छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री ने रानी दुर्गावती की जयंती पर उन्हें नमन किया

 रायपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने रानी दुर्गावती की जयंती पर उन्हें नमन किया है। उन्होंने अपने संदेश में कहा कि गोंडवाना साम्राज्य की रानी दुर्गावती साहस और वीरता की प्रतीक हैं। वह भारतीय नारी की दृढ़ इच्छाशक्ति  और शौर्य को रेखांकित करती हैं। उन्होंने पति की मृत्यु के बाद धैर्य और कुशलता के साथ अपने साम्राज्य को सम्हाला और सम्पन्न बनाया। मातृभूमि की रक्षा के लिए उन्होंने अपने प्राण तक न्यौछावर कर दिये। उनके शौर्य और बलिदान ने उन्हें अमर और चिरस्मरणीय बना दिया है।

Leave Your Comment

Click to reload image