छत्तीसगढ़

राणा वर्मा बने मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज रायपुर के युवाध्यक्ष

 

रायपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। छत्तीसगढ़ मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज रायपुर राज के राजप्रधान जगेश्वर वर्मा ने युवाध्यक्ष टिकेश वर्मा को उनके कार्य से मुक्त कर दिया है। इसके बाद युवाध्यक्ष की जिम्मेदारी राणा वर्मा को सौंपी गई है।

राजप्रधान जगेश्वर वर्मा ने बताया कि पूर्व युवाध्यक्ष टिकेश वर्मा अपनी जिम्मेदारी को सही ढंग से वहन नहीं कर रहे थे। उनके कार्य के प्रति लापरवाही के चलते रायपुर राज के कोर कमेटी की बैठक में प्रस्ताव पारित कर युवा अध्यक्ष का बदलाव किया गया है।

 

 

 

Leave Your Comment

Click to reload image