छत्तीसगढ़

दीवार ढहने ने 3 मासूमों की मौत...

 कोरबा (छत्तीसगढ़ दर्पण)। पाली थाना क्षेत्र के ग्राम राहा में सोमवार शाम घर के बाहर खेल रहे तीन मासूम भाईयों पर अचानक घर दीवार ढह गया। जिससे तीनों मलबे में दब गए। जब तक तीनों को बाहर निकाले उसकी मौत हो चुकी थी। घटना के बाद गांव में मातम पसर गया है।

ग्राम राहा में बसंत यादव का परिवार निवास करता हैं। बताया जा रहा हैं कि बसंत यादव के तीन बेटे जिसमें 4 साल का रूबेश, 6 साल का रितेश और 8 साल का रूपेश शाम के वक्त अधूरे दीवार के पास खेल रहे थे। एकाएक दीवार भरभराकर ढह गई, इस घटना में तीनों बच्चें दीवार के मलबे के नीचे दब गये।

इधर घटना की जानकारी होते ही घरवालों के बीच चीख पुकार मच गई। मदद के लिए आसपास के लोगों को बुलाया गया। आनन फानन में मलबा हटाकर तीनों बच्चों को बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक तीनों बच्चों की मौत हो चुकी थी। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गयी। इस घटना के बाद गांव में शोक व्याप्त है। वहीं पुलिस तीनों बच्चों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Leave Your Comment

Click to reload image