छत्तीसगढ़ - Newsportal | Chhattisgarh Darpan Media Group

छत्तीसगढ़

भुंजिया जनजाति के नर्तक दल ने दी वैवाहिक नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति

 रायपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। रायपुर के साईंस कॉलेज मैदान में चल रहे राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव में बुधवार शाम भुंजिया जनजाति के नर्तक दलों ने वैवाहिक अवसर पर किए जाने वाले नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति दी, जिसका दर्शकों ने आनंद लिया और ताली बजाकर नर्तक दल की प्रस्तुति को सराहा। भुंजिया के नृत्य में उनकी पूरी संस्कृति झलकती है। नृत्य के दौरान पुरूष हाथों में तीर-कमान थामें होते हैं, जबकि महिलाएं पारंपरिक वेशभूषा में होती है। भुंजिया एक ऐसी विशेष पिछड़ी जनजाति समुदाय है, जिसे छत्तीसगढ़ सरकार ने गोद लिया है। इस जाति के लोग छत्तीसगढ़ के गरियाबंद, महासमुंद और धमतरी जिला तथा ओड़िशा के कुछ में क्षेत्रों में रहते हैं। इनकी रहन-सहन, वेषभूषा या यूँ कहें कि पूरी संस्कृति ही औरों से बहुत अलग है।


आदिकाल से भुंजिया समुदाय के लोग जंगल तथा पहाड़ों पर निवास करते आ रहे हैं। इन्हें जंगलों से ही अपनी आजीविका चलाने के लिए पर्याप्त मात्रा में सब कुछ मिल जाता है, जैसे कि लकड़ी, फल, फूल, रस्सी, जड़ी-बूटी, पानी, शुद्ध हवा आदि। इस समुदाय के लोग अपनी ही दुनिया में खुश रहना चाहते हैं, बाहरी दुनिया से कोई मतलब नहीं रहने के कारण इन लोगों का प्रकृति से अत्यधिक लगाव रहता है। भुंजिया समुदाय के लोग प्राकृतिक चीजों से श्रृंगार करना पसंद करते हैं, जैसे- महुआ, गुंजन, हर्रा आदि के फूलों की माला। महिलाएं अपने बालों को सजाने के लिए मयूर पंख या जंगल के फूलों का इस्तेमाल करती हैं। खाने में भी यह समुदाय कंद-मूल, फल-फूल एवं शिकार करके अपना जीवन यापन करते आ रहे हैं। शादी-विवाह, अतिथि के स्वागत आदि खुशी के पलों में ये नृत्य किये जाते हैं। इस नृत्य में भुंजिया लोगों को साल के पत्ते, तेंदू के पत्ते, महुआ के फूल आदि चीज़ें लगाए पूरे वेशभूषा एवं श्रृंगार के साथ देखा जा सकता है। ये अपने हाथों में अपने पूर्वजों से मिले तीर-कमान लिए रहते हैं। सामाजिक कार्यक्रमों, शादी विवाह आदि में तीर चलाने की प्रथा है।

 

 

और भी

मुख्यमंत्री ने जनकवि व गीतकार लक्षमण मस्तुरिया की पुण्यतिथि पर उन्हें किया याद

 रायपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। मुख्यमंत्री बघेल ने छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध जनकवि और गीतकार स्वर्गीय लक्ष्मण मस्तुरिया की 3 नवम्बर को पुण्यतिथि पर उन्हें नमन किया। मुख्यमंत्री ने लक्षमण मस्तुरिया को याद करते हुए कहा कि लक्षमण मस्तुरिया ने अपने गीतों और सुमधुर आवाज से छत्तीसगढ़ के हर वर्ग के दिल में जगह बनाई। उनके गीतों में छत्त्तीसगढ़ की माटी की सौंधी महक और यहां के लोक-जीवन की झलक रहती थी। उन्होंने कई छत्तीसगढ़ी फिल्मों के लिए लोकप्रिय गीतों की रचना करने के साथ ‘लोकसुर’ नामक मासिक पत्रिका का भी सम्पादन और प्रकाशन भी किया। कला जगत में उनके इस योगदान को हमेशा याद किया जाएगा। उनकी छत्तीसगढ़ की संस्कृति को जीवंत बनाने और उनकी कला साधना से नवोदित कलाकारों को प्रेरित करने के लिए राज्य सरकार ने राज्य अलंकरण श्रेणी में लोकगीत के क्षेत्र में “लक्ष्मण मस्तुरिया पुरस्कार” देने की घोषणा की है।

और भी

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दीप प्रज्ज्वलित कर आदिवासी नृत्य महोत्सव का किया शुभारंभ

 रायपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आदिवासी नृत्य महोत्सव का शुभारंभ करने राजधानी रायपुर स्थित साइंस कॉलेज मैदान पहुंचे। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ.चरणदास महंत, गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू, कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे, परिवहन मंत्री मोहम्मद अकबर, संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत, आबकारी मंत्री कवासी लखमा, महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अनिला भेंड़िया सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित हैं। आदिवासी नगाड़ा बजाकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव 2021 की कॉफी टेबल बुक का विमोचन किया। 

और भी

एकतरफा प्यार में युवक ने कटी नस,हालत गंभीर

 कवर्धा (छत्तीसगढ़ दर्पण)। एकतरफा प्यार में युवक ने दोनों हाथों की नस काटकर आत्महत्या का प्रयास किया। गंभीर हालत में युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसका इलाज चल रहा। दरअसल पूरा मामला बजार चारभाटा चौकी के गोछिया गांव का है। जहां एकतरफा प्यार में पागल 24 साल के युवक रुपेश कौशिक ने प्रेमिका को पाने की खातिर अपने दोनों हाथों की नस काट दी. हाथों की नस कटने से युवक का अधिक खून बह गया और युवक सड़क पर बेहोश होकर गिर गया। फिर परिजनों ने डॉयल 112 की पुलिस टीम को मामले की सूचना दी।

पुलिस की टीम घटना स्थल पहुंचकर घायल युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी इलाज जारी है, लेकिन हालत नाजुक बनी हुई है. बताया जा रहा घायल युवक एक नबालिग से एक तरफा प्यार करता था. कई बार गांव व परिजनों ने युवक को डांटा और समझाया था। दोबारा ऐसी गलती नहीं करने की लिखित में माफीनामा भी दिया था। लेकिन युवक अपने हरकतों से बाज नहीं आया और दोनों हाथों की नस काटकर आत्महत्या करने का प्रयास किया है।

 

 

और भी

ट्रैक मरम्मत के लिए 3 से 5 नवंबर तक बंद रहेगा उरकुरा गेट

 रायपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। रायपुर रेल मंडल के मांढर-उरकुरा स्टेशनों के मध्य स्थित समपार फाटक कमाक  414 (किमी.823/07-09 अप लाईन) उरकुरा गेट पर रेलवे ट्रैक की मरम्मत का कार्य दिनांक 3 नवंबर की रात्रि 8 बजे से 5 नवंबर की सुबह 8 बजे तक समपार फाटक पर सड़क आवागमन बंद रहेगा।

 

 

और भी

मजिस्ट्रेट चेकिंग के दौरान रेलवे ने वसूले 63 हजार

 रायपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। यात्रियों को टिकट लेकर यात्रा करने हेतु जागरूक करने के उद्देश्य से 31 अक्टूबर को दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे रायपुर मंडल के स्टेशनों पर रेलवे मजिस्ट्रेट ग्रिजेश प्रताप सिंह के नेतृत्व में टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया। इस अभियान में 4 वाणिज्य निरीक्षक, 13 टिकट चेकिंग स्टाफ, 4आरपीएफ स्टाफ एवं 6 जीआरपी स्टाफ भी शामिल थे।

इसमें गोंडवाना एक्सप्रेस में रायपुर से राजनांदगांव एवं राजनांदगांव से दुर्ग के मध्य तथा रायपुर स्टेशन पर चेकिंग की गई। इस मजिस्ट्रेट टिकट चेकिंग अभियान में कुल 129  मामलों से 63,105/- रुपये बतौर जुर्माना वसूला गया।

 

 

और भी

मुख्यमंत्री ने संत कंवर राम के शहादत दिवस पर उन्हें किया नमन

 रायपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। मुख्यमंत्री बघेल ने मंगलवार को अपने निवास कार्यालय में अमर शहीद संत कंवर राम के शहादत दिवस पर उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया । इस अवसर पर छत्तीसगढ़ सिंधी अकादमी के सदस्य अमर परचानी, अर्जुन वासवानी, श्रीमती राधा राजपाल और हरिराम तलरेजा भी उपस्थित थे ।

मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि सन्त कंवर राम ने भक्ति के माध्यम से सत्य, अहिंसा, साम्प्रदायिक सौहार्द, विश्वबंधुत्व, मानवीय प्रेम, समता और नैतिक आचरण का संदेश आम और खास तक पहुंचाया। संत कंवर राम त्याग और तपस्या की प्रतिमूर्ति, जीवन के मर्म को जानने वाले ऋषि, दया के सागर, दीन दुखियों, यतीमों और विकलांगों के मसीहा थे । मानव सेवा ही उनका मुख्य ध्येय था। अपंगो, नेत्र हीनों, रोगियों एवं कुष्ठ-रोगियों की सेवा अपने हाथों से करके वे स्वयं को धन्य मानते थे। सेवा के क्षेत्र में संत कंवर राम साहिब का नाम सर्वोच्च स्थान पर आता है। उनके परोपकारी एवं आध्यात्मिक जीवन ने मानव के संस्कारो में कल्याण, सर्व धर्म समभाव, परोपकार एवं मानव आदर्शों को नई दिशा प्रदान की है।

 

 

और भी

छत्तीसगढ़ का युवा सड़क पर आने को मजबूर : चौधरी

कांग्रेस सरकार ने सारी भर्तियां रोकी : भाजपा

 रायपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। प्रदेश भाजपा महामंत्री  ओपी चौधरी ने युवाओं को सड़क पर उतरकर भर्तियां शुरू करने के लिए आंदोलित होने पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ का युवा अपने भविष्य के लिए सड़क पर आने को इसलिए मजबूर है क्योंकि कांग्रेस की सरकार में प्रदेश में सारी भर्तियां ठप पड़ी हुई हैं।

प्रदेश भाजपा महामंत्री ओपी चौधरी ने कहा कि भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी ने आज के ही दिन हमें अपने पते में छत्तीसगढ़ राज्य लिखने का अधिकार दिया था, इसलिए हम आज गौरव दिवस मना रहे हैं लेकिन छत्तीसगढ़ के लिए यह दुर्भाग्य जनक स्थिति है कि राज्योत्सव के अवसर पर राज्य का युवा निराश और हताश होकर सड़क पर उतर रहा है। उन्होंने कहा कि कल बिलासपुर में पूरे प्रदेश के छोटे-छोटे गांवों, कस्बों के आम मध्यम और निम्न मध्यम परिवार के युवा भाई-बहन भर्तियों पर लगी रोक के विरुद्ध सड़कों पर उतरे। यह किसी भी राजनीतिक दल के कार्यकर्ता नहीं थे। बल्कि यह वह युवा हैं जो अपने भविष्य के लिए शिक्षा के माध्यम से संघर्ष कर रहे हैं लेकिन राज्य की कांग्रेस सरकार ने इन शिक्षित युवाओं को सरकारी सेवा में भर्ती होने के सारे रास्ते बंद कर रखे हैं। भर्ती की तमाम प्रक्रियाएं ठप पड़ी हुई हैं और इन युवाओं के सामने इसके अलावा कोई विकल्प नहीं रह गया है कि वह सड़क पर उतर कर सरकार की नीतियों का विरोध करें।

 

प्रदेश भाजपा महामंत्री ओपी चौधरी ने कहा कि छत्तीसगढ़ में बेरोजगारी की स्थिति लगातार विकराल हो रही है। सरकार झूठे आंकड़े देती है। 5 लाख रोजगार देने के होर्डिंग लगाए जाते हैं और विधानसभा में जब सवाल पूछा जाता है तो जवाब आता है कि 20 हजार नौकरियां दी हैं। उन्होंने कहा कि जब छत्तीसगढ़ में .2 फीसदी बेरोजगारी है तो फिर युवा सड़क पर क्यों उतर रहा है ?? सरकार को तत्काल भर्ती पूर्ण करना चाहिये।

और भी

खरसिया नगर मण्डल ने मनाया छग स्थापना दिवस

 खरसिया (छत्तीसगढ़ दर्पण)। छग राज्य के 22वें स्थापना दिवस को नगर मण्डल खरसिया भाजपा ने धूमधाम से मनाया। इस पावन दिन को छग महतारी, राज्य के निर्माता भारत रत्न पूर्व प्रधानंत्री अटल बिहारी वाजपेयी एवं राज्य निर्माण में मत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले खरसिया के माटी पुत्र स्व.लखीराम अग्रवाल की प्रतिमा पर माल्यर्पण कर जोरदार नारेबाजी की गई।

कार्यक्रम में नगर मण्डल अध्यक्ष सतीश अग्रवाल, मण्डल महामंत्री विजय शर्मा, उपाध्यक्ष नवीन अग्रवाल, महिला मोर्चा अध्यक्ष सरिता सहिस, जिला पदाधिकारी राकेश धृतलहरे, उमा शंकर शर्मा आकाश अग्रवाल, युवा मोर्चा नगर महामंत्री सौरभ अग्रवाल, गौरव बनर्जी, गौरव वैष्णव, अमित साहू, रजनी सिदार, राहुल अग्रवाल, हर्ष अग्रवाल, मिंटू अग्रवाल, कान्हा सोनी इत्यादि अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 

 

और भी

तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक सवार को कुचला, आक्रोशित ग्रामीणों ने किया चक्काजाम

 बलरामपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। अंबिकापुर-बनारस मार्ग मंगलवार सुबह एक तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक सवार युवक को अपनी चपेट में ले लिया। जिससे उसकी मौत हो गई। वहीं दूसरा युवक घायल है। हादसे के बाद गुस्साए लोगों ने सड़क पर शव रखकर अंबिकापुर-बनारस मार्ग पर जाम लगा दिया है। चार घंटे से मुख्य मार्ग पूरी तरह से बंद है। सूचना मिलने पर एसडीएम, तहसीलदार सहित पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे ।

बता दें कि परसडीह निवासी अमन खैरा 25 वर्ष अपने एक साथी के साथ बाइक पर वाड्रफनगर जा रहा था।तभी  वह अंबिकापुर-बनारस रोड पर मोरन नदी पुल के पास पहुंचा था कि सामने से आ रहे ट्रेलर ने बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही दोनों सड़क पर गिर पड़े और सिर पर चोट लगने से एक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं उसका  दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।

 

सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस से उसे वाड्रफनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया है। हादसे के बाद बड़ी संख्या में परसडीहा के लोग मौके पर पहुंच गए और शव को सड़क पर रखकर चक्काजाम कर दिया। सूचना पर वाड्रफनगर एसडीएम दीपक निकुंज, वाड्रफनगर चौकी प्रभारी प्रकाश पासवान, तहसीलदार सुरेंद्र पैकरा मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाइश दे रहे हैं। लोग मृतक के परिजनों को मुआवजा देने और सड़क ठीक करवाने की मांग पर अड़े रहे हैं।

 

 

और भी

शासन प्रदेश की संस्कृति और विरासत को बनाये रखने प्रयासरत : विधायक कश्यप

 नारायणपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। हस्तशिल्प विकास बोर्ड के अध्यक्ष व स्थानीय विधायक चंदन कश्यप के मुख्य आतिथ्य में आज स्थानीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खेल मैदान में गरिमामयी ढंग से शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर उन्होंने जिलेवासियों को बधाई व शुभकामनाएं देते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ प्रदेश बीते 22 वर्शो में निरंतर प्रगति के पथ पर बढ़ रहा है। 

विगत 4 वर्शो में शासन की नई योजनाओं के माध्यम से आमजन को लाभान्वित किया जा रहा है। वहीं राज्य शासन ने प्रदेश की सांस्कृतिक पहचान और विरासत को बनाये रखने, सहेजने और संवर्धन करने में प्रयासरत है। कार्यक्रम के दौरान स्कूली छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी, जिसे उपस्थित अतिथियों व दर्शकों ने खूब सराहा। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्यामबती नेताम, नगर पालिका अध्यक्ष सुनीता मांझी, जिला पंचायत उपाध्यक्ष देवनाथ उसेण्डी, नगर पालिका उपाध्यक्ष प्रमोद नेलवाल, जनपद पंचायत नारायणपुर अध्यक्ष पंडीराम वड्डे, अध्यक्ष जनपद पंचायत ओरछा मालती नुरेटी, अबूझमाड़ विकास प्राधिकरण कमली लेकाम, जनप्रतिनिधी रजनू नेताम सहित कलेक्टर ऋतुराज रघुवंशी, पुलिस अधीक्षक सदानंद कुमार, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत देवेश कुमार ध्रुव, एसडीएम  जितेन्द्र कुर्रे, डिप्टी कलेक्टर प्रदीप वैद्य,  रामसिंग सोरी, सहायक आयुक्त आदिवासी विकास संजय चंदेल सहित वार्ड पार्शद ममता राठौर, राखी राणा, अमित भद्र, विजय सलाम सहित क्षेत्र के जनप्रतिनिधी  शिवकुमार पांडेय, जीपी देवांगन के अलावा अन्य विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी-कर्मचारी, शिक्षक-शिक्षिकायें व नागरिकगण उपस्थित थे। 

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक कश्यप ने कहा कि छत्तीसगढ़ की ग्रामीण अर्थव्यवस्था को गौठानों के माध्यम से मजबूत बनाने के लिए शासन की ओर से भागीरथ प्रयास किया जा रहा है। वहीं आदिवासी हितों को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्धता के साथ प्रयास किया जा रहा है। युवाओं को मुख्यधारा में लाने के लिए अवसर की उपलब्धता सुनिश्चित की जा रही है। उन्होंने कहा कि जिले के युवाओं ने कबाड़ से जुगाड़ कर अपनी वैज्ञानिक सोच बढ़ायी है। उन्होंने कहा कि विगत 75 वर्शो में जो अबूझमाड़ पिछड़ा था और किसी ने बूझने का प्रयत्न नहीं किया, लेकिन हमारी सरकार की ओर से इस क्षेत्र के ग्रामीणों को मसाहती पट्टा देकर उन्हें भूमि का मालिक बनाया है और उनके उपज धान को समर्थन मूल्य पर भी खरीदा जा रहा है। प्रदेश की पहचान आदिवासी संस्कृति से है और इस संस्कृति को संजोये रखने और उसे बढ़ाने के लिए घोटुल-देवगुड़ी का निर्माण शासन और प्रशासन के सहयोग से किया गया है। उन्होंने कहा कि अबूझमाड़ क्षेत्र के युवाओं को अंग्रेजी शिक्षा देने के लिए स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूलों की स्थापना की गयी है।  

वहीं प्रशासनिक व्यवस्था को सुदृढ़ करने और आमजन को सरकारी कामों की आसान पहुंच के लिए 2 तहसीलों का भी गठन किया गया है। इस अवसर पर उन्होंने आमजन का आव्हान करते हुए कहा कि प्रदेश को सुखी और समृद्ध बनाने के लिए सभी लोग आगे आये और शासन की योजनाओं की जानकारी लेकर लाभान्वित होंवे। कार्यक्रम को जिला पंचायत अध्यक्ष श्यामबती नेताम, नगर पालिका अध्यक्ष सुनीता मांझी, जनपद अध्यक्ष नारायणपुर पंडीराम वड्डे, जनप्रतिनिधि रजनू नेताम ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में उत्कृश्ट कार्य करने वाले अधिकारी-कर्मचारियों, विभिन्न खेलों के खिलाडिय़ों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस दौरान उन्होंने वार्ड क्रमांक 4 में 34 लाख 98 हजार रुपए से फुटबाल ग्राउंड निर्माण के लिए भूमिपूजन किया।

मुख्य कार्यक्रम के पश्चात हस्तशिल्प विकास बोर्ड के अध्यक्ष व स्थानीय विधायक चंदन कश्यप सहित अन्य अतिथियों ने विभिन्न विभागों की ओर से लगायी गयी प्रदर्शनी का अवलोकन किया। उल्लेखनीय है कि कार्यक्रम स्थल पर विभागों की लगायी गयी प्रदर्शनी के माध्यम से शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी जा रही है। साथ ही कृशि विभाग की ओर से 50-50 कृशकों को मसूर व सरसो के बीज, टूल किट, महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से कौशल्या मातृत्व योजनांतर्गत 5 हितग्राहियों को 5 हजार की राशि, समाज कल्याण विभाग की ओर से नि:शक्त जन विवाह प्रोत्साहन राशि, दिव्यांग दंपत्ति को 50 हजार का चेक, नगर पालिका की ओर से परिवार सहायता के दो हितग्राहियों को 20-20 हजार का चेक, तीन स्व सहायता समूह को साढ़े पांच लाख रुपए का चेक, रेशम विभाग की ओर से 10 हितग्राहियों को बुनियाद रीलिंग मशीन, मत्स्यपालन विभाग की ओर से मत्स्यपालकों को जाल व खाद्य विभाग की ओर से दो हितग्राहियों को राशन कार्ड का वितरण किया गया। 

इस दौरान इस दौरान कार्यकम स्थल पर ग्राम बिंजली और बेलगांव की 18 वर्ष से 40 वर्ष तक की महिलाओं के बीच रस्साकसी प्रतियोगिता हुई, जिसमें बिंजली की महिलाएं विजयी रहीं। 

और भी

प्रदेश में धान खरीदी का आगाज : पहले दिन 3 हजार किसानों ने 10 हजार मीट्रिक टन उपज बेची

 रायपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। खरीफ विपणन वर्ष 2022-23 के अंतर्गत छत्तीसगढ़ में मंगलवार से धान खरीदी का काम शुरू हो गया। पहले दिन 775 उपार्जन केंद्रों द्वारा 10 हजार 257 मीट्रिक टन धान की खरीदी की गई। प्रथम दिवस 3 हजार 951 किसानों द्वारा धान बेचा गया। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में शुरू की गई राजीव गांधी किसान न्याय योजना से हर साल धान खरीदी का नया रिकार्ड बन रहा है। इस साल भी फसल अच्छी होने से किसानों में उत्साह है।  


राज्य में आज से शुरू हुई धान खरीदी 31 जनवरी 2023 तक जारी रहेगी। इस साल 110 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी की तैयारी शासन द्वारा की गई है। इस वर्ष 2497 उपार्जन केंद्र बनाए गए हैं। धान विक्रय के लिए 25 लाख 93 हजार किसानों ने पंजीयन कराया है। धान का कुल पंजीकृत रकबा 31.13 लाख हेक्टेयर है। इस वर्ष 02 लाख 3 हजार नये किसानों ने पंजीकरण कराया है। पहले दिन के लिए 5341 टोकन जारी किए गए थे। टोकन तुंहर हाथ एप के माध्यम से 268 टोकन जारी किए गए। पहले दिन के धान उपार्जन के लिए किसानों को भुगतान करने के लिए मार्कफेड द्वारा 279 करोड़ रुपए अपेक्स बैंक को जारी किए गए हैं।

प्रदेश में राजीव गांधी किसान न्याय योजना लागू होने के बाद हर साल किसानों की संख्या और खेती के रकबे में बढ़ोतरी हुई है। साथ ही हर साल धान खरीदी का नया रिकार्ड भी बन रहा है। खरीफ विपणन वर्ष  2021-22 में 97.98 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी की गई थी, जो राज्य निर्माण के बाद से अब तक का एक रिकार्ड है। तब 21 लाख 77 हजार किसानों ने धान बेचा था। उन्हें 19038.04 करोड़ रुपए के समर्थन मूल्य का भुगतान किया गया था। इसके अलावा राजीव गांधी किसान न्याय योजना के तहत उन्हें इनपुट सब्सिडी का लाभ भी मिला है। इससे पहले वर्ष 2020-21 में 92.02 लाख मीट्रिक टन धान का उपार्जन हुआ था। 20.53 लाख किसानों ने धान का विक्रय किया था। उन्हें 17240.55 करोड़ रुपए समर्थन मूल्य का भुगतान किया गया था। इसके अलावा राजीव गांधी किसान न्याय योजना का लाभ भी उन्हें मिला था। वर्ष 2019-20 में 83.94 लाख मीट्रिक टन धान का उपार्जन हुआ था। 18.38 लाख किसानों ने धान बेचा था। उन्हें 15285.85 करोड़ रुपए का भुगतान किया गया था। इसके अलावा राजीव गांधी किसान न्याय योजना का लाभ भी उन्हें मिला था। वर्ष 2018-19 में राज्य शासन ने 2500 रुपए क्विंटल के भाव से 80.38 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी की थी। किसानों को समर्थन मूल्य समेत 20094.32 करोड़ रुपए का कुल भुगतान किया गया था।

 

 

और भी

कमिश्नर व कलेक्टर ने किया धान खरीदी केन्द्रों का निरीक्षण, लिया व्यवस्था का जायजा

 जगदलपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। प्रदेश के साथ ही बस्तर जिले के धान खरीदी केंद्रों में आज पहले दिन चालू खरीफ  विपणन वर्ष में समर्थन मूल्य में धान खरीदी की शुरुआत की गई है। कमिश्नर श्याम धावड़े और कलेक्टर चंदन कुमार ने नानगुर तथा बड़े मुरमा के धान खरीदी केंद्र का निरीक्षण किया और खरीदी व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने खरीदी केंद्र में किए गए आवश्यक व्यवस्थाओं, धान खरीदी की दरों, पंजीकृत किसानों की संख्या, फड की व्यवस्था का जायजा लिया और धान खरीदी के लिए समितियों में की गई तैयारियों से संतुष्टि जताई। कमिश्नर धावड़े ने नए पंजीकृत किसानों तथा वन अधिकार पट्टाधारक किसानों की जानकारी समिति के सदस्यों से ली। समिति के सदस्यों ने बताया कि नानगुर में 52 और बड़े मुरमा में 42 वन अधिकार पट्टाधारक किसानों का पंजीयन किया गया है।

कलेक्टर ने धान खरीदी में एप के माध्यम से टोकन की व्यवस्था के सम्बंध में समिति के सदस्यों से चर्चा की और किसानों के लिए प्रारंभ किए गए इस सुविधा के संबंध में किसानों को अधिक से अधिक जानकारी देने की अपील की। उन्होंने कहा कि नई ऑनलाईन टोकन व्यवस्था से किसानों को टोकन के लिए धान खरीदी केन्द्र आने की आवश्यकता नहीं होगी, जिससे भीड़ में कमी आएगी। इस दौरान नानगुर में मक्का उत्पादक किसानों से भी चर्चा की। उल्लेखनीय है कि जिले में 51239 पंजीकृत किसानों से धान खरीदी के लिए 72 खरीदी केन्द्र बनाए गए हैं। धान खरीदी के लिए जिले में बारदाने की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित की जा चुकी है। कांटा बाट, कम्प्यूटर, नमी मापक यंत्र सहित अन्य आवश्यक सामग्री का सत्यापन कर लिया गया है। धान खरीदी के दौरान धान के अवैध परिवहन, भंडारण और व्यापार पर नियंत्रण के लिए भी जांच नाका और उडऩ दस्ता दलों का गठन किया गया है।

और भी

राज्योत्सव में लगी जनसंपर्क विभाग की प्रदर्शनी को मिल रहा अच्छा प्रतिसाद, विधायक ने किया अवलोकन

 नारायणपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर 1 नवंबर को नारायणपुर के बालक शासकीय स्कूल मैदान में राज्योत्सव समारोह स्थल पर जनसंपर्क विभाग की ओर से आयोजित विकास छायाचित्र प्रदर्शनी को आम जनता का अच्छा प्रतिसाद मिल रहा है। प्रदर्शनी का अवलोकन स्थानीय विधायक चंदन कश्यप ने किया। प्रदर्शनी की उन्होंने सराहना की और कहा कि इसमें शासन की सभी महत्वपूर्ण योजनाओं को प्रदर्शित किया गया है। 

प्रदर्शनी का मुख्य आकर्शण का केन्द्र रहा एलईडी के माध्यम से शासन की योजनाओं पर आधारित विडियो का प्रदर्शन, जिसे लोगों ने काफी उत्सुकता के सााथ देखा। प्रदर्शनी में शासन की विभिन्न, फ्लैगशिप योजनाओं, नरवा, गरवा, घुरवा अऊ बाड़ी, गौठान, राजीव गांधी किसान न्याय योजना, मुख्यमंत्री हाट-बाजार क्लीनिक योजना मुख्यमंत्री खाद्यान्न सहायता योजना, गोठानों की आर्थिक गतिविधियां, धन्वंतरि जेनेरिक मेडिकल स्टोर इत्यादि योजनाओं, कार्यक्रमों पर आधारित आकर्षक फोटो प्रदर्शनी लगाई गई है। जनसंपर्क विभाग के स्टॉल से ग्रामीणों, स्कूली छात्र-छात्राओं को विभाग की ओर से प्रकाशित प्रचार साहित्य का वितरण किया जा रहा है।

और भी

1 नवम्बर को अवकाश घोषित

 नारायणपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। छत्तीसगढ़ शासन सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा राज्य स्थापना दिवस के उपलक्ष्य पर 1 नवम्बर  को छत्तीसगढ़ राज्य के समस्त शासकीय कार्यालयों एवं संस्थाओं के लिए स्थानीय अवकाश घोषित किया गया है।

 

 

और भी

छत्तीसगढ़ कांग्रेस कार्यकारिणी की बैठक संपन्न, विधानसभा चुनाव सहित विभिन्न मुद्दों पर हुई चर्चा

 रायपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में भारत के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न इंदिरा गांधी की पुण्य तिथी एवं भारत के पूर्व उप प्रधानमंत्री एवं गृह मंत्री भारत रत्न सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती के अवसर पर दोनो के छायाचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया गया। बैठक में पूर्व कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी के प्रति आभार एवं नव-निर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के प्रति बधाई प्रस्ताव, 1 नवंबर से प्रस्तावित धान खरीदी हेतु निगरानी समिति गठन पर, विधानसभावार बूथ स्तरीय भारत जोड़ो पदयात्रा की समीक्षा, जिलों में निर्माणधीन राजीव भवन प्रगति की समीक्षा, सोशल मीडिया में प्रतिकुल टिप्पणी, अनुशासनहीनता पर कार्यवाही पर विस्तृत चर्चा हुई।

एआईसीसी के छत्तीसगढ़ प्रभारी पी.एल. पुनिया ने कहा कि बस्तर के तीन चार दिन के दौरे के बाद आप सबसे इस मीटिंग में मिलने का अवसर मिला। प्रदेश में कांग्रेस के पक्ष में माहौल है हमें जनता के हितों का ध्यान रखना है। धान खरीदी की निगरानी पर विशेष ध्यान देना चाहिये। इसमें लापरवाही ना हो। 2023 के चुनाव में ज्यादा समय नहीं बचा है। उसके लिये जरूरी है हम मेहनत करे। हमारी सरकार ने 4 साल में अच्छा काम किया। नई नीतिया बनाया है उसकी प्रशंसा सभी जगह हो रही हमारे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को बेहतरीन मुख्यमंत्री का दर्जा मिला है। यह गौरव का विषय है। हमारे दायित्व है हम सरकार के काम का प्रचार करें इस काम को अधिकारी नहीं कार्यकर्ता करेंगे। यह तभी संभव होगा जब बूथ लेवल तक हमारी कमेटी सही बनी हो। बूथ कमेटी सही होना तो हम चुनाव जीतने से कोई नही रोक सकता। पिछले चुनाव में हम बूथ एवं अनुभाग तक पहुंचे थे। इस बार भी हमे उसी उत्साह से आगे बढ़ना होगा। पीसीसी बूथ कमेटी का पुनः गठन आवश्यक रूप से करें। भारत जोड़ो यात्रा में ऐसे प्रदेश जहां राहुल गांधी जी नहीं जा रहे है उनको निर्धारित पड़ोसी राज्यो में जाना होगा हमे भी छत्तीसगढ़ से इसमें शामिल होना है। प्रभारी प्रभार क्षेत्र में दौरे करें निर्णयों को लागू करवाने में मदद करे।

 
 
 

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि कांग्रेस की निवर्तमान अध्यक्ष सोनिया गांधी के प्रति धन्यवाद और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के लिये बधाई का प्रस्ताव रख रहा हूं। जिसमें उन्होंने कहा कि सोनिया गांधी ने लंबे समय तक कांग्रेस को मजबूती प्रदान करने के लिये सेवा दिया। कांग्रेस पार्टी उनकी आभारी है मल्लिकार्जुन खड़गे के नेतृत्व में पार्टी और मजबूत होगी। जिसे सभी ने दोनो हाथ उठाकर पारित किया। सरकार सभी के कामो को पूरा करने को प्रतिबद्ध है। सरकार सभी की अपेक्षाओं को पूरा करने प्रतिबद्ध है। सरकार के मुखिया संगठन की बातो को गंभीरता से सुनते है उसका निराकरण भी करते है। आप अपनी बात सरकार संगठन के मुखिया के सामने रखते है। यह आपका अधिकार है, आपका सम्मान है। आपके समस्या का निराकरण किया जायेगा। धान खरीदी निगरानी कमेटी का शीघ्र गठन करें। पदयात्रा हमारी अगली सरकार तक पहुंच का माध्यम है। सभी को अनिवार्य पदयात्रा करना है। यह पदयात्रा आने वाले 2023 के चुनाव का शंखनाद है। पूर्व अध्यक्ष भूपेश बघेल ने विधायक के दावेदारों का आवेदन ब्लाक अध्यक्षों के पास जमा करवाया था। यह संगठन का ताकत है मोर्चा संगठन के जिला अध्यक्षों को बुलाना उनको सम्मान देना जिला कांग्रेस अध्यक्षों की जवाबदारी है। जहा बूथ कमेटी नहीं बनी है बूथ कमेटियों को अनिवार्य रूप से बनाये तथा उनकी समीक्षा भी करें। अगले महिने से बूथ कमेटी की ट्रेनिंग करने वाले है।

 
 
 

1 नवबंर से धान खरीदी पर 110 लाख मीट्रिक टन का लक्ष्य रखा गया है। सभी खरीदी केन्द्रो में निगरानी समिति बनाई जायेगी। बूथों तक भारत जोड़ो पदयात्रा पहुंचनी चाहिये। यात्रा तीन माह चलनी चाहिये। जिला अध्यक्षों एवं प्रभारियों ने अपने जिलों में एजेंडे की अनुसार कार्यवाही पर चर्चा किया। सभी ब्लाकों में पदयात्रा का रूट चार्ट बनाया गया। शोसल मीडिया में पार्टी के लिये प्रतिकुल टिप्पणी पर अनुशासात्मक कार्यवाही अनिवार्य किये जाने। प्रदेश प्रभारी पी.एल. पुनिया ने सभी प्रभारी मंत्री को निर्देश दिये। सरकार का मुखिया परिवार की मुखिया अपने बेटे की बात को पुरा करते है। सरकार की मुखिया आपके बातो को गंभीरता से सुनेंगे। कांग्रेस के सच्चे सिपाही होने के नाते सबका भला हो। विधायक के टिकट के दावेदार ब्लाक अध्यक्ष चयन करेंगे। भाजपा के प्रोपोगंडा से हमे लड़ना है। सरकार बनाने में जिलाध्यक्ष और जिला पदाधिकारयों की सबसे बड़ी भूमिका होती है। मीडिया की बात मीडिया प्रमुख करेंगे।

 
 
 

एआईसीसी के छत्तीसगढ़ प्रभारी सचिव डॉ. चंदन यादव ने कहा कि धान खरीदी को लेकर हमारे किसानों को कोई असुविधा नहीं होनी चाहिये। इसका ध्यान सभी को रखना है निगरानी समिति बने।  भारत जोड़ो यात्रा को हमे तिरंगा यात्रा के समान हर घर तक ले जाना है। कांग्रेस पार्टी के छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने तिरंगा यात्रा निकाल कर देश में एक अलग से मैसेज दिया था। सभी जिला अध्यक्ष अपने क्षेत्र की समस्याओं के आधार पर काम करे। भाजपा के प्रोपोगंडा का मुकाबला करे। जनता को हकीकत बताये अपनी सरकार की योजनाओं को हर आदमी तक पहुंचा कर उसका लाभ दिलाये। सितंबर तक का समय है संगठन के काम को पूरा करना है। चुनाव आने वाले है संगठन सरकार का काम है सीएमओ और सीजी के पेज को रिट्वीट करना हैं सभी जिलाध्यक्ष मिलकर के फेसबुक पेज बनाईये और शेयर करे। संगठन सभी का मान सम्मान रखता है। सभी जिलाध्यक्ष बिना भेदभाव किये काम करे।

 
 
 

 

बैठक में विधानसभा उपाध्यक्ष मनोज मंडावी और गुजरात मोरबी पुल हादसे में मृतको को 2 मिनट के मौन रख कर श्रद्धाजंलि दी गयी। बैठक का संचालन महामंत्री संगठन अमरजीत चावला एवं आभार महामंत्री प्रशासन रवि घोष ने किया।

 

सांसद फूलोदेवी नेताम, प्रदेश कांग्रेस कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल, प्रदेश कांग्रेस महामंत्री संगठन अमरजीत चावला, प्रदेश कांग्रेस प्रभारी महामंत्री प्रशासन रवि घोष, प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्षगण गुरूमुख सिंह होरा, प्रतिमा चंद्राकर, वाणी राव, अरूण सिंघनिया, अंबिका मरकाम, पी.आर. खुंटे, प्रेमचंद जायसी, बीरेश ठाकुर, जे.पी. श्रीवास्तव, दुर्ग जिला प्रभारी गिरीश देवांगन, प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला, प्रदेश कांग्रेस महामंत्रीगण वासुदेव यादव, चंद्रशेख शुक्ला, कन्हैया अग्रवाल, डॉ. थानेश्वर पटिला, रंजीत कोसरिया, सुमित्रा धृतलहरे, जितेन्द्र साहू, अरूण सिसोदिया, अर्जुन तिवारी, द्वितेन्द्र मिश्रा, सीमा वर्मा, शाहिद खान, रजनू नेताम, पियुस कोसरे, सदस्य कार्यसमिति कैलाश पोयाम, विष्णु यादव, प्रदेश कांग्रेस जिला ग्रामीण एवं शहर अध्यक्षगण उधो वर्मा, हितेन्द्र ठाकुर, भावसिंह साहू, शरद लोहाना, चंद्रप्रभा सुधाकर, गया पटेल, निर्मल कोसरे, मुकेश चंद्राकर, बंशी पटेल, कुलबीर छाबड़ा, पदम कोठारी, नीलकंठ चंद्रवंशी, बलराम मौर्य, महेश्वरी बघेल, देवनाथ उसेन्डी, सुभद्रा सलाम, विजय पाण्डेय, मनोज गुप्ता, सागर सिंह बैस, राघवेन्द्र सिंह, अनिल शुक्ला, अरूण मालाकार, मनोज सागर यादव, भागवती राजवाडे, राजेन्द्र तिवारी, मोर्चा संगठन एवं प्रकोष्ठ विभाग अध्यक्षगण अरूण ताम्रकार, डॉ. राकेश गुप्ता, आकाश शर्मा, नीरज पाण्डेय, संजय सिंह, देवा देवांगन, राजकुमार अंचल, रामविलास साहू, जनक राम ध्रव, हसन खान, जयवर्धन बिस्सा, एम.आर. निषाद, आलोक पांडेय, क्षितिज चंद्राकर, इदरीश गांधी, सद्दाम सोलंकी, प्रवीण जैन, दिलीप षडंगी, राजेन्द्र जग्गी, महेन्द्र कोचर, दिनेश शर्मा उपस्थित थे। 

 

 

और भी

संसदीय सचिव ने कल्याणपुर से अखोराकला नवीनीकरण सड़क निर्माण कार्य का किया शुभारंभ

 सूरजपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। भटगांव विधायक व संसदीय सचिव पारसनाथ राजवाड़े ने पीएमजेएसवाई की ओर से बनाए जा रहे कल्याणपुर से अखोरा कला तक नवीनीकरण सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। प्रशासकीय स्वीकृति व निविदा की स्वीकृति प्राप्त होने के पश्चात 5 किलोमीटर की लंबाई तक बनने वाला यह सड़क प्रारंभ कर दिया गया है। नवीनीकृत सड़क निर्माण होने पर सड़क से आने जाने वाले राहगीरों एवं ग्रामीण जनों में हर्ष का माहौल है।

गौरतलब है कि सड़क की नवीनीकरण कार्य के लिए बहुत दिनों से की जा रही थी, जिसे शासन की ओर से स्वीकृति प्राप्त कर प्रारंभ कर लिया गया है, जिसे दो करोड़ रुपए की राशि से पूर्ण किया जाएगा। यह मार्ग बलरामपुर जिले के राजपुर से सूरजपुर आती है, जिसमें बरियो से भारी वाहनों का आवागमन होता है, जिससे सड़क क्षतिग्रस्त हुआ था जिसे स्वीकृत कर कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। इस दौरान पीएमजेएसवाई के कार्यपालन अभियंता सोहन चंद्रा, अखोराकला के सरपंच, स्थानीय जनप्रतिनिधि गण, विभाग के अधिकारी कर्मचारी व ग्रामीण जन बड़ी संख्या में उपस्थित थे।          

 
और भी

1 नवंबर को मनाया जाएगा राज्योत्सव, राज्योत्सव के मुख्य अतिथि बृहस्पत सिंह होंगे


छत्तीसगढ़ की कला-सांस्कृति पर आधारित अलग-अलग समूह की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रमों की बिखरेगी छटा

 सूरजपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर 1 नवम्बर को सूरजपुर के बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय स्टेडियम मैदान में राज्योत्सव का आयोजन किया जाएगा। राज्योत्सव के मुख्य अतिथि सरगुजा क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष  बृहस्पति सिंह होंगे। एक दिवसीय राज्योत्सव में इस बार छत्तीसगढ़ की कला-सांस्कृति पर आधारित खूबसूरत सांस्कृतिक कार्यक्रमों की छटा बिखरेगी। राज्य स्थापना दिवस जिला स्तरीय कार्यक्रम रेणुका सिंह केंद्रीय राज्यमंत्री जनजाति मामले व सांसद लोकसभा सरगुजा, खेलसाय सिंह, अध्यक्ष सरगुजा विकास प्राधिकरण व विधायक प्रेमनगर, पारसनाथ राजवाड़े संसदीय सचिव छत्तीसगढ़ शासन व विधायक भटगांव, भानु प्रताप सिंह अध्यक्ष छत्तीसगढ़ राज्य अनुसूचित जनजाति आयोग, राजकुमारी मरावी अध्यक्ष जिला पंचायत सूरजपुर, केके अग्रवाल अध्यक्ष नगर पालिका परिषद सूरजपुर व सूरजपुर जिले के समस्त जिला पंचायत सदस्य, नगरीय निकायों के अध्यक्ष व पार्षद, अध्यक्ष जनपद पंचायत एवं सदस्य गणों के विशिष्ट आतिथ्य में राज्योत्सव कार्यक्रम का आयोजन होगा।

कार्यक्रम की प्रस्तुति दोपहर 2 बजे से प्रारंभ होगी। जिसमें छत्तीसगढ़ दर्शन पर आधारित स्थानीय नर्तक दलों की प्रस्तुति अपराहन 2 से 5 तक होगी। सूरजपुर कला केंद्र की प्रस्तुति शाम 6 बजे से 6.30 बजे तक, छत्तीसगढ़ दर्शन पर आधारित हरेली, भोजली, देवार, जशगीत, सुआगीत, छत्तीसगढ़ लोकगीत संगीत व परंपरागत नृत्य की प्रस्तुति झांकी, मयूर नृत्य, कठपुतली शाम 6.30 से रात 8.30 बजे तक होगी। तत्पश्चात सरगुजिया लोक गीत व नृत्य की प्रस्तुति रात 8.30 से 10 तक होगी।

 
 
 

कलेक्टर इफ्फत आरा ने राज्योत्सव महोत्सव स्थल में लोगों को सुविधा उपब्लब्ध कराने को ध्यान रखते हुए प्रवेश द्वार बनाने, व्हीआईपी, अधिकारी कर्मचारी, मीडिया व आम नागरिकों के लिए बैठक व्यवस्था, पार्किंग सहित विभिन्न व्यस्थाओं के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए उस संबंध में जानकारी लेकर व्यवस्था सुनिश्चित करने कहा। उन्होंने सांस्कृतिक कार्यक्रम व आकर्षक साज सज्जा फूड स्टॉल की भी जानकारी ली। उन्होंने जनसुविधा को ध्यान में रखते हुए बायो टॉयलेट, लाइटिंग, पेयजल व्यवस्था सुनिश्चित करने कहा। उन्होंने शासन की कल्याणकारी योजनाओं का विभिन्न विभागों की ओर से लगाये स्टॉल का जायजा लिया। स्टॉल में नागरिकों को शासकीय योजनाओं तथा उपलब्धियों की जानकारी मिलेगी। वहीं राज्योत्सव में कृषि, उद्यानिकी, महिला एवं बाल विकास विभाग, जनसंपर्क विभाग, स्वास्थ्य विभाग, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग, शिक्षा विभाग, लोक स्वास्थ्य यंत्रिकी, वन विभाग, मत्स्य पालन, पशु चिकित्सा, अनुसूचित जाति व जनजाति विभाग, सहकारिता एवं श्रम विभाग, क्रेडा विभाग, लीड बैंक, खनिज विभाग, जिला सेनानी, रेशम विभाग, लाइवीहुड कॉलेज, जलसंसाधन विभाग, खाद्य विभाग, समाज कल्याण, स्व सहायता समूह सहित विभिन्न विभागों की ओर से स्टॉल लगाया गया है।

और भी