरकेएम था।

30.09.2022 तक, भारतीय रेल के बीजी नेटवर्क के 65,141 आरकेएम (केआरसीएल सहित) में से 53,098 बीजी आरकेएम का विद्युतीकरण किया जा चुका है, जो कुल बीजी नेटवर्क का 81.51% है।

 

 

और भी

विश्व बालिका दिवस पर स्वास्थ्य मंत्री के हाथों सम्मानित हुए जिले के दो उत्कृष्ट वॉलिंटियर्स

 धमतरी (छत्तीसगढ़ दर्पण)। विश्व बालिका दिवस के अवसर पर राज्य स्तर पर दो दिवसीय नोनी जोहार कार्यशाला का आयोजन 10 व 11 अक्टूबर को रायपुर में किया गया, जहां धमतरी जिले का प्रतिनिधित्व करने वाले दो चेंजमेकर चैंपियंस (वॉलिंटियर्स) सम्मानित किए गए। 

युनिसेफ  की जिला समन्यक नुपूर पांडेय ने बताया कि कार्यक्रम में स्वास्थ मंत्री टीएस सिंहदेव ने उपस्थित सभी वालिंटियर्स की प्रशंसा करते हुए कहा कि कोरोना काल में सर्वाधिक योगदान और सहयोग रोको टोको के स्वयंसेवकों से मिला आम लोगों की जान बचाने उन्होंने हरसंभव प्रयास भी किए। इसी तरह टीकाकरण व जनजागरूकता अभियान में भी उनका व्यापक सकारात्मक भूमिका निभाई। इस अवसर पर प्रदेश के शिक्षा मंत्री प्रेमसाय सिंह टेकाम ने भी मोहल्ला क्लास जैसे शिक्षा के क्षेत्र में कार्य करने वालों की सराहना की। जिला समन्वयक ने यह भी बताया कि पूरे प्रदेश में चलाए जा रहे रोको-टोको भी काफी सफल रहा। इसमें जिले की टीम का प्रतिनिधित्व करने वाले वॉलिंटिर्स अर्जुन सिंह व डेमन सोनकर ने तीन किलोमीटर सड़क पर कोरोना जागरुकता का संदेश लिखा। इसके अलावा जिले का पहला देसी सेनिटाइजर मशीन का निर्माण, रक्तदान शिविर आयोजित कर एक ही दिन में 74 यूनिट रक्त संग्रहित करने, 30 किमी सायकल रैली जैसे नवाचार कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों को जागरूक करने हरसंभव प्रयास किया। वॉलिंटियर्स के सम्मानित होने पर जिला प्रशासन की ओर से कलेक्टर  पी.एस. एल्मा ने शुभकामनाएं दी हैं।

 
और भी

मुख्यमंत्री बघेल नवीन तहसील कार्यालय लाल बहादुर नगर का करेंगे शुभारंभ

 राजनांदगांव (छत्तीसगढ़ दर्पण)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल लाल बहादुर नगर के नवीन तहसील कार्यालय का 17 अक्टूबर को वर्चुअल शुभारंभ करेंगे। कलेक्टर डोमन सिंह ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक तैयारी करने के निर्देश दिए हैं।

 
और भी

महिला व बाल विकास विभाग का कार्य संवेदनशीलता और गंभीरता से संचालित होता है, इसे ध्यान में रखते हुए कार्य करें : कलेक्टर

 राजनांदगांव (छत्तीसगढ़ दर्पण)। कलेक्टर डोमन सिंह ने आज महिला बाल विकास की बैठक लेकर विभाग में किए जा रहे कार्यों की गहन समीक्षा की। बैठक में कलेक्टर ने पर्यवेक्षकों और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं से कहा कि महिला व बाल विकास विभाग का कार्य संवेदनशीलता और गंभीरतापूर्वक करें। उन्होंने कहा कि विभाग में पदस्थ अधिकारियों से लेकर कार्यकर्ता और सहायिकाओं की जवाबदारी है, कि पूर्ण जवाबदारी पूर्वक कार्य करते हुए महिला व बच्चों के स्वस्थय और कुपोषण मुक्ति की दिशा में अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि सार्थक प्रयास और गंभीरता से कार्य किए बिना हम कुपोषण के अभिशाप से मुक्ति नहीं दिला सकते। उन्होंने कहा कि महिलाओं को स्वस्थ्य किये बिना स्वस्थ्य शिशु और स्वस्थ्य समाज की स्थापना नहीं हो सकती। इसके लिए यह जरूरी है कि गर्भवती माता को लक्ष्य रखते हुए उन्हें सुपोषण आहार प्रदाय करने के साथ ही बारीकी से उनके स्वास्थ्य पर भी नजर बनाए रखें। 

बैठक में कलेक्टर ने कहा कि स्वस्थ्य, सुपोषित महिला व बच्चों के बिना विकसित समाज की कल्पना करना संभव नहीं है। इसके लिए कलेक्टर ने जिले में चलाए जा रहे कार्य योजना के अनुसार एनीमिक महिला, एनीमिक किशोरी बालिका, गंभीर कुपोषित बच्चे व मध्यम कुपोषित बच्चे की जानकारी लेकर इन्हें पूर्ण रूप से स्वस्थय और सुपोषित बनाने के निर्देश दिए। बैठक में उन्होंने विकासखंडवार उनके यहां एनीमिक महिला, एनिमीक किशोरी बालिका, गंभीर कुपोषित व मध्यम कुपोषित बच्चे की संख्यात्मक जानकारी ली। कलेक्टर ने कहा कि इन्हें नियमित रूप से पोषण युक्त भोजन का वितरण करें। बीच-बीच में नियमित रूप से स्वास्थ्य जांच की व्यवस्था सुनिश्चित करते रहें। पर्यवेक्षकों ने बताया कि जिले में कुपोषण मुक्ति की दिशा में सार्थक प्रयास जारी है। वर्तमान में आंगनबाड़ी केंद्रों में शासन द्वारा प्रदान किए जाने वाले पोषण आहार का वितरण सप्ताह में 6 दिन किया जा रहा है। साथ ही जिला प्रशासन द्वारा उपलब्ध कराए गए डीएमएफ फंड से सप्ताह में 3 दिन पोषण आहार प्रदाय किया जा रहा है। इस तरह से गंभीर कुपोषित बच्चों को आंगनबाड़ी केंद्र में सप्ताह में 6 दिन व डीएमएफ से 3 दिन दोनों टाइम पोषणयुक्त आहार प्रदाय किया जा रहा है।

 
 

बैठक में कलेक्टर ने जिले में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता व सहायिका के रिक्त पदों की जानकारी ली। उन्होंने स्पष्ट रूप से निर्देशित करते हुए कहा कि आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका के रिक्त पदों की भर्ती अनिवार्य रूप से दीपावली के पूर्व कर लिया जाए। रिक्त पदों पर भर्ती में उदासीनता बरतने पर संबंधित परियोजना अधिकारी के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर ने बैठक में कहा कि आंगनबाड़ी केंद्रों में अनिवार्य, आवश्यकता और जरूरी सामग्री और संसाधन की व्यवस्था के प्रयास किए जाएंगे। इसके लिए उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा जरूरी संसाधन की व्यवस्था सुनिश्चित किया जाएगा। बैठक उन्होंने कहा कि सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में बर्तन, बच्चों के बैठने के लिए दरी, पंखे गैस चूल्हा जैसे बुनियादी व्यवस्था अनिवार्य रूप से होनी चाहिए। कलेक्टर ने कहा कि स्थानीय स्तर पर जनभागीदारी, जन सहयोग और स्थानीय जनप्रतिनिधियों के सहयोग से आवश्यक सुविधा, संसाधन की व्यवस्था के लिए प्रयास करें। कलेक्टर द्वारा पूर्व में सरपंचों को आंगनबाड़ी केंद्रों के लिए दरी की व्यवस्था सुनिश्चित करने का अनुरोध किया गया था। छुरिया जनपद पंचायत के सरपंचों की ओर से समाजिक सहभागिता व बच्चों की आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए अपना योगदान देते हुए सरपंचों के द्वारा अपने-अपने ग्राम पंचायतों में संचालित आंगनबाड़ी केंद्रों में दरी की व्यवस्था की गई है। इसके लिए कलेक्टर ने छुरिया जनपद के सरपंचों की सराहना किया है। अन्य जनपद पंचायत के सरपंचों को भी इस दिशा में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करने का अनुरोध किया है।

 
 

बैठक में कलेक्टर ने कहा कि पर्यवेक्षक नियमित रूप से आंगनबाड़ी केंद्रों की मॉनिटरिंग करें। उन्होंने कहा कि पर्यवेक्षकों की ओर से आंगनबाड़ी केंद्रों का नियमित भ्रमण नहीं किया जा रहा है, इससे उत्पन्न स्थिति को ध्यान में रखते हुए उन्होंने अनिवार्य रूप से अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए आंगनबाड़ी केंद्रों का निरीक्षण और संचालन जवाबदारी पूर्वक करने कहा है। कलेक्टर ने कहा कि विभाग के सभी अधिकारी और कर्मचारी समर्पित भाव से शासन की जिम्मेदारी का निर्वहन करें। बैठक में कलेक्टर ने जर्जर आंगनबाड़ी केंद्र की जानकारी लेकर नवीन आंगनबाड़ी केंद्र के निर्माण के लिए प्रस्ताव प्रेषित करने कहा है। बैठक में कलेक्टर ने कहा कि सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में एक मेडिकल किट की व्यवस्था रखें, जिससे जरूरत के अनुरूप बच्चों के लिए उपयोग में लाया जा सके। उन्होंने सभी आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को इसकी व्यवस्था सुनिश्चित करने कहा है। बैठक में कलेक्टर ने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्र परिसर के साथ ही केंद्र की साफ-सफाई नियमित रूप से होनी चाहिए। उन्होंने पुराने और कंडम सामानों को हटाने के की बात भी कही है। बैठक में कलेक्टर ने आंगनबाड़ी केंद्रों के संचालन के लिए किए गए खर्चो के भुगतान के लिए प्रस्ताव भेजे जाने कहा है।

 
और भी

आपसी समन्वय से सरकार की योजनाओं का करें बेहतर क्रियान्वयन : कलेक्टर

 खैरागढ़ (छत्तीसगढ़ दर्पण)। कलेक्टर सोनकर ने आज जिला कार्यालय खैरागढ़ के सभाकक्ष में समय-सीमा की बैठक लेकर अधिकारियों को लंबित आवेदनों के त्वरित निराकरण के निर्देश दिए। खैरागढ़-छुईखदान-गंडई एक नवीन जिला है, सभी अधिकारी आपसी समन्वय स्थापित कर सरकार की योजनाओं का बेहतर क्रियान्वयन करें। 

कलेक्टर ने ग्राम भोथली व मदुराकोही में नवीन धान उपार्जन केन्द्र का प्रस्ताव तैयार कर प्रेषित करने का निर्देश विभागीय अधिकारियों को दिए। खरीफ  विपणन 2022-23 के अन्तर्गत आगामी 01 नवम्बर से समर्थन मूल्य पर धान उपार्जन के तैयारियों के संबंध में कृषि सहाकारिता व खाद्य विभाग के अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। आज समय-सीमा की बैठक के दौरान प्रतिदिन आयोजित होने वाले जनसंवाद में प्राप्त आवेदनों के निराकरण हेतु जिला स्तरीय अधिकारियों के समक्ष प्रस्तुत किया गया। राजस्व विभाग छुईखदान की ओर से 10 प्रकरणों का निराकरण किया गया, इसी तरह विद्युत विभाग की ओर से 5, शिक्षा विभाग की ओर से 8, पीएचई, कृषि, आबकारी व जनपद पंचायत खैरागढ़ की ओर से दो-दो, खाद्य व मार्कफेड की ओर से एक-एक आवेदनों का निराकरण किया गया।

 

जिलाधीश ने डॉ. सोनकर ने गौठानो को ग्रामीण आजीविका का सबसे महत्वपूर्ण केंद्र के रूप में विकसित करने को कहा, इस हिसाब से हमें भविष्य की योजना बनाकर समय सीमा के भीतर क्रियान्वयन करना होगा। उन्होंने राज्य शासन की फ्लैगशिप योजनाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पंहुचाने के निर्देश दिए और नरवा योजना को प्रभावी तरीके से योजना बनाकर कार्य करने को कहा।

 

कलेक्टर ने सभी विभाग प्रमुखों से कहा कि आवेदन जो आम जनता की ओर से मुख्यमंत्री जनचौपाल, कलेक्टर शिकायत शाखा, केन्द्रीकृत लोक शिकायत निवारण और निवारण प्रणाली (सीपी ग्राम्स), जन शिकायत पीजीएन व लोक सेवा गारंटी आदि के माध्यम से प्राप्त हुए हैं। उन्होंने राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता वाले कार्यक्रमों व योजनाओं पर विशेष ध्यान देने को कहा साथ ही मुख्यमंत्री की घोषण पर अमल, आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल निर्माण/अधोसंरचना की प्रगति, राजीव युवा मितान क्लब, गोधन न्याय योजना, वर्मी कंपोस्ट उत्पादन व विक्रय, चारागाह विकास की जानकारी की समीक्षा की। बैठक में अनुविभागीय अधिकरी राजस्व खैरागढ़ प्रकाश राजपूत, एसडीएम गण्डई-छुईखदान सुनील शर्मा, डिप्टी कलेक्टर आभा तिवारी व रेणुका रात्रे, टकेश्वर साहू सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।

और भी

कलेक्टर ने वितरित किया दिव्यांग को 1 लाख रुपए का चेक

 खैरागढ़ (छत्तीसगढ़ दर्पण)। कलेक्टर डॉ जगदीश कुमार सोनकर ने गुरुवार को धरमपुरा वार्ड खैरागढ़ निवासी दिव्यांग हितग्राही मनोज कुमार को स्वेच्छानुदान मद से 1 लाख रुपए की सहायता राशि का चेक प्रदान किया। इस अवसर पर डिप्टी कलेक्टर आभा तिवारी व रेणुका रात्रे उपस्थित थे।

और भी

गढत हे नवा छत्तीसगढ़ : प्रदेश की आंचलिक खबरें एक नजर में

 रायगढ़ : सीईओ मिश्रा ने ग्रामीण युवाओं को किया खेल सामग्री का वितरण

सीईओ जिला पंचायत अबिनाश मिश्रा की ओर से आज जिला पंचायत के सभाकक्ष में नेहरू युवा केंद्र के माध्यम से ग्रामीण युवा खिलाडिय़ों को प्रोत्साहन के लिए खेल सामग्री प्रदान की गयी। इस मौके पर जिला युवा अधिकारी, नेहरू युवा केन्द्र रायगढ़ चन्द्राभूषण चौबे व जिला पंचायत के अधिकारी-कर्मचारी भी उपस्थित रहे।

 

सूरजपुर : बाल आयोग की सदस्य ने सूरजपुर प्रवास के दौरान विभिन्न स्कूल के छात्र-छात्राओं से हुई रूबरू

 

छत्तीसगढ़ राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की सदस्य आशा यादव का दो दिवसीय दौरा सूरजपुर के आश्रमों छात्रावासों, स्कूलों में हुआ। आयोग की सदस्य आशा यादव सर्वप्रथम 11 अक्टूबर 2022 को सूरजपुर के ग्राम-केतका स्थित बालक आश्रम का निरीक्षण किया, जहां की व्यवस्था देख कर संतुष्ट नजर आई। 

सूरजपुर : स्टेडियम ग्राउण्ड सूरजपुर में लगेंगे फटाखा दुकानें

 

मुख्य नगरपालिका अधिकारी से प्राप्त जानकारी अनुसार नगरपालिका परिषद् सूरजपुर क्षेत्रांतर्गत दीपावली व धनतेरश के अवसर पर पटाखा दुकान लगाने वाले व्यवसायियों को सूचित किया जाता है, कि विगत वर्ष की भांति इस वर्ष भी पटाखा दुकान के लिए स्टेडियम ग्राउण्ड सूरजपुर में स्थल का चयन किया गया है।

सूरजपुर : गौठानों में गतिविधी अनुरूप कराये ले-आउट तैयार : जिपं सीईओ

जिला पंचायत सीईओ लीना कोसम कलेक्टर ने आज सूरजपुर विकासखंड के ग्राम केशवनगर गौठान का निरीक्षण किया। उन्होंने गौठान में स्वीकृत महात्मा गांधी ग्रामीण इंडस्ट्रियल पार्क (रीपा) के कार्य योजना की जानकारी ली तथा जल्द से जल्द नवंबर तक रीपा का अधोसंरचना तैयार करने के निर्देश दिए।

 

दुर्ग : संभागायुक्त कावरे के औचक निरीक्षण से मचा कार्यालयों में हड़कंप

 

जिले के कार्यालयों में आज उस समय हड़कंप मच गया जब दुर्ग संभागायुक्त महादेव कावरे ने अचानक दबिश दी, कावरे कार्यालय खुलने के समय सुबह ही वाणिज्य कर विभाग दुर्ग के दफ्तर पहुंचे, जहां बड़ी संख्या में अधिकारी कर्मचारी अनुपस्थित थे, सर्किल 1 कार्यालय में 20 कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए एवं सर्किल 2 में कुल 22 व सर्किल 3 में 8 कर्मचारी एवं सर्किल 4 में 18 अधिकारी कर्मचारी अनुपस्थित पाए जाने पर कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए आधे दिवस का वेतन काटे जाने की कार्यवाही की गई।

धमतरी : वन अधिकार के आवेदनों का पुनर्परीक्षण कर 17 तक प्रस्तुत करें : कलेक्टर 

वन अधिकार अधिनियम 2006 के तहत व्यक्तिगत वन अधिकार के आवेदनों पर पुनर्परीक्षण कर आगामी 17 अक्टूबर तक जिला स्तरीय समिति के समक्ष प्रस्तुत किए जाएंगे। उक्ताशय के निर्देश कलेक्टर पी.एस. एल्मा ने आज समिति की बैठक के दौरान दिए। 

गौरेला पेंड्रा मरवाही : कलेक्टर के निर्देश पर दिव्यांग बालिका डॉली को तुरंत मिला व्हीलचेयर

आमजनों से भेंट मुलाकात के दौरान कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी के निर्देश पर मरवाही जनपद के ग्राम धोबहर की सौ प्रतिशत सेरेब्रल पॉलसी से पीडि़त 12 वर्षीय दिव्यांग बालिका कुमारी डॉली गुप्ता को तुरंत व्हीलचेयर प्रदाय किया गया। कुमारी डॉली ने शासकीय सहायता के लिए कलेक्टर को आवेदन दिया। 

गौरेला पेंड्रा मरवाही : संयुक्त जिला कार्यालय भवन का आकस्मिक निरीक्षण कर अधिकारियों-कर्मचारियों की उपस्थिति का अपर कलेक्टर ने लिया जायजा

कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी के निर्देशानुसार शासकीय कार्यालयों में अधिकारियों-कर्मचारियों की समय पर उपस्थिति का नियमित रूप से निरीक्षण किया जा रहा है। अपर कलेक्टर बीसी एक्का ने आज टीकरकला गौरेला स्थित संयुक्त जिला कार्यालय भवन का आकस्मिक निरीक्षण कर अधिकारियों और कर्मचारियों की उपस्थिति का जायजा लिया।

खैरागढ़ : छत्तीगढिय़ा ओलंपिक में प्रतिभागी कर रहे उत्कृष्ठ प्रदर्शन

ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में दिख रहा है लोगों का उत्साहछत्तीसगढिय़ा के पारंपरिक खेल गतिविधियों को ग्रामीण क्षेत्रों में प्रोत्साहित करने, प्रतिभागियों को मंच प्रदान करने, उनमें खेलों के प्रति जागरूकता बढ़ाने और खेल भावना का विकास करने हेतु राज्य शासन द्वारा छत्तीसगढिय़ा ओलांपिक 2022-23 का आयोजन कलेक्टर डॉ. जगदीश कुमार सोनकर के मार्गदर्शन में खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले में भी किया जा रहा है।

कांकेर : सुराजी अभियान को सफल बनाने जिला स्तरीय अधिकारियों का दल गठित

कलेक्टर डॉ. प्रियंका शुक्ला की ओर से छत्तीसगढ़ शासन की मंशानुरूप जिले में संचालित सुराजी अभियान को सफल बनाने के लिए् जिला स्तरीय अधिकारियों का दल गठित किया गया है। जिले के प्रत्येक ग्राम पंचायतों के पात्र हितग्राहियों के लिए जाति प्रमाण-पत्र, पेंशन प्रकरण का लाभ व राशन कार्ड समय-सीमा में तैयार करने तथा संबंधित विभाग की ओर से संचालित योजनाओं से आमजनों को लाभान्वित किये जाने के लिए संयुक्त कलेक्टर मनीष मिश्रा को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। 

और भी

पीडब्लूडी विभाग में फेरबदल, कई अधिकारी-कर्मचारियों के तबादले, देखें लिस्ट

 रायपुर (वीएनएस)। पीडब्ल्यूडी विभाग में बड़े पैमाने पर अधिकारी और कर्मचारियों के तबादले हुए है। नीचे देखें जारी लिस्ट...


 

और भी

आईएएस विश्नोई की पत्नी ने ईडी पर लगाए गंभीर आरोप, सीएम को सौंपा पत्र...

 रायपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। ईडी ने आईएएस अधिकारी समीर विश्नोई को गिरफ्तार कर गुरुवार को अदालत में पेश किया। जहां से उन्हें और सुनील अग्रवाल, लक्ष्मीकांत तिवारी को 8-8 दिनों की रिमांड पर भेज दिया गया। इस दौरान समीर विशनोई की पत्नी प्रीति विशनोई ने ईडी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। प्रीति सिंह ने मुख्यमंत्री बघेल से मामले की शिकायत की है।

प्रीती विश्नोई ने पुलिस लाइन हेलीपैड पर मुख्यमंत्री बघेल को तीन पेज का एक पत्र सौंपा। सीएम शाम को ही सक्ती जिले के दौरे से लौटे थे। पत्र में ईडी के खिलाफ गंभीर आरोप है। पत्र में कहा गया है कि ईडी के अधिकारियों ने समीर व उनकी पत्नी को धमकाया और कहा कि हम जो कह रहे हैं वही बयान दो। बात नहीं मानने पर जेल में सड़ा देने की धमकी दी गई है और करियर बर्बाद करने की बात कही गई है। शिकायत के मुताबिक ईडी ने मुख्यमंत्री समेत अन्य लोगों का नाम लेने के लिए भी कहा। इसके साथ ही कई कागजों पर जबरन हस्ताक्षर करवाए गए हैं। कहा गया है कि आप लोग हमारे अनुसार कथन दें, तथा सरकारी गवाह बन जाएं नहीं तो हम आपको जेल में सड़ा देंगे।

और भी

पूछताछ के बाद रायगढ़ पहुंचीं रानू साहू, सर्किट हाउस में बिताई रात

 रायगढ़ (छत्तीसगढ़ दर्पण)। प्रवर्तन निदेशालय ने 11 अक्टूबर को रायगढ़ कलेक्टर बंगले में रेड मारी थी। इस दौरान कलेक्टर रानू साहू अनुपस्थित थीं। वहीं गुरुवार को रानू साहू दफ्तर पहुंची। इससे पहले रानू से रायपुर में ईडी के अफसरों ने बीती देर रात तक पूछताछ की। उसके बाद ही रानू रायगढ़ के लिए रवाना हुई, और आज ड्यूटी ज्वाइन किया। बंगला सील होने के कारण कलेक्टर को सर्किट हाऊस में रात गुजारनी पड़ी।

इससे पहले गुरुवार सुबह दो दिन बाद जिला कलेक्टर रानू साहू का एक सरकारी लेटर पेड पर पत्र वायरल हो रहा है जिसमें उन्होंने ईडी को संबोधित करते हुए लिखा है कि वह दो दिन तक छुट्टी लेकर हैदराबाद अपने इलाज के लिये गई थी और वह अब रायगढ़ पहुंचकर ईडी को जांच में पूरा सहयोग करेगी। यह पत्र सोशल मीडिया में सुबह से वायरल हो रहा है जिसकी पुष्टि जिला जन संपर्क अधिकारी राहुल सोन ने करते हुए बताया कि वायरल हो रहे पत्र में जो हस्ताक्षर है वह कलेक्टर रानू साहू के ही हैं।

रायगढ़ कलेक्टोरेट के खनिज दफ्तर में ईडी की टीम
कलेक्ट्रेट कार्यालय में स्थित खनिज विभाग के कार्यालय में गुरुवार को डी ने अपनी टीम के साथ दबिश दी है और यहां शुरुआती जांच में ही कई गड़बड़ी सामने आ रही है।  मिली जानकारी के मुताबिक ईडी की टीम ने आज एक बार फिर रायगढ़ पहुंची है। यहां टीम ने खनिज विभाग में दी दबिश, बताया जा रहा है  कि आधा दर्जन से अधिक अधिकारियों की टीम यहां कागजातों की जांच में जुट गई है। ईडी की टीम को कोयला परिवहन के  टैक्स में गड़बड़ी की शिकायत मिली थी, जिसके बाद आज कलेक्ट्रेट कार्यालय में स्थित खनिज विभाग कार्यालय में टीम ने दबिश दी है। यहां भारी संख्या में सुरक्षा बल तैनात कर दिया है। प्रारंभिक जांच में ही यहां कई गड़बड़ी सामने आने की जानकारी मिल रही है।

और भी

अनियमित वित्तीय कंपनी सनसाइन हाईटेक इन्फ्राकन लिमिटेड की बालोदगहन स्थित अचल संपत्ती की होगी कुर्की

 बालोद (छत्तीसगढ़ दर्पण)। जिले के गुरुर तहसील के ग्राम बालोदगहन में अनियमित वित्तीय कंपनी सनसाइन हाईटेक इन्फ्राकन लिमिटेड की अचल संपत्ती की कुर्की की कार्यवाही की जाएगी। नायब तहसीलदार गुरुर ने बताया की अनियमित वित्तीय कंपनी सनसाइर्सन हाईटेक इंन्फाकन लिमिटेड की अचल संपत्ति ग्राम बालोदगहन तहसील गुरूर प.ह.न. 29 ख.न. 391/1 रकबा 0.62 हे. संपत्ति को छ.ग. निक्षेपको के हितो के संरक्षण अधिनियम 2005 की धारा 7 (1) के तहत पारित अंतरिम आदेश को माननीय न्यायालय सत्र न्यायाधीश विशेष न्यायाधीश बालोद को उक्त अधिनियम में उपबंधित प्रावधानों के तहत आत्यांकित किये जाने माननीय न्यायालय में पेश किया गया। जिसे माननीय न्यायालय द्वारा विचारण उपरांत आत्यांकित किया गया है। 

उन्होंने बताया कि कंडिका 19 अनुसार सनसाईन हाईटेक इन्फ्राकन लिमिटेड की अचल संपत्ति ग्राम बालोदगहन, तहसील गुरूर प.ह.न. 29 ख.न. 391 रकबा 0.62 हे. को नियमानुसार कुर्की की कार्यवाही किये जाने के लिए इस कार्यालय को आदेशित किया गया है। भूमि का बाजार मूल्य उपपंजीयक कार्यालय गुरूर व हल्का पटवारी प.ह.न. 29 बालोदगहन से प्राप्त किया गया है।

 
और भी

राजनीतिक दल के प्रतिनिधियों की हुई बैठक

 राजनांदगांव (छत्तीसगढ़ दर्पण)। कलेक्टर व जिला निर्वाचन अधिकारी डोमन सिंह की अध्यक्षता में आज राजनीतिक दल के प्रतिनिधियों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में नए मतदान केन्द्रों के प्रस्ताव और मतदान केन्द्रों के भवन परिवर्तन व स्थल परिवर्तन की जानकारी से राजनीतिक दल के प्रतिनिधियों को अवगत कराया गया। 

बैठक में उप जिला निर्वाचन अधिकारी खेमलाल वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि जिले के अंतर्गत 15 नवीन मतदान केन्द्र का प्रस्ताव रखा गया है। इनमें डोंगरगढ़ विधानसभा अंतर्गत 6 मतदान केंद्र, राजनांदगांव विधानसभा अंतर्गत 8 मतदान केंद्र व डोंगरगांव विकासखंड अंतर्गत 1 नवीन मतदान केंद्र का प्रस्तावित है। इसी प्रकार 30 मतदान केंद्रों के स्थल परिवर्तन का प्रस्ताव रखा गया है। इनमें डोंगरगढ़ विधानसभा अंतर्गत 8 मतदान केंद्रों के भवन अथवा स्थल में परिवर्तन का प्रस्ताव रखा गया है। इसी प्रकार राजनांदगांव विधानसभा अंतर्गत 4 मतदान केंद्र, डोंगरगांव विधानसभा अंतर्गत 9 मतदान केंद्र, व खुज्जी विधानसभा अंतर्गत 9 मतदान केंद्रों के स्थल में परिवर्तन का प्रस्ताव रखा गया है। बैठक में राजनीतिक दल के प्रतिनिधियों को उक्त संबंध में जानकारी देते हुए नवीन मतदान केंद्रों और मतदान केंद्रों के स्थल परिवर्तन से रूबरू होकर मतदाताओं को जानकारी देने  कहा गया है । बैठक में भारतीय जनता पार्टी से  तरुण लहरवानी, रघुवीर सिंह वाधवा, कांग्रेस से रूपेश दुबे, महेंद्र शर्मा व जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे से विष्णु लोधी उपस्थित थे।

और भी

कलेक्टर ने तांदुला जलाशय का किया अवलोकन

 बालोद (छत्तीसगढ़ दर्पण)। कलेक्टर शर्मा ने आज जिला मुख्यालय के समीप स्थित तांदुला जलाशय का अवलोकन कर जलभराव की स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने वहॉ मुख्य नहर के माध्यम से सिंचाई व भिलाई इस्पात संयंत्र के लिए छोड़े जा रहे पानी की भी विस्तारपूर्वक जानकारी जल संसाधन विभाग के अधिकारियों से ली। कलेक्टर ने तांदुला जलाशय में आने वाले पर्यटकों के लिए सुविधाओं के विस्तार के लिए भी आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। इस अवसर पर एस.डी.एम.  शीतल बंसल सहित जल संसाधन विभाग के अधिकारी आदि मौजूद थे।

 
और भी

हमारी सरकार लोगों के जेब में पैसा डालने का काम कर रही : मुख्यमंत्री बघेल

 सक्ती (छत्तीसगढ़ दर्पण)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज अपने भेंट-मुलाकात अभियान के तहत नवगठित सक्ती जिला के जैजैपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम काशीगढ़ पहुंचे। स्थानीय ग्रामीणों व जनप्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री का शाल भेंट कर, फूल माला और धान की बाली पहना कर उत्साहपूर्वक उनका आत्मीय स्वागत किया। मुख्यमंत्री बघेल भेंट-मुलाकात के पूर्व ग्राम कांशीगढ़ में स्थित मां चंद्रहासिनी देवी मंदिर दर्शन के लिए पहुंचे। उन्होंने मां चंद्रहासिनी की पूजा अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख समृद्धि और खुशहाली की कामना की और मंदिर परिसर में आम के पौधे का रोपण किया। इस अवसर पर राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल, विधायक रामकुमार यादव, मुख्यमंत्री के सचिव डॉ. एस. भारतीदासन, जनप्रतिनिधि और अधिकारीगण उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री बघेल ने भेंट-मुलाकात के दौरान कहा कि वे शासन की महत्वाकां योजनाओं के जमीनी स्तर पर क्रियान्वयन का जायजा लेने के लिए जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के साथ यहां आए हैं। उन्होंने बताया कि हमने सरकार बनते ही सबसे पहले किसानों का अल्पकालीन ऋण माफी का फैसला लिया। साथ ही राजीव गांधी किसान न्याय योजना की शुरुआत भी की। योजना के तहत अब तक दो किश्तों का भुगतान किया जा चुका है और तीसरी किश्त दीवाली के पहले 17 तारीख को किसानों के खातों में हस्तांतरित कर दी जाएगी। जिससे त्यौहार मनाने और धान की कटाई के लिए पैसों की दिक्कत नहीं होगी। 

 
 

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार लोगों के जेब में पैसा डालने का काम कर रही है। सक्ती नवगठित जिला है, यहां काफी काम किया जाना है। उन्होंने कहा कि महिला स्व-सहायता समूह की सदस्यों से जानकारी मिली कि वे और भी अन्य गतिविधियों से जुडऩा चाहती हैं। महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए सरकार ने ग्रामीण औद्योगिक पार्क की शुरुआत करने का निर्णय लिया है। प्रारंभिक चरण में प्रत्येक ब्लॉक में दो पार्क बनाए जा रहे हैं, आवश्यकतानुरूप इनकी संख्या बढ़ाई जाएगी। इसके लिए शासन द्वारा 600 करोड़ का प्रावधान बजट में किया गया है। जिन गांवों में गौठान नहीं बने हैं, वहां जल्द गौठान बनाने के निर्देश अधिकारियों को दिए जा रहे हैं। हमारी सरकार शिक्षा के सुदृढ़ीकरण, स्वास्थ्य की बेहतरी, रोजगार के नए अवसर उपलब्ध कराने के साथ ही छत्तीसगढ़ की समृद्ध संस्कृति और परम्पराओं को सहेजने तथा संवारने के लिए लगातार कार्य कर रही है। 

 
 

मुख्यमंत्री बघेल ने क्षेत्रवासियों की मांग पर कुछ महत्वपूर्ण घोषणाएं भी की। जिनमें काशीगढ़ में मिडिल स्कूल भवन का निर्माण, काशीगढ़, दतौद और मलनी में उप स्वास्थ्य केंद्र भवन का निर्माण, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जैजेपुर में ट्रामा सेंटर का निर्माण, जैजेपुर में कृषि गोदाम भवन निर्माण, जैजेपुर में पशु चिकित्सालय भवन और उसका अहाता निर्माण, बेलकर्री में आंगनबाड़ी भवन निर्माण, अकलसरा से केकराघाट तक सीसी रोड निर्माण, पेंड्री तथा कचंदा में पशु औषधालय का निर्माण और भोथिया में मनकादाई मंदिर परिसर में सामुदायिक भवन का निर्माण शामिल है। मुख्यमंत्री  बघेल ने ग्रामीणों की मांग पर कांशीगढ़ में उप स्वास्थ्य केंद्र प्रारंभ होने तक प्रत्येक मंगलवार को बाजार के दिन कांशीगढ में हाट बाजार क्लिनिक शुरू करने कलेक्टर को जरूरी व्यवस्थाएं करने के निर्देश भी दिए। 

 
 

एसडीएम सक्ती को 10 दिन में गौठान से अतिक्रमण हटाने के निर्देश :

 
 

मुख्यमंत्री बघेल ने काशीगढ़ भेंट-मुलाकात में चोरभ_ी पंचायत के गौठान में अतिक्रमण की शिकायत पर एसडीएम सक्ती को 10 दिन में गौठान से अतिक्रमण हटाने के लिए निर्देशित किया। किसान नंद कुमार नायक ने मुख्यमंत्री को बताया कि उनके पास ढाई एकड़ कृषि जमीन है। शासन की कृषि ऋण माफी योजना के तहत उनका 50 हजार का और उनके पिताजी का ढाई लाख का ऋण माफ  हुआ। उन्होंने राजीव गांधी किसान न्याय योजना से मिले पैसों से टीवी, मोटरसाइकिल, पत्नी के लिए हार, बच्ची के लिए कपड़े और साइकिल लिया है। नायक ने मुख्यमंत्री जी को जनहितैषी योजनाओं के लिए प्रसन्नतापूर्वक आभार व्यक्त किया। 

संवाद के दौरान काशीगढ़ की बुजुर्ग महिला शकुंतला गोस्वामी ने मुख्यमंत्री को बताया कि उनके पास कोई जमीन नही है जिससे उन्हें शासन की योजनाओं का लाभ भी नहीं मिल पा रहा है। जिस पर मुख्यमंत्री ने हल्का पटवारी को मंच पर बुलाकर योजनाओं के लिए उनकी पात्रता की जांच करने के निर्देश दिए और पात्रतानुसार तत्काल उन्हें योजनाओं से लाभान्वित करने के लिए कहा।

 
और भी

जिले के 65000 हेक्टेयर से अधिक क्षेत्र को जैविक करने की अनुशंसा

 दंतेवाड़ा (छत्तीसगढ़ दर्पण)। जिला संयुक्त कार्यालय के शंखिनी सभाकक्ष में आज वृहद क्षेत्र जैविक प्रमाणीकरण के क्रियान्वयन के लिए गठित विशेषज्ञ समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में पावर पाइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से परम्परागत कृषि से संबंधित व जैविक खेती को बढ़ावा देने के लिए किये गए प्रयासों को समिति के समक्ष रखा गया। बैठक समिति की ओर से बैठक के पूर्व दिवस को चयनित ग्रामों का भ्रमण किया गया। जिसमें कृषकों से चर्चा कर जैविक कृषि की जानकारी ली गई।

डॉ. अय्याज फ. तांबोली, संचालक कृषि व विशेष सचिव छ.ग. शासन की अध्यक्षता में गठित विशेषज्ञ समिति के बैठक में कलेक्टर विनीत नंदनवार सहित समिति के सदस्य उपस्थित रहे। वर्चुअल रूप से निदेशक एनसीओएनएफ भारत सरकार, डॉ गगनेश शर्मा, सलाहकार कृषि मंत्रालय भारत सरकार डॉ. अशोक यादव, अपेडा, भारत सरकार के सौरभ अग्रवाल, अशोक वोरा, जुड़े रहे। भारत सरकार के अनुमति के पश्चात् दंतेवाड़ा के 110 गांव में 65000 हेक्टेयर से अधिक क्षेत्र वृहद क्षेत्र प्रमाणीकरण के रूप में भारत का सबसे बड़ा क्षेत्र होगा।

 

संचालक कृषि व विशेष सचिव छत्तीसगढ़ शासन डॉ. अय्याज फ. तांबोली ने कहा कि कई वर्षों के प्रयास से आज जिला जैविक खेती की ओर निरंतर बढ़ रहा है। उत्पादकता वृद्धि के साथ अब स्टोरेज, पैकेजिंग और प्रोसेसिंग करने से बाजारों में उत्पादों की अच्छी मांग होगी। छ.ग. शासन की महत्वाकां योजना नरवा, गरवा घुरवा बाड़ी किसानों को परम्परागत कृषि की ओर ले जाने व जलवायु परिवर्तन के दुष्प्रभावों से बचाने के लिए मील का पत्थर सिद्ध होगा। कलेक्टर विनीत नंदनवार ने कहा कि इस लंबी प्रक्रिया में सभी का प्रयास और मार्गदर्शन रहा है। हमारे जैविक उत्पादों को बेहतर बाजार मिले, इसके लिए जिला प्रशासन प्रतिबद्ध है। जैविक प्रमाणीकरण के बाद कृषकों को अपनी उपज के लिये एक बड़ा बाजार मिल पायेगा।

 

उपस्थित सदस्यों की ओर से शासन की महत्वाकां योजना नरवा, गरवा, घुरवा बाड़ी की प्रशंसा करते हुए देश व राज्यों में जैविक व प्राकृतिक खेती के लिए चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं के माध्यम से कृषकों को जैविक खेती से लाभान्वित करने की जानकारी प्रदान की गई। समिति की ओर से जैविक खेती व वृहद क्षेत्र प्रमाणीकरण के लिए विभिन्न सुझाव प्रदान किये गये। समिति के सदस्यों की ओर से क्षेत्र का भ्रमण व कृषकों से चर्चा की गयी। स्थानीय परिस्थितियों से संतुष्ट होने के पश्चात जिला दंतेवाड़ा के चिन्हांकित क्षेत्र को जैविक प्रमाणीकरण के लिए उपयुक्त पाया जाकर एक मत होते हुए जैविक प्रमाणीकरण प्रदान करने की समिति की ओर से अनुशंसा की गई। भारत सरकार के प्रतिनिधि व क्षेत्रीय जैविक व प्राकृतिक खेती केन्द्र जबलपुर के क्षेत्रीय निदेशक डॉ. अजय सिंह राजपूत ने समिति के साथ सभी पहलुओं पर विस्तृत रूप से चर्चा कर तकनीकी व व्यवहारिक बिन्दुओं पर मार्गदर्शन प्रदान किया। इस अवसर पर समिति के सदस्यों को स्मृति चिन्ह भेंट किया गया।

 

बैठक में सेंटर फॉर सस्टेनेबल एग्रीकल्चर हैदराबाद से डॉ. जी. राजशेखर, मिस पी. चन्द्रकला व समिति सदस्य सचिव बीज प्रमाणीकरण व जैविक प्रमाणीकरण संस्था रायपुर के प्रबंधक संचालक  ए.बी. आसना, संचालक पशु चिकित्सा रायपुर अपर संचालक डॉ. के.के. ध्रुव, उप संचालक उद्यान मनोज अम्बस्ट, सी.जी. सर्ट क्वालिटी मैनेजर राजेन्द्र कुमार यादव, उप संचालक मत्स्य डी. के. सिंह कृषि विभाग संयुक्त संचालक कृषि एम.डी. व इंदिरा गांधी कृषि महाविद्यालय रायपुर डीन कृषि महाविद्यालय रघुनाथ सिंह नेताम सतीश अवस्थी, सहायक संचालक कृषि, संचालनालय कृषि, आकाश बड़ावे भूमगादी व जिले से संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

और भी

गढत हे नवा छत्तीसगढ़ : प्रदेश की आंचलिक खबरें एक नजर मेंश्री

 जगदलपुर : पारंपरिक खेलों को पुनरू स्थापित करता छत्तीसगढिय़ा ओलंपिक


बस्तर के बच्चे, बड़े-बुजुर्गों समेत महिलाओं को भी मिल रहा खेल प्रतिभा दिखाने का अवसर हमारी संस्कृति हमारी जड़ों को मजबूत करने का काम करती है। जिनमें बोली, भाषा, रहन-सहन और पारंपरिक या स्थानीय खेल शामिल होते हैं। राज्य सरकार ने इन्हीं पारंपरिक खेलों को सहेजने के लिए 'छत्तीसगढिय़ा ओलंपिकÓ का शुभारंभ किया है। 'छत्तीसगढिय़ा ओलंपिकÓ यानी कि खेल का एक ऐसा आयोजन जिसमें स्थानीय खेलों को सहेजने पर महत्व दिया जा रहा है।

मुंगेली : राजीव युवा मितान क्लब योजना से युवाओं को मिलेगा नेतृत्व क्षमता विकसित करने का अवसर  : देवेन्द्र यादव

राज्य स्तरीय शासी निकाय सदस्य व भिलाई नगर विधायक देवेन्द्र यादव ने राजीव युवा मितान क्लब की जिला स्तरीय बैठक में कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के मंशानुरूप युवाओं को रचनात्मक गतिविधियों से जोडऩे के लिए राजीव युवा मितान क्लब योजना की शुरुआत की गई है।

मुंगेली : शासन की फ्लैगशीप योजनाओं के क्रियान्वयन में लापरवाही व उदासीनता बरतने वालों के विरूद्ध होगी कड़ी कार्यवाही : कलेक्टर 

कलेक्टर राहुल देव ने आज जिला कलेक्टोरेट स्थित मनियारी सभाकक्ष में साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक ली। बैठक में उन्होंने समय सीमा के लंबित प्रकरणों के संबंध में अधिकारियों से वन-टू-वन जानकारी प्राप्त की और लंबित प्रकरणों को शीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिए। इसी क्रम में उन्होंने राज्य शासन की फ्लैगशीप योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की।

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही  : विधायक धु्रव के मुख्य अतिथ्य में 4 दिवसीय राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का रंगारंग शुभारंभ


फिजीकल कॉलेज मैदान पेंड्रा में 4 दिवसीय 22वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का आज रंगारंग शुभारंभ हुआ। समारोह के मुख्य अतिथि मरवाही विधानसभा क्षेत्र के विधायक डॉ केेके धु्रव और विशिष्ट अतिथियों ने मां सरस्वती और छत्तीसगढ़ महतारी की चित्र पर माल्यापर्ण कर प्रतियोगिता का विधिवत शुभारंभ किया। 

कांकेर : कलेक्टर ने किया स्कूल व उप स्वास्थ्य केन्द्रों का आकस्मिक निरीक्षण


कलेक्टर डॉ. प्रियंका शुक्ला ने आज कांकेर विकासखंड में संचालित विभिन्न शैक्षणिक संस्थाओं का आकस्मिक निरीक्षण किया तथा कक्षा में छात्र-छात्राओं को पढ़ाकर उनके शैक्षणिक गुणवत्ता को परखा। उन्होंने प्राथमिक विद्यालय के बच्चों को अंग्रेजी वर्णमाला व हिन्दी की कविता पढ़कर सुनाने को कहा

कांकेर : महिला स्व-सहायता समूह ऐसा कार्य करें जिससे आमदनी ज्यादा हो : कलेक्टर 


कलेक्टर डॉ. प्रियंका शुक्ला ने ग्राम पटौद के महिला स्व-सहायता समूह से चर्चा करते हुए समूह के सदस्यों की ओर से की जाने वाली आर्थिक गतिविधियों को जानकारी ली तथा उन्हें अधिक आमदनी वाले व्यवसाय करने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि जिन चीजों की आपूर्ति कम और मांग ज्यादा है, ऐसे चीजों का व्यवसाय करना चाहिए।

कांकेर : जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक द्वारा मोबाइल बैंकिंग सेवा का लोकार्पण

जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित जगदलपुर की सभी शाखा वर्तमान में सीसीएस प्लेटफार्म पर कार्य संपादित कर रही है। प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के भेंट मुलाकात कार्यक्रम के दौरान किसानों की मांग पर सहकारी केन्द्रीय बैंक के माध्यम से मोबाईल बैंकिंग सेवा का लोकार्पण आज जिला पंचायत के सभाकक्ष में किया गया। 


मोहला : स्वास्थ्य को प्राथमिकता देते हुए मिशन मोड में विभिन्न स्थानों पर स्वास्थ्य शिविर लगाएं : कलेक्टर 


कलेक्टर मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी एस जयवर्धन ने कहा कि स्वास्थ्य को प्राथमिकता देते हुए मिशन मोड में विभिन्न स्थानों का चिन्हांकन कर शिविर लगाएं। ऐसे स्थान जहां बड़ी संख्या में जनसामान्य कार्य कर रहे हों इसके साथ ही स्कूल, कॉलेज जैसे स्थानों में स्वास्थ्य परीक्षण करना सुनिश्चित करें। 

बीजापुर : आंगनबाड़ी केन्द्र में सामुदायिक सहभागिता से किया गया पोषण बाड़ी का निर्माण

कुटरू परियोजनान्र्तगत ग्राम पंचायत पेठ़ा में वर्ष 2020 में हरित बीजापुर फलित बीजापुर के तहत पेठा सहित परियोजना स्तर के समस्त आंगनबाड़ी केन्द्रों में सामुदायिक सहभागिता से पोषण बाड़ी तैयार किया गया है।

कांकेर : लाभकारी फसलों की खेती से समृद्ध हुए ग्राम पुसवाड़ा के किसान

विकासखंड कांकेर अंतर्गत ग्राम पुसवाड़ा में किसानों की ओर से धान की खेती के अलावा लाभकारी फसलों की खेती भी की जा रही है। उनके द्वारा सुगंधित धान की खेती के साथ खेतों के मेड़ में अरहर की फसल लिया जा रहा है तथा बड़े पैमाने पर किसानों की ओर से साग-सब्जी की खेती की जा रही है, जिससे उन्हें अच्छा आमदनी प्राप्त हो रहा है और वे आर्थिक रूप से समृद्ध हो रहे हैं।


बीजापुर : डीएमएफ  से सिंचाई साधन व ड्रीप की सुविधा से किसान बन रहे आत्मनिर्भर

उसूर ब्लाक के पुसगुड़ी निवासी कृषक रामचन्द्र यालम जिला प्रशासन के सहयोग से कृषि कार्य में अपनी आमदनी में बढ़ोतरी कर रहा है। कृषक रामचन्द्र यालम ने बताया कि उसके पास 2 एकड़ कृषि भूमि है, जिस पर खेती करता है। कृषि ही आजिविका का एक मात्र साधन है, जिससे अपने परिवार का भरण पोषण करता है। 

सूरजपुर : गुडदयालम को मिला अंत्योदय राशन कार्ड

ग्राम सेन्दरी मोहल्ला खूटेनपारा विकासखंड रामानुजनगर जिला सूरजपुर का निवासी गुडदयालम पिता लक्ष्मन अपना राशन कार्ड बनवाने का मांग लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचा। कलेक्टर इफ्फत आरा ने तत्काल संज्ञान लेते हुए खाद्य अधिकारी को आवश्यक कार्यवाही करने क ेलिए निर्देशित किया।

बीजापुर : नगरीय क्षेत्रों में अवैध निर्माण पर सख्त कार्यवाही करें : कलेक्टर

कलेक्टर राजेन्द्र कुमार कटारा ने समय-सीमा की बैठक का अध्यक्षता करते हुए विभिन्न विकास कार्यों की समीक्षा की। जिसके अन्र्तगत वर्तमान में चल रहे छत्तीसगढिय़ा ओलंपिक के आयोजन को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए, जिसमें राजीव युवा मितान क्लब अन्र्तगत चयनित खिलाडिय़ों को ही जोन स्तर पर खेलने खिलाडिय़ों का पहचान पत्र रखने, इसी तरह रामायण मंडली में चयनित होने पर अगले स्तर पर उसी मंडली को भागीदारी सुनिश्चित कराने को कहा।

बेमेतरा : कलेक्टर ने साजा क्षेत्र के गोठान व समूह की गतिविधियों का किया निरीक्षण

छत्तीसगढ़ सरकार की महत्वाकांक्षी योजना नरवा गरवा घुरवा बाड़ी अंतर्गत कार्यों की प्रगति व स्व- सहायता समूह की महिलाओं की ओर से संचालित की जा रही आर्थिक गतिविधियों के निरीक्षण के लिए कलेक्टर जितेंद्र शुक्ला ने आज जनपद पंचायत साजा क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायतों का निरीक्षण किया।

जशपुरनगर : सन्ना अस्पताल में डॉक्टर की हुई ज्वाइनिंग, अब से नियमित रूप से मिलेगी पोस्टमार्टम की सुविधा

स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सन्ना में पदस्थ चिकित्सक की ओर से 11 अक्टूबर 2022 को अपरान्ह ज्वाइनिंग कर ली गई है। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सन्ना में अब से नियमित रूप पोस्टमार्टम की सुविधा मिलेगी।

जशपुरनगर : कलेक्टर ने फरसाटोली के पीडीएस दुकान में राशन वितरण में मनमानी की शिकायत पर की कार्यवाही

कलेक्टर डॉ रवि मित्तल ने विकासखंड पत्थलगांव के ग्राम पंचायत फरसाटोली के शासकीय उचित मूल्य दुकान में राशन वितरण में मनमानी की शिकायत पर कार्यवाही करते हुए राशन दुकान को निलंबित करने के निर्देश दिए है।

सुकमा : कलेक्टर ने ली स्कूल शिक्षा विभाग की बैठक

कलेक्टर हरिस एस. ने स्वामी विवेकानंद सभागार में स्कूल शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली। आयोजित बैठक में बच्चों की लर्निंग आउटकम (कलर ग्रेडिंग) समीक्षा के दौरान प्रगति रिपोर्ट पर वांछित परिणाम नहीं मिलने पर कलेक्टर ने नाराजगी जाहिर की। 

कवर्धा : स्वरोजगार के लिए जनपदों में लगेंगे विशेष शिविर

उद्योग विभाग में संचालित विभिन्न स्वरोजगार योजनाओं से युवाओं को लाभान्वित करने के लिए जिला व्यापार व उद्योग केंद्र कबीरधाम की ओर से विशेष मार्गदर्शन व जागरूकता शिविर का आयोजन जनपद कार्यालयों में किया जाएगा। 
 
और भी