जंगल में प्रेमी जोड़े ने की खुदकुशी
फंदे पर लटके मिले प्रेमी और प्रेमिका, इलाके में फैली सनसनी...
जशपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। जिले के सन्ना थाना क्षेत्र में एक प्रेमी जोड़ी ने जंगल मे फांसी लगा कर आत्महत्या कर लिया है।पूरा मामला सन्ना थाना क्षेत्र के छिछली गांव की है जहां अजेंद्र पैंकरा पिता लालसाय राम उम्र 20 वर्ष जाती कंवर और एक दूसरे गांव की 17 वर्षीय नाबालिक लड़की के साथ दोनों गांव के बीच जंगल मे फांसी लगा कर आत्महत्या कर लिया है।
खबरे लगातार : CG NEWS दुष्कर्म का आरोपी जेल प्रहरी को चकमा देकर कैदी हुआ फरार
ग्रामीणों की माने तो दोनों एक दूसरे से काफी लंबे समय से प्यार करते करते थे परन्तु लड़का लड़की दोनों की जाति अलग होने से परिवार वाले इनके शादी के लिए तैयार नही हुए और अंततः प्रेमी जोड़ी ने जंगल जा कर पेड़ में फांसी लगा कर आत्महत्या कर लिया।

