छत्तीसगढ़ - Newsportal | Chhattisgarh Darpan Media Group

छत्तीसगढ़

अधिकारी-कर्मचारी संघ की अनिश्चितकालीन हड़ताल 22 से...

 रायपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। अपनी मांगों को लेकर छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन ने 22 से अनिश्चितकालीन हड़ताल का आव्हान किया है। पिछली हड़ताल के बाद कई संगठनों ने इस हड़ताल से दूरी बनाने का निर्णय लिया है। कई संगठनों ने अपना समर्थन वापस ले लिया है। इस दौरान कुछ कर्मचारी कार्यालय में उपस्थित होंगे, तो वहीं कुछ कर्मचारी हड़ताल पर बैठेंगे। इस दौरान संभावना जताई जा रही है कि जो संगठन और कर्मचारी हड़ताल में है वह ऑफिस जाने वाले कर्मचारियों को रोकने की कोशिश करेंगे। ऐसे में विवाद की स्थिति बन सकती है। इसे देखते हुए सामान्य प्रशासन विभाग के संयुक्त सचिव संजय अग्रवाल ने रायपुर कलेक्टर और एसपी को पत्र लिखकर कार्यालय आने वाले कर्मचारियों की सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता करने का अनुरोध किया है। साथ ही मुख्य द्वार में आवश्यकतानुसार वीडियोग्राफी कराने के लिए भी निवेदन किया है । इसका सीधा मतलब है कि जहां एक तरफ सरकार हड़ताली कर्मचारियों पर कार्रवाई की दिशा में आगे बढ़ रही है वहीं दूसरी तरफ कार्यालय आने वाले कर्मचारियों की सुरक्षा को लेकर भी उनकी चिंताएं बनी हुई है।

दरअसल छत्तीसगढ़ कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन अपने दो सूत्रीय मांग – केन्द्र के समान देय दिनांक से 34% महंगाई भत्ता एरियर्स सहित देने एवं सातवें वेतनमान के अनुरूप गृह भाड़ा भत्ता दिए जाने की प्रमुख मांग को लेकर आंदोलन कर रहा है। प्रदेश के लगभग पांच लाख कर्मचारी एवं अधिकारी के साथ राज्य के न्यायायिक सेवा के कर्मचारी 23 जिलों में हड़ताल में रहेंगे।

राज्य के शासकीय कार्यालय, कलेक्ट्रेट, पीडब्लूडी, खनिज, पीएचई, स्कूल शिक्षा, कोषालय, स्वास्थ्य, सिंचाई, वेटनरी, नवा रायपुर अंतर्गत समस्त संचालनालय इंद्रावती भवन, लोक सेवा आयोग, आरटीओ, जनपद, कृषि, वन विभाग, समाज कल्याण विभाग, आयोग, निगम मण्डल सहित 52 विभिन्न विभागों के कर्मचारी-अधिकारी हड़ताल पर रहेंगे। इस आंदोलन में राज्य के 91 कर्मचारी-अधिकारी संगठन फेडरेशन के साथ हड़ताल में शामिल रहेंगे।

और भी

मुख्यमंत्री से निजी नर्सिंग महाविद्यालय संघ ने की मुलाकात

 रायपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से रविवार शाम उनके निवास कार्यालय में रामानुजगंज विधायक बृहस्पत सिंह के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ निजी नर्सिंग महाविद्यालय संघ के प्रतिनिधि मंडल ने सौजन्य मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को अपनी मांगों के संबंध में ज्ञापन सौंपा। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ निजी नर्सिंग महाविद्यालय संघ व प्राइवेट नर्सिंग कॉलेज एसोसिएशन से रमेश गांधी, महेंद्र चौबे, ललित सिंह, मुकेश अग्रवाल, राजीव गुप्ता, हरजीत सिंह होरा, कमल यादव, खोमलाल व विवेक अग्रवाल सहित अनेक पदाधिकारी उपस्थित थे।

और भी

कांग्रेस कार्यकारिणी की बैठक 22 को

 रायपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, एआईसीसी के छत्तीसगढ़ प्रभारी सचिव डॉ. चंदन यादव एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम की उपस्थिति में 22 अगस्त को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में शाम 4 बजे प्रदेश पदाधिकारियों एवं जिला कांग्रेस कमेटी की विस्तारित बैठक होगी। बैठक में महंगाई पर हल्ला बोल-चलो दिल्ली रैली के संदर्भ में आवश्यक चर्चा होगी।

और भी

विश्व मच्छर दिवस पर स्वास्थ्य विभाग ने रैली निकालकर लोगों को किया जागरूक

 जगदलपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। मच्छर वह कीट है जो मनुष्य के शरीर में रोग फैलाने की क्षमता रखता है, मच्छर पूरे विश्व में फैले हुए है और इनके द्वारा फैलाई जाने वाले बीमारी से हर साल विश्व में लाखों लोगों प्रभावित होते है। बस्तर जिले में भी प्रतिवर्ष हजारों लोग इससे प्रभावित होते है। इन मच्छरों से बचने के लिए हर साल 20 अगस्त को विश्व मच्छर दिवस मनाया जाता है। इस उपलक्ष्य में स्वास्थ्य विभाग द्वारा शनिवार को जगदलपुर शहर में जन समुदाय को जागरूक करने सिरहसार चौक से रैली निकाली गई।

विश्व मच्छर दिवस पर कलेक्टर चन्दन कुमार की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में उन्होंने बताया: "मच्छर जनित रोगों से बचाव के लिये प्रशासन पुरी तरह से प्रतिबद्ध है। जिले में लगातार विशेष अभियान चलाकर मच्छरों के लार्वा को नष्ट किया जा रहा है। मच्छरों से होने वाले रोगों से बचाव के लिए पूरे बदन को ढकने वाले कपड़े का अधिक उपयोग करें। सोने के दौरान निश्चित रूप से मच्छरदानी लगाएं। इस बात का सोने के दौरान ख्याल रखें। इसके अलावा घर के आसपास जलजमाव वाली जगहों को मिट्टी से भर दें एवं किसी भी स्थिति में जलजमाव नहीं होने दें।"

इस सम्बंध में सीएमएचओ डॉ.आर.के.चतुर्वेदी ने बताया : "मच्छर के काटने से होने वाली बीमारियों के बारे में आमजन को जागरूक करने के लिए प्रतिवर्ष 20 अगस्त को विश्व मच्छर दिवस मनाया जाता है। इस वर्ष भी स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों द्वारा रैली निकालकर मच्छरों से होने वाले रोगों, लक्षण तथा इससे बचाव से संबंधित आवश्यक उपायों की जानकारी दी गई। मच्छर का काटना और उसके बाद होने वाली खुजली होना एक छोटी सी समस्या है लेकिन नजरअंदाज करने पर ये संक्रमण गंभीर लक्षणों को भी बढ़ावा दे सकता है। मच्छर के काटने से मलेरिया, डेंगू, चिकुनगुनिया, फाइलेरिया व जापानीज इंसेकिलाइटिस जैसी खतरनाक बीमारी होती है। समय पर इलाज नहीं करवाने से मरीज की मौत भी हो जाती है।"

आगे जानकारी देते हुए उन्होंने बताया: "मच्छर के काटने से होने वाला रोग में मलेरिया एक खतरनाक बीमारी है, जो अक्सर गम्भीर स्थिति उत्पन्न कर देती है। मादा एनोफिलीज मच्छर प्रोटोजुअन प्लासमोडियम नामक कीटाणु के प्रमुख वाहक होते हैं, जो एक संक्रमित व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति तक कीटाणु फैला देते हैं। इसके अलावा हमें डेंगू से बहुत अधिक सावधान रहने की जरूरत है। डेंगू पैदा करने वाला मच्छर अलग होता है और इसके लक्षण घंटों में देखे जा सकते हैं। डेंगू का लार्वा सामान्यतः जमे हुए साफ पानी में पनपता है और इसे पनपने के लिए जुलाई से लेकर अक्टूबर का समय काफी अनुकूल होता है। यही वजह है कि इस समयावधि में सतर्क रहना जरूरी होता है। डेंगू से बचाव के लिए सभी शासकीय अस्पतालों में निशुल्क उपचार की व्यवस्था है। पिछले कुछ सालों में डेंगू के मामलों में थोड़ी गिरावट देखी गई है, लेकिन अब भी ये पूरी तरह से समाप्त नहीं हुआ है। चिकित्सक के सलाह के बिना कोई भी दर्द निवारक दवा का सेवन न करें, छत के आस पास प्रयोग में नही आने वाले बर्तन,टायर आदि न रखें। बगैर जाली लगे खिड़की तथा दरवाजे, सुबह एवं शाम खुला न रखे क्योंकि इस समय मच्छर का प्रकोप अधिक होता है। यदि किसी व्यक्ति को संक्रमित मच्छर के काटने का संदेह हो,तो अपना परीक्षण करवाएं और आवश्यक चिकित्सा सहायता लें।"

और भी

जिला चिकित्सालय में इलाज के लिए आने वाले मरीजों को किसी प्रकार की असुविधा न हो : कलेक्टर

 रायपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। कलेक्टर डॉ सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे ने शनिवार को जिला चिकित्सालय पंडरी, कालीबाड़ी और आयुर्वेदिक कैम्पस में स्थित 50 बिस्तर शहरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने सामान्य ओपीडी के साथ आंख, श्रवण बाधित ओपीडी की संख्या बढ़ाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि चिकित्सालय में इलाज के लिए आने वाले मरीजों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। अस्पताल के दवाई स्टोर में पर्याप्त दवाई हो ताकि मरीजों को बाहर भटकना न पड़े।उन्होंने जिला अस्पताल पंडरी में डेंटिस्ट की पदस्थापना यथाशीघ्र करने की बात कही तथा हमर लैब में जांच की समुचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए।

इसी तरह कलेक्टर ने कालीबाड़ी चिकित्सालय  में गर्भवती माताओं की सोनोग्राफी और नवजात शिशु गहन चिकित्सा इकाई में व्यवस्था का निरीक्षण किया।आयुर्वेदिक कैम्पस में बने 50 बिस्तर शहरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में आवश्यकतानुसार स्टाफ के नियुक्ति करने के निर्देश सीएमएचओ को दिए।उन्होंने बीमार लोगों के इलाज के लिए उपलब्ध सुविधाओं को देखा । कलेक्टर ने अस्पताल में ओ पी डी के साथ प्रसव आदि की भी जानकारी ली और डॉक्टरों-नर्स और अन्य स्टाफ को बेहतर इलाज की सुविधा देने के निर्देश दिए। उन्होंने पर्याप्त मात्रा में दवाई और अन्य उपकरण आदि भी अस्पताल में उपलब्ध रखने को कहा।

निरीक्षण के दौरान जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ रवि मित्तल, सीएमएचओ मीरा बघेल सहित संबंधित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

और भी

अधिक किराया लेने की शिकायत और परमिट शर्तो का उल्लंघन करने, यात्री बसों पर की गयी कार्रवाई

 दो दिनों में 1 लाख 82 हजार से ज्यादा समझौता शुल्क वसूल

महासमुंद (छत्तीसगढ़ दर्पण)। शनिवार दूसरे दिन भी यात्री बसों का निरीक्षण जिला परिवहन अधिकारियों की ओर से महासमुंद जिले के राजिम मोड़/बागबाहरा रोड पर चेकिंग की गयी। जिला परिवहन अधिकारी आर.के. ध्रुव ने जानकारी दी कि चेकिंग की कार्रवाई में महासमुंद के साथ सहायक परिवहन उप निरीक्ष राजेन्द्र कुमार पटेल व प्रधान आरक्षक कमल नारायण ठाकुर, तुलाराम कश्यप, मोहन कुमार कंडरा योगदान सराहनीय रहा। 13 वाहनों से कुल 34,800 रुपए समझौता शुल्क वसूल किया गया है। साथ ही वाहन स्वामी/चालकों को समस्त वैध दस्तावेजों के साथ-साथ शासन की ओर से निर्धारित दर पर ही किराया लिए जाने के लिए हिदायत दी गयी। 

बीते शुक्रवार को हुई यात्री बसों और अन्य वाहनों से चेकिंग के दौरान 1 लाख 44 हजार रुपए समझौता शुल्क वसूल किया गया किया गया था। इन दो दिनों में 1,82,800 का  समझौता शुल्क वसूल किया गया। मिली शिकायतों के चलते महासमुंद से बागबाहरा व महासमुंद से राजिम मार्ग पर अधिक किराया, बिना परमिट, बिना फिटनेस, बिना टैक्स, बिना बीमा के संचालित वाहनों पर कार्यवाही किया गया। चेकिंग के दौरान परमिट शर्तो का उल्लंघन करते पाये जाने पर 4 वाहनों से  20,000 रुपए समझौता शुल्क वसूल किया गया। बिना फिटनेस के संचालित 02 वाहनों पर कार्यवाही करते हुए 6000 रुपए समझौता शुल्क वसूल किया गया। बिना प्रदूषण के संचालित 02 वाहनों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए 4,000 रुपए समझौता शुल्क वसूल किया गया और अन्य अपराध के तहत कुल 05 वाहनों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए कुल 4,800  रुपए समझौता शुल्क वसूल किया गया। इस तरह कुल 13 वाहनों से कुल 34,800 रुपए समझौता शुल्क वसूल किया गया है।

और भी

स्पोर्ट्स इंजुरी शिविर के पहले दिन 392 मरीजों ने कराया परीक्षण

 रायपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की जयंती के उपलक्ष्य में निःशुल्क स्पोर्ट्स इंजुरी आर्थो एवं आयुर्वेदिक चिकित्सा शिविर का उद्घाटन छत्तीसगढ़ खेल कांग्रेस के तत्वाधान में प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष मोहन मरकाम एवं अंतर्राष्ट्रीय बैडमिंटन खिलाड़ी आकर्षि कश्यप ने किया। इस अवसर पर कांग्रेस पदाधिकारियों ने कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत को सिल्वर मैडल दिलाने पर आकर्षि कश्यप का सम्मान किया गया।

शिविर के आयोजक खेल कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष प्रवीण जैन ने जानकारी देते हुए बतलाया कि शिविर में देश- विदेश के विशेषज्ञ डॉक्टर्स द्वारा स्पोर्ट्स इंजुरी आर्थों के 210 एवं आयुर्वेद के 182 मरीजों का निशुल्क परीक्षण किया गया, जिसमें काफी संख्या में चोटिल खिलाड़ियों ने शिविर का लाभ उठाया। काफी मरीजों को निशुल्क दवाइयों का वितरण भी किया गया। शिविर में रक्तदान शिविर का भी आयोजन किया गया। चिकित्सा शिविर का समापन 21 अगस्त को सायं 4 बजे किया जायेगा।

और भी

स्पोर्ट्स इंजुरी एवं आयुर्वेदिक चिकित्सा शिविर 20 से

खिलाड़ियों को होगा विशेष लाभ : मुख्यमंत्री बघेल

रायपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। भारत रत्न व पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की जयंती एवं मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के जन्म दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस खेलकूद प्रकोष्ठ के तत्वाधान में निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जा रहा है। खेल कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष प्रवीण जैन ने शिविर के संबंध में जानकारी देते हुए बतलाया कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शिविर के लिए आयोजकों को शुभकामनाएं दी और कहा कि इस शिविर से खिलाड़ियों को विशेष लाभ होगा।

ऑर्थो स्पोर्ट्स डॉ. मनु बोरा मुंबई, MMI, नारायणा सुपरस्पेशलिटी हॉस्पिटल रायपुर एवं वीरजी आयुर्वेदिक संस्थान, रायपुर के सहयोग से आयोजित स्पोर्ट्स इंजुरी शिविर में देश- विदेश के विशेषज्ञ स्पोर्ट्स इंजुरी, एसीएल, आर्थोस्कोपी, ज्वाइंट रिप्लेसमेंट, ऑर्थोपेडिक्स, फिजियो, हार्ट, शुगर एवं मल्टी स्पेशियलिटी डॉक्टर्स की टीम के साथ आयुर्वेदाचार्य, नाड़ी बैद, पंचकर्म एवं योग विशेषज्ञ चिकित्सक अपनी सेवाएं प्रदान करेंगे। यह चिकित्सा शिविर 20 एवं 21 अगस्त,  प्रातः 10 से सायं 4 बजे तक सुभाष स्टेडियम, मोतीबाग चौक, रायपुर में आयोजित होगा जिसमें विशेष रूप से स्पोर्ट्स इंजुरी के विशेषज्ञ डॉ. मनु बोरा गुणगांव, डॉ. अखिल अग्निहोत्री फ्रांस, डॉ. शेख एम. खान मुंबई तथा डॉ. नवीन अग्रवाल मेरठ से विशेष रूप से शामिल होंगे। कैबिनेट मंत्री डॉ. शिव कुमार डहरिया, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम, महापौर एजाज ढेबर एवं अंतर्राष्ट्रीय बैडमिंटन खिलाड़ी और कॉमनवेल्थ गेम्स में सिल्वर मैडलिस्ट आकर्षि कश्यप शिविर का उद्घाटन करेंगी।

 

 

और भी

यात्री बसों की चेकिंग के दौरान परिवहन विभाग ने वसूले डेढ़ लाख...

 महासमुंद (छत्तीसगढ़ दर्पण)। परिवहन अधिकारी, महासमुंद, उड़न दस्ता, रायपुर एवं परिवहन चेक पोस्ट, खम्हारपाली के साथ मिलकर 19 अगस्त को यात्री बसों की संयुक्त चेकिंग कार्यवाही की। परिवहन आयुक्त, रायपुर के निर्देशानुसार कार्रवाई को अंजाम दिया।

ज़िला परिवहन अधिकारी आर.के.ध्रुव ने बताया कि कुछ दिनों से मिल रही शिकायतों के चलते यह कार्रवाई की गयी। रायपुर सरायपाली मार्ग पर अधिक किराया, बिना परमिट, बिना फिटनेस, बिना टैक्स, बिना बीमा के संचालित वाहनों पर कार्यवाही की गयी। परमिट शर्तो का उल्लंघन करते पाये जाने पर कुल 24 वाहनों से कुल 49,300 रूपए समझौता शुल्क वसूल किया गया है। इसके अलावा 01 वाहन का मोटर यान कर बकाया होने के कारण छत्तीसगढ़ मोटर यान कराधान अधिनियम 1991 की धारा 16 (3) के तहत जप्त कर पुलिस थाना, तुमगांव की अभिरक्षा में वाहन खड़ी की गई थी। वाहन स्वामी द्वारा बकाया मोटरयान कर 39,000 रूपए जमा करने के पश्चात वाहन को मुक्त किया गया। सभी को भविष्य के लिए हिदायत दी गयी।

 कार्रवाई के दौरान   2 वाहनों से 10,000 रूपए समझौता शुल्क वसूल किया गया। बिना बीमा के संचालित 01 वाहन पर कार्यवाही करते हुए 5000  रूपए समझौता शुल्क वसूल किया गया। अधिक किराया वसूल करते पाये जाने पर 3 वाहनों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए 15,000 रूपए समझौता शुल्क वसूल किया गया। अन्य अपराध के तहत कुल 18 वाहनों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए कुल 19,300 रूपए समझौता शुल्क वसूल किया गया। इस तरह कुल 24 वाहनों से कुल 49,300 रूपए समझौता शुल्क वसूल किया गया है।

इसी प्रकार 01 स्कूल बस क्रमांक सीजी 04 एमवाय 4907 का मोटर यान कर बकाया होने के कारण  8000 रूपए जमा कराकर वाहन मुक्त किया गया। 01 ओव्हर लोड मालयान पर कार्यवाही करते हुए 48,000 रूपए समझौता शुल्क वसूल किया गया है।

 

 

और भी

समस्याओं को लेकर युवाओं ने किया विरोध प्रदर्शन, कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

 धमतरी (छत्तीसगढ़ दर्पण)। धमतरी में 7 बड़ी समस्याओं को लेकर स्थानीय युवाओं ने विरोध प्रदर्शन किया है। दरअसल, धमतरी में राइसमिल से निकलने वाले प्रदूषण पर रोक, धमतरी में इंजीनियरिंग कॉलेज खोलने और गंगरेल बांध के ऊपर बने मुख्य गेट को खोलने की मांग तेज होती जा रही है। स्थानीय युवाओं के संगठन ने इस तरह की 7 सूत्रीय मांगों को लेकर मोर्चा खोल रखा है।

बता दें कि इस समस्या को लेकर युवाओं ने पहले ही प्रदर्शन किया है। मामले में प्रदर्शकारी युवाओं ने कलेक्टर को ज्ञापन भी सौंपा है। युवाओं ने चेतावनी दी है कि अगर मांगों पर ध्यान नहीं दिया गया तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। इस पर कलेक्टर ने कहा है कि यह सरकारी मुद्दा है, सरकारी स्तर पर मुद्दों को भेज दिया गया है. जहां तक जिला स्तर की बात है, जल्द ही कार्रवाई की जाएगी।
प्रदर्शन

धमतरी के जागरूक युवाओं ने शहर की गंभीर समस्याओं के निराकरण करने को कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा है, जिसमें शहर से जुड़े 7 अलग-अलग मांगों को प्रमुखता से उठाया गया है। आवेदन में ये प्रमुख मांग की गई है. धमतरी में प्रदूषण बढ़ता जा रहा है. राइस मिल के राखड़ सीधे आंख, त्वचा में जाकर लोगों के स्वास्थ्य को खराब कर रहा है. राइस मिल के प्रदूषण की जांच कराई जाए, रेत खदान में चलने वाले हाईवा की स्पीड के कारण दुर्घटना दर में वृद्धि हुई है. सड़कें भी खराब होने लगी है।

 

 

और भी

वरिष्ठ पत्रकार शंकर पांडे को मुख्यमंत्री बघेल ने किया सम्मानित

 रायपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। रायपुर प्रेस क्लब में आज कुछ वरिष्ठ पत्रकारों के साथ शंकर पांडे को भी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सम्मानित किया|

यहाँ यह भी बताना जरुरी है कि शंकर पांडे 42 वर्षों से पत्रकारिता कर रहे हैँ| दैनिक समाचार पत्र, न्यूज़ एजेंसी, इलेक्ट्रॉनिक मिडिया सहित समाचार पत्रिका में भी कार्य कर चुके हैं।साथ ही छ्ग पर 5पुस्तकें भी लिख चुके हैं।

 

 

 

इनका लगभग 15सालों से नियमित प्रति शनिवार को आने वाला कॉलम "आइना ए छत्तीसगढ़ " काफ़ी पापुलर है।

और भी

मुख्यमंत्री ने जिले के 15 हजार 553 किसानों के खाते में 20 करोड़ 59 लाख 72 हजार राशि किया अंतरित

 बीजापुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज अपने रायपुर स्थित निवास में आयोजित कार्यक्रम में वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से राजीव गांधी किसान न्याय योजना के तहत् बीजापुर जिले के 15 हजार 553 किसानों के बैंक खाते में द्वितीय किश्त की राशि 20 करोड़ 59 लाख 72 हजार रुपए का अंतरण किया। 

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री बघेल की ओर से किसानों को यह राशि राजीव गांधी किसान न्याय योजना के अंतर्गत खरीफ वर्ष 2021 के लिए आदान सहायता की द्वितीय किश्त के रूप में प्रदाय की गई है। इसके साथ ही आज मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की ओरसे गोधन न्याय योजना के तहत गोबर विक्रय करने वाले जिले के पशुपालक किसानों को 2 लाख 10 हजार रुपए की राशि भी उनके बैंक खातों में अंतरित की गई। जिला कार्यालय बीजापुर के एनआईसी कक्ष में सीईओ जिला पंचायत रवि कुमार साहू, सहायक संचालक कृषि  सत्यजीत कवर सहित जिले के किसानों ने उक्त कार्यक्रम में वर्चुअल माध्यम से जुड़ कर अपनी सहभागिता दी। सीईओ जिला पंचायत रवि कुमार साहू ने उपस्थित किसानों को छत्तीसगढ़ शासन के कृषि आधारित महत्वपूर्ण योजनाओं की जानकारी दी।

और भी

कृष्ण जन्माष्टमी पर माँ दन्तेश्वरी हाईस्कूल में हुए विविध आयोजन

 धमतरी (छत्तीसगढ़ दर्पण)। माँ दन्तेश्वरी हाईस्कूल रत्नाबांधा, धमतरी में बच्चों ने कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर विद्यालय में राधा कृष्ण सजाओं प्रतियोगिता और मटका फोड़ प्रतियोगिता,डांस सहित अन्य कार्यक्रम हुए। जिसमें सभी छात्रो ने बढ़ चढकर हिस्सा लिया। कार्यक्रम का प्रारंभ भगवान कृष्ण के छाया चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित कर किया गया सभी छात्रों ने भगवान कृष्ण की पूजा अर्चना के पश्चात डांस प्रतियोगिता एवं मटका फोड़ प्रतियोगिता का प्रारंभ किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्या अनिता यादव ने कहा कि कृष्ण जन्माष्टमी कृष्ण के जन्मदिन के दिन मनाया जाता है उनका जन्म भाद्र मास के कृष्ण पक्ष के अष्टमी तिथि और रोहिणी नक्षत्र में हुआ था। कार्यक्रम का संचालन लक्ष्मी रावटे के द्वारा किया गया। श्रीमती रावटे ने समस्त छात्र-छात्राओं को जन्माष्टमी की बधाई देते हुए कहा कि कृष्ण के जन्मदिन के रूप में मनाया जाने वाला यह त्यौहार पूरी आस्था और श्रद्धा के साथ मनाया जाता है। कार्यक्रम में छोटे बच्चों के द्वारा डांस,नृत्य प्रस्तुत किया गया। सभी बच्चे राधा-कृष्ण के वेशभूषा में घर से तैयार होकर आये थे। कार्यक्रम के अन्त में सभी बच्चों एवं पालको को प्रसाद वितरण किया किया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से लीला साहू, ममता कहार, भारती शांडिल्य, प्रीति साहू, ललिता साहू, मोहन साहू, लिखनदास, पूनम साहू, शिवांगी शर्मा, मिलेश्वरी चंद्रवंशी, पिंकी साहू, पूर्णिमा धु्रव, भुखिन धु्रव का योगदान का प्रमुख योगदान रहा। कार्यक्रम का संचालन एवं आभार प्रदर्शन लक्ष्मी रावटे ने किया।

 

 

और भी

मुख्यमंत्री से मेकआर्थर फाउंडेशन, ग्लोबल मीथेन हब के प्रतिनिधि मंडल की मुलाकात

 मीथेन उत्सर्जन कम करने और पर्यावरण संरक्षण पर विचार-विमर्श

रायपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से गुरुवार को उनके निवास कार्यालय में अमेरिका के मेकआर्थर फाउंडेशन और ग्लोबल मीथेन हब के प्रतिनिधि मण्डल ने मुलाकात की। उन्होंने मुख्यमंत्री बघेल के साथ छत्तीसगढ़ में मीथेन उत्सर्जन को कम करने, पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ रोजगार के अवसरों में वृद्धि करने की संभावनाओं पर विस्तृत विचार-विमर्श किया। इस अवसर पर मेक आर्थर फाउंडेशन के डायरेक्टर क्लाइमेट प्रोग्राम जार्गन थामसन, ग्लोबल मिथेन हब के सीईओ मार्सेलो मीना, स्वनिती इनीशिएटिव उमा भट्टाचार्य तथा मुख्यमंत्री के सचिव अंकित आनंद उपस्थित थे।

और भी

मुख्यमंत्री ने दी कृष्ण जन्माष्टमी की बधाई

 रायपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। मुख्यमंत्री बघेल ने प्रदेशवासियों को कृष्ण जन्माष्टमी की बधाई और शुभकामनाएं दी है। इस अवसर पर उन्होंने सबके सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की है। जन्माष्टमी की पूर्व संध्या पर जारी अपने बधाई संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा है कि भगवान श्रीकृष्ण ने हमें सदा सत्य के मार्ग पर चलने और अन्याय के विरूद्ध खड़े होने का मार्ग दिखाया है। उनकी जीवन-लीलाएं हमें विभिन्न विपरीत परिस्थितियों में जीवन जीने का सही तरीका बताती हैं। उनके द्वारा दी गई सीख जीवन की हर परिस्थिति के लिए प्रासंगिक है।

मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि पुराणों में कदंब के वृक्ष और हरे-भरे बागीचों के आस-पास भगवान कृष्ण की लीलाओं का वर्णन मिलता है। मनुष्य के लिये वृक्षों की अत्यधिक उपयोगिता होने के कारण ही हमारी परंपराओं में इन्हें महत्वपूर्ण स्थान दिया गया है। राज्य सरकार कृष्ण जन्माष्टमी से ’कृष्ण कुंज’ विकसित कर छत्तीसगढ़ में प्रकृति और पर्यावरण संरक्षण का एक नया अध्याय शुरू करने जा रही है। वृक्षारोपण को जन-जन और अपनी सांस्कृतिक विरासत से जोड़ने एवं विशिष्ट पहचान देने के लिये इसका नाम ’कृष्ण कुंज’ रखा गया है। जन्माष्टमी से सभी नगरीय क्षेत्रों में बरगद, पीपल, नीम और कदंब जैसे सांस्कृतिक महत्व के जीवनोपयोगी वृक्षों का रोपण कर ’कृष्ण कुंज’ विकसित करने की शुरूआत होगी। मुख्यमंत्री ने कहा है कि वर्तमान में अंधाधुंध कटाई से पर्यावरणीय संकट गहराते जा रहा है। पर्यावरण के संरक्षण और वातावरण को स्वच्छ रखने के लिए भावी पीढ़ियों को वृक्षों के परंपरागत महत्व के बारे में जागरूक करना होगा। वृक्षों की अमूल्य विरासत को संरक्षित करना हमारा प्राथमिक दायित्व होना चाहिए।

और भी

मुख्यमंत्री ने महाराजा चक्रधर सिंह की जयंती पर उन्हें किया नमन

 रायपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। मुख्यमंत्री बघेल ने छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध कला साधक और संगीत विशेषज्ञ महाराजा चक्रधर सिंह को उनकी जयंती 19 अगस्त पर नमन किया है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि रायगढ़ के महाराजा चक्रधर सिंह का संगीत और शास्त्रीय नृत्य कला की गौरवशाली संस्कृति के संरक्षण और संवर्धन में उल्लेखनीय योगदान है। अनुभूति तथा संगीत की गहराइयों में डूबकर उन्होंनेे कत्थक के विशिष्ट स्वरुप को विकसित किया, जिसे रायगढ़ घराने के नाम से जाना जाता है। इसके साथ ही उन्होंने नृत्य और संगीत विधा की कई बंदिशों और साहित्यिक कृतियों की रचना की। रायगढ़ को देश के प्रमुख सांस्कृतिक केन्द्र के रूप में संवारने का श्रेय महाराजा चक्रधर सिंह को जाता है।

मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि संगीत और नृत्य कला के संवर्धन और संरक्षण में महाराज चक्रधर सिंह के योगदान को चिरस्थायी बनाने के लिए हर वर्ष रायगढ़ में अखिल भारतीय चक्रधर समारोह का आयोजन किया जाता है, जिसमें देश के सुप्रसिद्ध कलाकार प्रस्तुति देते हैं। इसके साथ ही छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा संगीत और कला के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए राजा चक्रधर सिंह सम्मान दिया जाता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि महाराज चक्रधर सिंह को उनके संगीत और कला के क्षेत्र में असाधारण योगदान के लिए हमेशा याद किया जाएगा।

और भी

मुख्यमंत्री ने ‘विश्व फोटोग्राफी दिवस’ पर दी बधाई

रायपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। मुख्यमंत्री बघेल ने 19 अगस्त को विश्व फोटोग्राफी दिवस पर प्रदेशवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। मुख्यमंत्री ने फोटोग्राफी के प्रति लोगों को प्रेरित करते हुए कहा कि फोटोग्राफी के माध्यम से हम अपनी भावनाओं को अभिव्यक्त और साझा कर सकते हैं। फोटोग्राफी इतिहास के साक्ष्य का भी बड़ा आधार होते है। छत्तीसगढ़ के आकर्षक और मनोरम प्राकृतिक, ऐतिहासिक स्थलों के साथ सांस्कृतिक पहलुओं की फोटोग्राफी कर हम कई लोगों तक इसकी जानकारी पहुंचा सकते हैं।

 

 

और भी

जीवनोपयोगी वृक्ष बरगद, पीपल, नीम और आम से सजेंगे कृष्णकुं

 शिवरीनारायण और जांजगीर में जन्माष्टमी से किया जाएगा पौधरोपण

जांजगीर-चांपा (छत्तीसगढ़ दर्पण)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की पहल पर जिले के सभी नगरीय क्षेत्रों में ’कृष्ण कुंज’ विकसित किए जाएंगे। कृष्ण जन्माष्टमी के दिन 19 अगस्त को बरगद, पीपल, नीम, आम, गुलर, बेल, आंवला, सीताफल, इमली, गंगा इमली, जामुन और कदंब जैसे सांस्कृतिक महत्व के जीवनोपयोगी वृक्षों का रोपण किया जाएगा। ’कृष्ण कुंज’ के लिए चिन्हित स्थल पर वृक्षों का रोपण प्रारंभ किया जाएगा। वन विभाग के माध्यम से कल नगरीय निकाय शिवरीनारायण में कृष्ण जन्माष्टमी के दिन 250 और नगरीय निकाय जांजगीर में 200 पौधे रोपे जाएंगे।

     कलेक्टर तारन प्रकाश के निर्देशन में जिले के 7 नगरीय क्षेत्रों में जीवनोपयोगी वृक्षों का रोपण किया जाएगा। इसके लिए कलेक्टर निवास के समीप कृष्ण कुंज तैयार किया जा रहा है। जांजगीर में प्रातः 10.30 बजे नव निर्मित कृष्ण कुंज परिसर में नेता प्रतिपक्ष छत्तीसगढ़ विधानसभा व विधायक  नारायण चंदेल, जिला पंचायत अध्यक्ष  यनिता यशवंत चन्द्रा, उपाध्यक्ष  राघवेन्द्र प्रताप सिंह, अध्यक्ष कृषि उपज मण्डी व्यासनारायण कश्यप तथा जिले के अन्य जनप्रतिनिधियों के साथ विभागीय अधिकारियों में कलेक्टर जिला जांजगीर चांपा तारन प्रकाश सिन्हा, पुलिस अधीक्षक  विजय अग्रवाल, वनमंडलाधिकारी सौरभ सिंह ठाकुर, उप वनमंडलाधिकारी संचित शर्मा, वन परिक्षेत्र अधिकारी बलौदा  भरतलाल धृतलहरे, वन परिक्षेत्र अधिकारी चाम्पा लक्ष्मण राम पैंकरा एवं अन्य अधिकारी/कर्मचारी उपस्थिति में पौधरोपण का आयोजन किया गया है

 

 

और भी