छत्तीसगढ़

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी रायपुर पहुंची, महतारी हुंकार रैली के लिए जाएंगी बिलासपुर ...

 रायपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। केंद्रीय महिला एवं बाल विकास और अल्पसंख्यक मामलों की मंत्री स्मृति जुबिन ईरानी  होने वाली महतारी हुंकार रैली में शामिल होने रायपुर पहुंच गई हैं। स्मृति ईरानी एयरपोर्ट से सीधे बीजेपी कार्यालय के लिए रवाना हो गई हैं। थोड़ी देर बाद वे बिलासपुर के लिए रवाना हो जाएंगी जहां महतारी हुंकार रैली में शामिल होंगी। भाजपा ने बिलासपुर के नेहरु चौक पर महतारी हुंकार रैली नाम से बड़ी जनसभा का आयोजन किया है।


वे  सीएम डां रमन सिंह के आवास पर नाश्ता करने के बाद हुंकार रैली में शामिल होने बिलासपुर जाएंगी। बता दें कि भाजपा महिला मोर्चा आज न्यायधानी में महतारी हुंकार रैली का आयोजन कर रही है। इस रैली से भाजपा एक बार फिर अपनी ताकत दिखाने का प्रयास करेगी। महतारी हुंकार रैली में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी भी शामिल होगी। इस रैली सुरक्षा को देखते हुए लगभग 500 पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई है। भाजपा महिला मोर्चा की इस महतारी हुंकार रैली में कई बड़े और दिग्गज नेता शामिल होंगे। 


केंद्रीय मंत्री बिलासपुर के छत्तीसगढ़ भवन जाएंगी। वहां पर 1.30 बजे जगमल चौक स्थित पटेल मैदान से महतारी हुंकार रैली का नेतृत्व करेंगी। यह रैली नेहरू चौक जाकर एक जनसभा में बदल जाएगा। स्मृति ईरानी को इस जनसभा में मुख्य वक्ता के तौर पर बुलाया गया है। रैली के बाद स्मृति ईरानी वापस रायपुर होकर दिल्ली लौट जाएंगी। भाजपा ने महतारी हुंकार रैली में भीड़ जुटाने के लिये पूरी ताकत झोंक रखी है। सभी प्रमुख नेता अलग-अलग क्षेत्रों में मोर्चा संभाले हुए हैं।

 

Leave Your Comment

Click to reload image