छत्तीसगढ़ - Newsportal | Chhattisgarh Darpan Media Group

छत्तीसगढ़

प्रदेश में 21 से 27 तक मनाया जाएगा 'वैश्विक आयोडीन अल्पता विकार नियंत्रण दिवस'

 स्वास्थ्य विभाग ने सभी सीएमएचओ और डीपीएम को जारी किए निर्देश 

रायपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। वैश्विक आयोडीन अल्पता विकार नियंत्रण दिवस के अवसर पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा 21 से 27 अक्टूबर तक ‘‘वैश्विक आयोडीन अल्पता विकार नियंत्रण दिवस" मनाया जाएगा। इस दौरान विभिन्न जागरूकता अभियानों का आयोजन प्रदेश के सभी स्वास्थ्य संस्थाओं में किया जाएगा। इन गतिविधियों के अंतर्गत आयोडीन की कमी से होने वाले विकारों से बचाव के संबंध में जन-साधारण में जागरूकता लाने के लिए गतिविधियां संचालित की जाएंगी। आयोडीनयुक्त नमक की उपयोगिता व सभी आयु वर्ग में आयोडीन के महत्व के बारे में जानकारी दी जाएगी। जिला मुख्यालय सहित सभी स्वास्थ्य संस्थाओं में आयोडीनयुक्त नमक के प्रयोग हेतु प्रेरित किया जाएगा।स्वास्थ्य विभाग द्वारा इस संबंध में प्रदेश के सभी मुख्य स्वास्थ्य एवं चिकित्सा अधिकारियों और राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के जिला कार्यक्रम प्रबंधकों को विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं।  

आयोडिन अल्पता से ग्रसित प्रदेश के 22 जिलों में मितानिनों द्वारा समुदाय स्तर पर घरों में उपयोग होने वाले खाद्य नमक में आयोडीन स्तर की जांच साल्ट टेस्टिंग किट के माध्यम से की जाएगी। जांच के परिणाम के आधार पर परिवारों को आयोडीन युक्त नमक के इस्तेमाल एवं सही रख-रखाव तथा आयोडीन अल्पता विकार के बारे में बताया जाएगा।

स्वास्थ्य विभाग के आयोडीन अल्पता विकार नियंत्रण कार्यक्रम के राज्य नोडल अधिकारी डॉ. कमलेश जैन ने बताया कि आयोडीन अल्पता विकार एवं आयोडीनयुक्त नमक के सेवन के संबंध में जन-जागरूकता लाने के लिए कई प्रयास किए जा रहे हैं। आयोडीन अल्पता विकार एवं आयोडीनयुक्त नमक व खाद्य पदार्थों के सेवन के प्रति जागरूकता बेहद जरूरी है। आयोडीन की कमी का सर्वाधिक असर गर्भवती महिलाओं एवं शिशुओं को होता है। गर्भवती महिलाओं में आयोडीन की कमी से गर्भपात, नवजात शिशुओं का वजन कम होना, शिशु का मृत पैदा होना और जन्म लेने के बाद शिशु की मृत्यु होने का खतरा रहता है। वहीं शिशु में आयोडीन की कमी से बौद्धिक और शारीरिक विकास संबंधी समस्याएं जैसे मस्तिष्क का विकास धीमा होना, शरीर का कम विकसित होना, बौनापन, देर से यौवन आना, सुनने और बोलने की समस्याएं तथा समझ में कमी आदि समस्याएं हो सकती हैं।

डॉ. जैन ने बताया कि आयोडीन की कमी से कई तरह के रोग होते हैं। खासकर गर्भवती महिलाओं और शिशुओं के लिए आयोडीन जरूरी पोषक तत्वों में से एक है। इसके बावजूद लोगों को जानकारी नहीं होने की वजह से आयोडीन अल्पता विकार एक प्रमुख स्वास्थ्य समस्या बन गया है। इसी के मद्देनजर 21 अक्टूबर को प्रतिवर्ष वैश्विक आयोडीन अल्पता विकार निवारण दिवस मनाया जाता है। आयोडीन अल्पता विकार नियंत्रण सप्ताह के अंतर्गत विभिन्न जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं।

और भी

सरकार सभी वर्गों के हित में कार्य करने के लिए प्रतिबद्ध है : भूपेश बघेल

 रायपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल गुरुवार को रायपुर जिले के आरंग तहसील अंतर्गत भंडारपुरी धाम में आयोजित गुरु दर्शन मेला में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने सर्वप्रथम गुरु गद्दी दर्शन कर प्रदेश की जनता की खुशहाली के लिए आशीर्वाद लिया। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बाबा गुरु घासीदास की जयकारे के साथ मेला पर आयोजित कार्यक्रम को बरसते पानी में संबोधित करते हुए कहा कि आज एकादशी के दिन ही गुरु बालकदास का राज्याभिषेक हुआ था। बाबा गुरुघासी दास के पुत्र गुरु बालकदास के गद्दीनसीन होने की याद में बरसों से संत समागम और गुरुदर्शन की परंपरा को पूरा किया जा रहा है।



मुख्यमंत्री ने कहा की हमारा प्रदेश धान का कटोरा और किसानों का प्रदेश है। किसान ठंड, गर्मी और बरसात की चिंता किए बगैर कड़ी मेहनत करता है। हमारी सरकार किसानों को उनकी मेहनत का प्रतिफल देने प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा की हमारी सरकार राजीव गांधी किसान न्याय योजना, गोधन न्याय योजना और भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना की किश्त 17 अक्टूबर को देने जा रही है।

उन्होंने कहा कि गुरु घासीदास बाबा के संदेश मनखे-मनखे एक समान को आगे बढ़ाते हुए सामाजिक समरसता को और मजबूत किया जाएगा। सरकार किसानों, मजदूरों के साथ सभी वर्गाे के आर्थिक मजबूती के लिए निरंतर कार्य कर रहा है। राज्य के किसानों को धान का जितना मूल्य दिया जा रहा है,उतना देश के किसी भी राज्य में नहीं मिल रहा है। बाबा घासीदास ने गौवध को रोकने का जो कार्य किया है, उसको भुलाया नहीं जा सकता। इस अवसर पर उन्होंने संत समागम स्थल पर भव्य मंच निर्माण और मैदान का समतलीकरण, गांव में सतनाम भवन,गुरुदर्शन मेला के लिए प्रति वर्ष 10 लाख रुपए, भंडारपुरी के अधूरे गुरुद्वारा को पूर्ण करने तथा भंडारपुरी से गैतरा तक सड़क निर्माण की घोषणा की। इस अवसर पर सतनामी समाज के संत, राजमहंत, प्रबुद्ध जन, पंचायत एवं नगरीय निकाय के जनप्रतिनिधि गण सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।

नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ शिव डहरिया ने कहा कि सरकार ने जो वादे किए थे,उसमे से अधिकांश पूरा हो गया है। शिक्षा, रोजगार,आर्थिक सशक्तिकरण आदि सहित सभी क्षेत्रों में  समाज के लोगो को आगे बढ़ाने एवं सर्व समाज को सम्मान देने  का कार्य सरकार द्वारा निरंतर किया जा रहा है।

वन मंत्री मोहम्मद अकबर ने कहा कि परंपरा के अनुसार आज गुरु दर्शन कर संत समागम में शामिल हो रहे हैं। सतनामी समाज अग्रणी रहा है। उन्होंने कहा की सरकार सतनाम के मार्ग पर चले इसका विशेष प्रयास रहता है।

राजागुरु बालदास साहेब ने गुरुद्वारा भंडारपुरी में आए श्रद्धालुजनों को आशीर्वाद देते हुए कहा कि गुरु अमरदास ने गुरु घासीदास बाबा के मनखे मनखे एक समान की परंपरा को आगे बढ़ाया। गुरु किसी एक का नहीं अपितु सम्पूर्ण समाज का होता है। समाज की प्रगति और विकास के लिए लोगों को संगठित होना जरूरी है। समाज के लोग जितना अधिक शिक्षित होंगे समाज उतना ही अधिक उन्नति करेगा।

और भी

सुशासन, समृद्धि और समावेशी विकास का छत्तीसगढ़ मॉडल : सबसे कम बेरोजगारी दर में प्रदेश ने रचा इतिहास

 रायपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। सेंटर फॉर मॉनिटरिंग इंडियन इकोनामी द्वारा जारी सितंबर 2022 के आंकड़ों का स्वागत करते हुए छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा ने कहा है कि भूपेश बघेल सरकार की जनहितैषी योजनाओं के कारण ही राज्य को ये बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है। जहां पर देश का राष्ट्रीय बेरोजगारी दर 6.43 प्रतिशत है, वहीं सितंबर माह में छत्तीसगढ़ देश में ऐतिहासिक रूप से न्यूनतम बेरोजगारी दर (मात्र 0.1 प्रतिशत) वाला राज्य बना है। विदित हो कि रमन सरकार के दौरान सितंबर 2018 में छत्तीसगढ़ की बेरोजगारी दर 22.2 प्रतिशत थी और अब भूपेश सरकार में विगत 5 महीनों से लगातार देश में सबसे कम बेरोजगारी दर वाले राज्य का तमगा छत्तीसगढ़ को हासिल है।

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा ने कहा है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में सरकार की पहली प्राथमिकता समावेशी विकास और आमजन की समृद्धि है सुराजी ग्राम योजना राजीव गांधी किसान न्याय योजना, भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना, केंद्रीय योजनाओं का बेहतर क्रियान्वयन, 6 से बढ़ाकर 65 वनोपजों का संग्रहण, प्रसंस्करण और विक्रय की समुचित व्यवस्था, वनोपाजों के समर्थनमुल्यों में वृद्धि, प्रसंस्करण एवं विक्रय का नाम स्थानीय संग्राहकों को मिल रहा है। ना केवल किसानों की संख्या और कृषिभूमि का रकबा प्रतिवर्ष बढ़ रहा है, बल्कि वायदे से अधिक दाम भी किसानों को मिल रहा है। हाल ही में 300 रूरल इंडस्ट्रियल पार्क के लिए 600 करोड़ जारी किए गए हैं। उद्यमिता को बढ़ावा देने नई औद्योगिक नीति बनाई गई है। सभी विभागों मे नियमित भर्ती शुरू की गई है। आने वाले समय में 15 लाख युवाओं को नौकरी देने रोजगार मिशन का गठन किया गया है। निजी उद्योगों में भी प्रमुखता से स्थानीय युवाओं की भर्ती सुनिश्चित की गई है।  कुशासन, भ्रष्टाचार और वादाखिलाफी के रमन राज से मुक्ति मिलते ही छत्तीसगढ़ आमजन की सहभागिता से समृद्धि के नित नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है।

और भी

दुर्ग में साधुओं की बेरहमी से पिटाई पर भाजपा ने कहा - छत्तीसगढ़ में कोई सुरक्षित नहीं

 रायपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। मुख्यमंत्री के गृह जिले दुर्ग में साधुओं की हुई बेरहमी से पिटाई पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने कांग्रेस से सवाल किया है प्रदेश में  अगर कोई अफवाह फैला रहा है तो सरकार समय रहते उस पर लगाम क्यों नहीं लगा पाई ? श्री साव ने सवाल किया कि ऐसा क्या हो गया है कि मुख्यमंत्री के गृह जिले में जब मुख्यमंत्री स्वयं वहां मौजूद थे उनकी मौजूदगी में इतनी बड़ी घटना छत्तीसगढ़ में हो गई और पुलिस कुछ भी कहने से बचती रही?

श्री साव ने सवाल किया कि मंदिरों के पुजारी, मंदिरों के बाहर बैठने वाले भिक्षुक, साधु संत, पूजा पाठ करने वाले लोगों की सुरक्षा के प्रति सरकार उदासीन क्यों है? श्री साव चिंता जताई की कही ऐसा न  हो कि अफवाह के  चलते किसी निर्दोष व्यक्ति की जान चली जाए?

 
 

श्री साव ने कहा कि प्रदेश में हर ओर अराजकता का माहौल है हर दिन बड़ी-बड़ी घटनाएं हो रही है लेकिन प्रशासन, सरकार इस पर मौन रहती है ऐसे में जनता की सुरक्षा करने का जिम्मा आखिर कौन संभाल रहा है?

 
 

श्री साव ने कहा कि दुर्ग जिले से ही मुख्यमंत्री और गृह मंत्री आते है आखिर इतने दिग्गज नेताओं के रहते कानून व्यवस्था का हाल इतना बुरा क्यों है? यह घटना हुए 24 घंटे बीत रहे है ऐसे में अब तक सरकार क्यों सोती रही ?

 
 

श्री साव ने कहा की एसपी ने खुद पुष्टि कर दी है की बच्चा चोरी का कोई मामला नही है तो फिर इतनी बड़ी घटना कैसे हो गई?

 
और भी

जिले में की जाएगी अरहर, उड़द व मूंग की खरीदी

 सूरजपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। छत्तीसगढ़ शासन कृषि विकास व कल्यांण तथा जैव प्रौद्योगिकी विभाग मंत्रालय महानदी भवन नवा रायपुर अटलनगर के निर्देशानुसार खरीफ  विपणन वर्ष 2022-23 में पीएसएस के अंतर्गत अरहर, मूंग व उड़द का उपार्जन किया जाना है।

राज्य शासन की ओर से खरीफ  विपणन वर्ष 2022-23 में प्रधानमंत्री अन्नदाता आय संरक्षण अभियान योजना के तहत प्राईस सपोर्ट स्कीम अंतर्गत अरहर, उड़द व मूंग फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य पर उपार्जन के लिए दिशा-निर्देश प्रदाय किया गया है, जिसके पालन में छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी विपणन संघ मर्यादित (मार्कफेड) की ओर से उपार्जन का कार्य किया जाएगा। जिले में उक्त उपार्जन कार्य के लिए उप-संचालक (कृषि) के माध्यम से यूनिफाईड फार्मर पोर्टल पर कृषक पंजीयन कर मार्कफेड को प्रदाय किया जाएगा। किसानों की जानकारी (भूमि, बोई गई फसल व रकबा तथा फसल विक्रय की तिथी) का सत्यापन भू-अभिलेख से राजस्व विभाग के अमले द्वारा कराया जायेगा और सत्यापित जानकारी को ऑनलाईन अपडेट किया जाएगा।

 

खरीफ  विपणन वर्ष 2022-23 के लिए औसत अच्छी गुणवत्ता के अरहर, उड़द व मूंग का समर्थन मूल्य व खरीदी अवधि निम्नानुसार घोषित है :

1. अरहर- 6600 रुपए प्रति क्विंटल (13 मार्च 2023 से 12 मई 2023)

 

2. उड़द - 6600 रुपए प्रति क्विंटल (17 अक्टूबर 2022 से 16 दिसम्बर 2022)

 

3. मूंग  - 7755 रुपए प्रति क्विंटल  (17 अक्टूबर 2022 से 16 दिसम्बर 2022)

सूरजपुर जिले में शासन से प्राप्त निर्देश अनुसार छ.ग. राज्य वेयर हाउस कार्पोरेशन लिमिटेड के नमदगिरी केन्द्र सूरजपुर को एक मात्र उपार्जन केन्द्र निर्धारित किया गया है, जहां उपार्जन अवधि मे उपार्जन का कार्य सप्ताह के 5 दिवस (सोमवार से शुक्रवार) किया जाएगा। खरीदी पूर्णत: ऑनलाईन माध्यम से कर किसान को कम्प्यूटराईज्ड पिं्रटेड रसीद प्रदाय की जाएगी व 3 दिवस के भीतर किसानों को डीबीटी-पीएफएमएस के माध्यम से संपूर्ण राशि का भुगतान किया जाएगा।

योजना के सुचारू संचालन के लिए राज्य स्तरीय, संभाग स्तरीय, जिला स्तरीय व उप खंड स्तरीय उपार्जन समिति का गठन किया गया है। जिला विपणन अधिकारी  अजय ठाकुर से बताया की उक्त संबंध मे समस्त तैयारियां पूर्ण की जा रही है, शासन की ओर से निर्धारित अवधि मे खरीदी का कार्य संपादित किया जाएगा। किसानों को किसी प्रकार की समस्या/कठिनाई के लिए उपार्जन केन्द्र (नमदगिरी सूरजपुर) स्तर पर खरीदी प्रभारी सुभाष पटेल मो. नंबर 9516416498 व 8965980386 पर संपर्क कर सकते हैं।

और भी

अर्थव्यवस्था की सभी पैमानों पर मोदी सरकार नाकाम, भूखमरी, बेरोजगारी, महंगाई हो चुकी बेलगाम : कांग्रेस

 घट रही जीडीपी, बढ़ रहा रुपए का अवमूल्यन, घटती आमदनी, बढ़ती महंगाई से आम जनता बेहाल : मोहन मरकाम

रायपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा है कि मोदी सरकार की गलत आर्थिक नीतियों के कारण देश की अर्थव्यवस्था लगातार गर्त में जा रही है। देश की जीडीपी 8.2 से गिरकर 5.7 हो गयी है। विदेशी मुद्रा भंडार लगातार कम हो रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय व्यापार संतुलन बिगड़ने से आयात पर निर्भरता तेजी से बढ़ रही है। देश पर कुल कर्ज का भार 3 गुना बढ़ चुका है। विगत 12 महीनों में डॉलर के मुकाबले रुपए का मूल्य 12 प्रतिशतसे ज्यादा गिर चुका है। मोदी राज में विगत एक माह में ही विदेशी मुद्रा भंडार लगभग 26 बिलियन डालर कम हुआ है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चा तेल 2014 की तुलना में 20 परसेंट कम होने के बावजूद डीजल और पेट्रोल 30 से 40 रूपए प्रति लीटर महंगे बेचे जा रहे हैं। थोक और खुदरा महंगाई दर आरबीआई द्वारा तय सीमा से लगातार ऊपर है लेकिन मोदी सरकार का फोकस केवल चंद पूंजीपतियों के मुनाफे पर केंद्रित है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा है कि चालू वित्तीय वर्ष में चार बार रेपो रेट बढ़ाना यह प्रमाणित करता है कि मोदी सरकार महंगाई को नियंत्रित करने में पूरी तरह नाकाम रही है। 100 दिन में महंगाई कम करने का झांसा देकर केंद्र में बैठी मोदी सरकार ने अब जनता के प्रति जवाबदेही से मुंह मोड़ लिया है। भुखमरी इंडेक्स में भारत लगातार नीचे आ जा रहा है। आंकड़ों के अनुसार देश के 45 करोड़ युवा गलत आर्थिक नीतियों से हताश होकर नौकरी की तलाश ही बंद कर चुका है। मोदी सरकार की गलत आर्थिक नीतियों के चलते देश की अर्थव्यवस्था तेजी से उल्टे पांव भाग रही है। जीडीपी लगातार लक्ष्य और अनुमान से कम हो रहा है। नई नौकरी तो दूर लोगों की लगी लगाई नौकरी छीनी जा रही है बेरोजगारी ऐतिहासिक रूप से शिखर पर है, लेकिन मोदी सरकार आत्ममुग्धता से बाहर ही नहीं आ पा रही है। अगर देश की सरकार ही जिम्मेदारी नहीं लेगी तो समस्या का समाधान कैसे होगा?

 
 
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा है कि रुपया कमजोर होने का मतलब है। विदेश से समानों आयात की लागत बढ़ना। जैसे - कोई सामान विदेश से 1 डॉलर में आता है तो 2013 में हमें 58 रुपए चुकाने होते थे वहीं, अब इसी सामान के 82 रुपए चुकाने होंगे, पूरे 9 रुपए ज्यादा।  जब कोई सामान विदेश से 9 रुपए ज्यादा कीमत पर देश में आएगा, तो लोगों को भी महंगे दाम पर मिलेगा। जैसे - भारत 80 प्रतिशत कच्चा तेल आयात करता है, अब यह महंगे दाम पर भारत आएगा। तेल महंगा होगा, तो महंगाई बढ़ेगी; आख़रि डीज़ल के ट्रकों से ही ज़्यादातर माल (फल, सब्ज़ी, खाद्यान्न, और अन्य चीजें) ढोए जाते हैं, तो उसकी लागत बढ़ जाएगी। इसकी वजह से चीजें महंगी होंगी।
 

 

और भी

जिला अस्पताल में अब तक 75 लोगों का मोतियाबिंद ऑपरेशन

ऑपरेशन कराने रामधर खुद से पहुंचे जिला अस्पताल

 सुकमा (छत्तीसगढ़ दर्पण)। जिला अस्पताल में 22 सितम्बर से मोतियाबिंद का ऑपरेशन किया जा रहा है। अब तक 75 मोतियाबिंद मरीज का ऑपरेशन किया जा चुका है। मोतियाबिंद ऑपरेशन में अंधत्व निवारण कार्यक्रम के नोडल अधिकारी डॉ. महादेव बारसे और अमित हलधर कार्यक्रम प्रभारी है।

ग्राम स्तर से मितानिनों के सहयोग से मोतियाबिंद मरीजों को ऑपरेशन के लिए जिला अस्पताल लाया जाता है। लेकिन आंखों की रोशनी पाने की उम्मीद लेकर गोल्लागुड़ा निवासी 55 वर्षीय रामधर दिव्यांग होते हुए भी ऑपरेशन करवाने के लिए स्वयं से जिला अस्पताल पहुंच गए। नेत्र विशेषज्ञ डॉ. अक्षय परासर की ओर से उनका मोतियाबिंद का ऑपरेशन किया गया। रामधर को पिछले चार वर्षों से दोनों आंखों से कुछ दिखाई नहीं दे रहे थे। अब मोतियाबिंद के ऑपरेशन के बाद आंखों की रोशनी पाने की उनके उम्मीद के साकार होने पर खुशी जाहिर करते हुए जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया है।

 
और भी

अवैध खनन पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, 12 वाहन जब्त

 बलौदाबाजार (छत्तीसगढ़ दर्पण)। कलेक्टर बंसल के निर्देश पर जिले में अवैध रेत व चूना पत्थर खनन व परिवहन के मामलों में तेज़ी से कार्रवाई की जा रही है। अवैध खनन और भंडारण के विरुद्ध प्रशासन की ओर से विगत एक सप्ताह से सख्त कार्रवाई की जा रही है। खनिज विभाग की ओर से सिमगा तहसील अंतर्गत सुहेला क्षेत्र में व कसडोल तहसील अंतर्गत गिधौरी क्षेत्र में अवैध परिवहन करते हुए 12 वाहनों को जप्त किया गया है। जिसमें 6 हाईवा व 6 ट्रैक्टर शामिल है। जिला खनिज अधिकारी के के बंजारे के नेतृत्व में उक्त कार्रवाई किया गया है। 

खनिज अधिकारी बंजारे ने बताया की उक्त वाहनों में 3 हाइवा व 1 ट्रैक्टर में रेत, 3 हाइवा व 5 ट्रैक्टर में खनिज चूना पत्थर गिट्टी का अवैध परिवहन किया जा रहा था। उक्त अवैध परिवहन हो रहे वाहनों से लगभग 2 लाख 50 हजार जुर्माने की वसूली खनिज विभाग की ओर से की जाएगी। सभी वाहनों को जब्त कर निकट थाना में सुपुर्दगी में रखा गया है। उक्त कार्रवाई छत्तीसगढ़ गौण खनिज नियम 2015 व एमएमडीआर एक्ट 1957 की धारा 21 से 23 के अंतर्गत किया गया है। इन वाहन मालिकों पर नियमानुसार जुर्माने की कार्रवाई की जा रही है। गौरतलब है की कलेक्टर रजत बंसल ने जिले में रेत सहित अन्य अवैध कारोबार के मामले में अधिकारियों को कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश जारी किए हैं। बंजारे ने कहा है कि ऐसी कार्रवाईयां आगे भी जारी रहेंगी। अवैध रेत खनन व मरुम, चुनापत्थर उत्खनन करने वालों पर प्रशासन की पैनी नजर है और ऐसे अवैध धंधे व परिवहन करते पकड़े जाने पर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।

और भी

मुख्यमंत्री हाट बाजार क्लीनिक योजना से जिले के दूरस्थ क्षेत्रों तक पहुंच रहीं स्वास्थ्य सुविधाएं

 जशपुरनगर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। छत्तीसगढ़ शासन की ओर से दूरस्थ व ग्रामीण जनों की स्वास्थ्य को दृष्टिगत रखते हुए मुख्यमंत्री हाटबाजार क्लीनिक योजना का प्रारंभ किया गया है। जिसके माध्यम से दूरस्थ अंचल के क्षेत्रों के लोगों को बिना किसी परेशानी के स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराया जा सके। जशपुर जिले में भी हाट बाजार क्लीनिक योजना का बेहतर क्रियान्वयन किया जा रहा है। जिससे यहां के निवासियों को अस्पताल के साथ ही विभिन्न हाट बाजारों में ही बेहतर स्वास्थ्य उपचार मिल रही है। योजना के तहत स्वास्थ्य विभाग की ओर से हाट बाजारों में मेडिकल टीम के माध्यम से शिविर लगाकर बाजारों में ही लोगों के स्वास्थ्य परीक्षण कर लाभान्वित किया जाता है। परीक्षण के उपरांत उन्हें तत्काल नि:शुल्क दवाई व परामर्श प्रदान की जाती है। जिससे लोगों को उनके घर के नजदीक ही आसानी से स्वास्थ्य ईलाज का लाभ मिल रहा है। बाजार में लोग सामानों की खरीदारी के साथ स्वास्थ्य संबंधी सलाह के साथ ही चिकित्सकों से गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य उपचार का लाभ ले रहे हैं।

ग्रामीणों का कहना है कि हाट-बाजार क्लीनिक योजना से न सिर्फ  स्वास्थ्य परीक्षण की सुविधा मिली है, बल्कि उनके समय के साथ पैसों की भी बचत हो रही है। अब उन्हें ईलाज के लिए मुख्या दूर-दूर जाना नहीं पड़ता। हाट-बाजार में खून जांच, बीपी-शुगर जांच, मलेरिया, टाइफाइड सहित अन्य बीमारियों का भी जांच होता है। योजना से लाभान्वित कांसाबेल विकासखंड के जुमईकेला निवासी 35 वर्षीय फूलोबाई पति  रामलाल को मुख्यमंत्री हाट बाजार क्लीनिक योजना से लाभान्वित किया गया। फूलोबाई का हाट बाजार में ही बीपी, आरबीसी सहित स्वास्थ्य परीक्षण भी किया गया। उनका शरीर काफी कमजोर हो गया था। जांच के उपरांत उन्हें मल्टीविटामिन, कैल्शियम टैबलेट सहित अन्य आवश्यक दवाइयां प्रदान करने के साथ ही उन्हें चिकित्सक की ओर से आवश्यक परामर्श भी प्रदान किया गया। साथ ही उन्हें नियमित रूप से बाजार आने पर स्वास्थ्य परीक्षण कराने की सलाह भी दी गई। फूलोबाई कहती है कि बाजार में ही उनके साथ ही आसपास के ग्रामीणों को स्वास्थ्य जांच आसानी से मिल जा रहा है। जिससे उन्हें अब स्वास्थ्य के प्रति अधिक चिंता नहीं है। शिविर में उन्हें रहन सहन के साथ ही साफ-सफाई व खानपान के संबंध उचित परामर्श दिया जाता है। जिससे गांव के लोग भी जागरूक हो रहे है और बीमारियां भी कम हो रही है।

 

जिले में मुख्यमंत्री हाट बाजार क्लीनिक योजना के तहत अप्रैल 2022 से सितम्बर 2022 तक कुल 112 हाट बाजारों में 22 मोबाइल मेडिकल यूनिट की ओर से कुल 2777 शिविर लगाकर 1,69,651 ग्रामीणों का स्वास्थ्य जांच किया गया है। साथ ही 1,50,707 लोगों को नि:शुल्क दवाईयो का वितरण भी किया गया है। जिसमें फरसाबहार में 448 शिविर में 22709 मरीज, पत्थलगांव में 459 शिविर में 31533 मरीज, कांसाबेल में 307 शिविर में 20119 मरीज, दुलदुला में 363 शिविर में 25257 मरीज, कुनकुरी मे 334 शिविर में 22245 मरीज, बगीचा में 561 शिविर में 31651 मरीज, जशपुर में 156 शिविर में 7829 मरीज व मनोरा में 149 शिविर लगाकर 8308 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर लाभान्वित किया गया है।

और भी

संघ को महिलाओं को सम्मान देने में पूरी सदी लग गईःकांग्रेस

 रायपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। आरएसएस के दशहरा उत्सव के मंच पर पहली बार महिला को स्थान दिये जाने और संघ प्रमुख के देश में जनसंख्या नियंत्रण कानून लागू किये जाने की मांग पर कांग्रेस अनेक सवाल खड़ा किए हैं। 

प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि आरएसएस ने अपनी स्थापना के 97 साल बाद दशहरा उत्सव के मंच पर पहली बार किसी महिला को स्थान दिया। जो काम पुरुष कर सकता है वह काम नारी भी कर सकती है इसे समझने में आरएसएस को पूरी सदी लग गई। संघ खुद को हिन्दू धर्म और संस्कृति का ठेकेदार बताता हैं लेकिन इन्हें सनातन धर्म की इतनी भी समझ नहीं की बिना नारी की सहभागिता  के पुरुष का कोई अनुष्ठान पूर्ण नहीं हो सकता। सीता माता की अनुपस्थिति में अश्वमेघ यज्ञ करने के लिए भगवान राम को स्वर्ण सीता बनाना पड़ा था। जिस संगठन को देश की आधी आबादी को सम्मान देने में 97 साल लग गए वह देश के धर्म संस्कृति की रक्षा की बात करता है तो वह ढोंग लगता है। आरएसएस ढोंगी संगठन है यह बात महिलाओं के प्रति उसके नजरिये से साफ होती है।

 

प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष श्री शुक्ला ने कहा कि महिलाओं की बढ़ती शक्ति से आरएसएस मजबूर हुआ है समाज में हर क्षेत्र में महिलायें अग्रणी है, महिलाओं ने अपनी प्रतिभा का लौह मनवाया राजनैतिक और सामाजिक रूप से महिलायें जागरूक हुई है। आरएसएस का महिलाओं के प्रति नजरिये में बदलाव राजनैतिक मजबूरी है, संघ जान गया है कि यदि उसने महिलाओं के प्रति अपने दकियानूसी रवैये में बदलाव नहीं किया तो उसका खुद का अस्तित्व खतरे में पड़ जायेगा। अपने अस्तित्व को बचाने की मजबूरी में संघ ने महिलाओं का अस्तित्व को स्वीकारने की शुरूआत किया है। संघ का यह प्रयास भी आधा अधूरा है उसने अपने संगठन में अभी तक महिलाओं के लिये रास्ता नहीं खोला है। संघ में भी महिलाओं की बराबर की भागीदारी होनी चाहिये।

 

प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष श्री शुक्ला ने कहा कि आरएसएस प्रमुख का जनसंख्या नियंत्रण कानून लागू करने की मांग के पीछे मंशा क्या है यह स्पष्ट करें। कोई भी कानून देश की जरूरतों के आधार पर लागू होता है। आरएसएस के लोग पहले कहते थे ज्यादा बच्चे पैदा करो जो खुद शादी नहीं किये थे वह बच्चे पैदा करने का आह्वान करते थे अब जनसंख्या नियंत्रण का मांग से उनका विद्वेष झलक रहा। संघ के नेताओं के आह्वान पर जिन हिन्दुओं ने ज्यादा बच्चे पैदा कर लिये है क्या संघ उनसे माफी मांगेगा? देश के हिन्दू, आरएसएस से जानना चाहते है कि दशकों तक हिंदुओं को जनसंख्या बढ़ाने का आह्वान करने वाले लोग अचानक यू-टर्न क्यों ले लिये? विहिप के लोग घूम-घूमकर नारा देते थे ‘‘बच्चे बढ़ाओ दुनिया पर छाओ, छोटा पड़ेगा हिंदुस्तान खाली करा लेंगे पाकिस्तान’’ उनके नारों से प्रेरणा लेकर जो हिंदू अपना परिवार बढ़ा लिए है उनके लिये आरएसएस का अब क्या कहना है? पहले बच्चे बढ़ाने के लिए प्रेरित करना फिर इसके खिलाफ कानून बनाना क्या देश के हिंदुओं के साथ भाजपा का धोखा नहीं है।

और भी

सोमारू राम को खाद्यान्न प्राप्त करने में अब नहीं हो रही किसी प्रकार की परेशानी

 जशपुरनगर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। कार्यालय जिला खाद्य अधिकारी से प्राप्त जानकारी के अनुसार विकासखंड कुनकुरी के ग्राम पंचायत पकरीकछार के दिव्यांग राशनकार्ड धारी सोमारू राम पिता जंगलु राम का फिंगर प्रिंट नहीं मिलने से राशन ना मिलने के संबंध में मिली शिकायत का खाद्य निरीक्षक कुनकुरी की ओर से जांच कर प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया है। जिसके अनुसार राशनकार्डधारी सोमारू राम का उनकी पत्नि बालमति के नाम पर राशन कार्ड क्रमांक 223805536698 जारी है। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमारू राम को खाद्यान्न प्राप्त करने के लिए ई-पॉस मशीन में फिंगर नहीं लगने से राशन प्राप्त नहीं हो पा रहा था। इसके लिए उनके भतीजे  सुगंध राम  जिनका नाम राशनकार्ड में दर्ज है को नॉमिनी बनाकर पात्रतानुसार 7 माह का 140 किलो चावल, 7 किलो शक्कर व 14 किलो चना प्रदाय किया गया है। वर्तमान में खाद्यान्न प्राप्त करने में सोमारू राम को किसी प्रकार की कठिनाई नहीं हो रही है।

और भी

बुराई को त्याग सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चले : मंत्री अमरजीत भगत

 रायपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत की मुख्य आतिथ्य में असत्य पर सत्य की जीत का पर्व विजयदशमी अम्बिकापुर में उमंग और उल्लास के साथ मनाया गया। इस मौके पर मंत्री भगत सहित अतिथियों ने मुख्य मंच पर भगवान श्रीराम, लक्ष्मण और हनुमान का राजतिलक कर शहर और प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि के लिए आशीर्वाद लिया और लोगों को विजयादशमी पर्व की बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

भगवान श्री राम और लक्ष्मण के प्रतीक स्वरूप बच्चों ने अग्नि बाण चलाकर बुराई के प्रतीक रावण, मेघनाथ और कुंभकर्ण के पुतले का दहन किया। भव्य आतिशबाजी का आयोजन भी किया गया। कार्यक्रम की भव्यता को देखते हुए विशेष तौर पर दिल्ली से आतिशबाजी की टीम बुलाई गई थी। भव्य आतिशबाजी के बीच पूरे उमंग और उल्लास के साथ असत्य पर सत्य की विजय के प्रतीक विजयदशमी पर रावण दहन किया गया। इस मौके पर संस्कृति मंत्री भगत को स्मृति चिन्ह भेंट किया गया। रावण दहन का कार्यक्रम नगर के पीजी कालेज मैदान में आयोजित थी।

संस्कृति मंत्री श्री भगत ने विजयदशमी पर रावण दहन कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि विजयदशमी असत्य पर सत्य का विजय पर्व है। उन्होंने लोगों से अपने अंदर की बुराई को त्याग सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलते हुए आगे बढ़ने की अपील की। उन्होंने कहा कि आखिर एक समय आता है, जब बुराई का अंत तथा सच्चाई की जीत होती है। भगवान श्रीराम ने भी बुराई के प्रतीक रावण को मारकर विजय प्राप्त की थी। इसी की याद में हर वर्ष विजयदशमी का पर्व मनाया जाता है। कार्यक्रम में मानस, गायन कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया था। इस दौरान संभाग स्तरीय रामचरित मानस गायन और लोकनृत्य प्रतियोगिता के प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त दलों को मंत्री भगत ने पुरस्कृत किया। आयोजन समितियों द्वारा भव्य शोभायात्रा निकाली गई। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में शहर और ग्रामीण के लोग उपस्थित थे।

 
 
 

कार्यक्रम में नगर निगम अंबिकापुर के महापौर डॉ. अजय तिर्की, सरगुजा सेवा समिति के अध्यक्ष सुश्री रजनी रविशंकर त्रिपाठी, नागरिक सेवा समिति के अध्यक्ष  अजय अग्रवाल, श्रम कल्याण मंडल के अध्यक्ष  सफी अहमद, वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता श्री अनिल सिंह मेजर, सहकारिता प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष अजय बंसल, नागरिक समिति के महासचिव  राजीव अग्रवाल सहित सर्वश्री जेपी श्रीवास्तव, आलोक दुबे, सरगुजा सेवा समिति के भारत सिंह सिसोदिया, अखिलेश सोनी उपस्थित थे।

 

 

और भी

मुख्य सचिव ने प्रधानमंत्री गतिशक्ति योजना के लिए स्टेट मास्टर प्लान तैयार करने के दिए निर्देश

एम्पावर्ड ग्रुप आफ सेक्रेटरी की बैठक आयोजित

 रायपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। मुख्य सचिव अमिताभ जैन की अध्यक्षता में आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में प्रधानमंत्री गतिशक्ति योजना के अंतर्गत एम्पावर्ड ग्रुप आफ सेक्रेटरी की बैठक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित की गई। मुख्य सचिव ने गतिशक्ति योजना के स्टेट मास्टर प्लान के निर्माण के संम्बध में विस्तार से चर्चा करते हुए पी.एम गतिशक्ति पोर्टल में आवश्यक जानकारी अपडेट करने के निर्देश दिए।

मुख्य सचिव ने राज्य शासन के विभिन्न विभागों के डाटा अपडेट की स्थिति, भू-अभिलेखों के जियो रिफिरिंग हेतु समयबद्ध कार्य योजना तथा पी.एम गतिशक्ति अंतर्गत वित्तीय सहायता (पार्ट-2) हेतु नवीन प्रोजेक्ट चयन के संबंध में चर्चा की गई। बैठक में प्रमुख सचिव वाणिज्य कर और येाजना विभाग गौरव द्विवेदी, सचिव वन-तकनीकी शिक्षा श्रीमती आर.संगीता, वाणिज्य एवं उद्योग विभाग के विशेष सचिव  हिमशिखर गुप्ता, छत्तीसगढ़ उद्योग विकास निगम के प्रबंध संचालक सारांश मित्तर सहित जल संसाधन, ऊर्जा, नगरीय प्रशासन, राजस्व, पर्यटन और अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

 

 

और भी

मंत्री अकबर ने नामदेव समाज के भवन के लिए दी 10 लाख की स्वीकृति

 कबीरधाम (छत्तीसगढ़ दर्पण)। कबीरधाम नामदेव समाज कल्याण समिति द्वारा से सामाजिक भवन के लिए की जा रही मांग पर केबिनेट मंत्री व कवर्धा विधायक मोहम्मद अकबर ने नामदेव समाज के भवन के लिए 10 लाख की स्वीकृति प्रदान की है।


प्रतिनिधि मंडल से भेंट के दौरान मंत्री अकबर ने बताया कि सामाजिक भवन के लिए काफी दिनो से मांग की जा रही थी। चूंकि जमीन के आभाव के कारण कुछ दिक्कत आ रही थी, लेकिन इसी कड़ी में ग्राम पंचायत द्वारा जमीन का स्वीकृति मिलते ही, मैने समाज पूर्व के मांग को ध्यान में रखकर 10 लाख के भवन की स्वीकृति प्रदान कर दी है। इसपर नामदेव समाज कल्याण समिति के संरक्षक रवि शंकर नामदेव, सचिव कैलाश नामदेव ने मंत्री अकबर का आभार जताया।

 

 

और भी

रास गरबा कार्यक्रम में शामिल हुईं राज्यपाल

 रायपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। राज्यपाल अनुसुईया उइके गत दिवस नवरात्रि के अवसर पर राजधानी रायपुर के वीआईपी रोड स्थित एक फार्म में आयोजित रास गरबा कार्यक्रम में शामिल हुईं। राज्यपाल ने इस अवसर पर समस्त देश-प्रदेशवासियों को नवरात्रि की बधाई एवं शुभकामनाएं दी एवं मां दुर्गा से उनके सुख, शांति, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।  इस दौरान देशभक्ति थीम पर गरबा नृत्य का आयोजन किया गया था। देशभक्ति की थीम पर आधारित इस कार्यक्रम की राज्यपाल ने सराहना की।

और भी

मुख्यमंत्री बघेल पाटीदार समाज के कार्यक्रम में शामिल हुए

 रायपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। मुख्यमंत्री बघेल मंगलवार रात भनपुरी स्थित पाटीदार भवन में पाटीदार समाज द्वारा आयोजित नवरात्रि पर्व पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने मां दुर्गा की पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर कहा कि नवरात्रि का पर्व शक्ति की उपासना का पर्व है। हम 9 दिन देवी की पूजा-अर्चना करते हैं। नवरात्रि पर अलग-अलग समाज विभिन्न रूपों में मनाता है। गुजराती समाज का गरबा पूरे देश में प्रसिद्ध है। विभिन्न स्थानों में गरबा की धूम है। बड़ी अच्छी बात है कि इस परम्परा को समाज का युवा वर्ग आगे बढ़ा रहा है। मुख्यमंत्री का पाटीदार समाज ने पगड़ी पहनाकर एवं तलवार भेंटकर स्वागत किया। उन्होंने गरबा नृत्य देखा। इस अवसर पर समाज के गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

और भी

बीरगांव में रामलीला उत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री बघेल

 रायपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। मुख्यमंत्री बघेल मंगलवार को राजधानी के माना में दुर्गा पंडाल पहुंचकर मां दुर्गा के दर्शन व पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। इसके बाद मुख्यमंत्री बीरगांव में रामलीला उत्सव में भी शामिल हुए, जहां उन्होंने भगवान राम की पूजा की। इस दौरान मुख्यमंत्री के साथ रायपुर ग्रामीण क्षेत्र के विधायक सत्यनारायण शर्मा व जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष पंकज शर्मा उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री ने उक्त दोनों स्थानों पर मौजूद जनसमूह को संबोधित भी किया।

माना पहुंचे मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि, हर साल की तरह इस साल भी माना में बहुत ही सुंदर एवं भव्य दुर्गा पंडाल बनाया गया है, जिसकी पूरे छत्तीसगढ़ में चर्चा है। उन्होंने कहा कि यह शक्ति की उपासना का पर्व है। नवरात्र के नौ दिनों तक लोग देवी मां की पूरे श्रद्धा भाव से पूजा-अर्चना और आराधना करते हैं। श्रद्धालु उपवास रखते हुए उपासना करते हैं। यह अवसर संयम और श्रद्धा के समन्वय का होता है।



मुख्यमंत्री बघेल बीरगांव में आयोजित हो रहे सनातन धर्म उत्सव समिति द्वारा आयोजित रामलीला उत्सव में पहुंचे। वहां उन्होंने भगवान श्रीराम की पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि बचपन में बहुत रामलीला और कृष्णलीला के मंचन देखे हैं, तब आध्यात्म से जुड़ने के साथ ही यह मनोरंजन का भी साधन था। टेलीविजन आने से इसकी कमी महसूस हो रही थी। उन्होंने बीरगांव में रामलीला के आयोजन की बधाई देते हुए रामलीला के लिए पहुंचे कलाकारों का स्वागत किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि भगवान राम छत्तीसगढ़ के कण-कण में रचे-बसे हैं। भगवान राम का छत्तीसगढ़ के करीब से सम्बद्ध है। जब हम छत्तीसगढ़ के गांव में आपस में मिलते हैं तो राम-राम कहते हैं। सोते-जागते हर समय यहां राम का स्मरण किया जाता है। उन्होंने कहा कि, पूरी दुनिया में माता कौशल्या का एकमात्र मंदिर छत्तीसगढ़ में है। यह माता कौशल्या का जन्म हुआ, जो छत्तीसगढ़ के लिए सौभाग्य की बात है। ऐसे में हम छत्तीसगढ़वासी भगवान राम को भांचा कहते हैं, इसलिए यहां भांजे में भगवान राम का स्वरूप देखते हैं। इसलिए यहां परम्परा है कि मामा अपने भांजे का चरण स्पर्श करते हैं। अपने वनवास की अवधि में भी भगवान राम ने सबसे अधिक समय छत्तीसगढ़ में बिताया। यहीं पर उन्होंने शबरी के जूठे बेर खाए। भगवान राम सबके प्रति समभाव रखते थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमें भगवान राम के आदर्शों पर चलने का प्रयास करना चाहिए। उनका जीवन, सदगुणों की सीख देता है। इस कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

और भी

मुख्यमंत्री बघेल आज दशहरा उत्सव में शामिल होंगे

 रायपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)।मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 5 अक्टूबर को रायपुर, कुम्हारी, चरौदा और भिलाई-3 में आयोजित दशहरा उत्सव कार्यक्रम में शामिल होंगे। जारी दौरा कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 5 अक्टूबर को 10.30 बजे रायपुर से कार से प्रस्थान कर 11 बजे पाटन तहसील के ग्राम कुरूदडीह पहुंचेंगं और वहां स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होने के पश्चात दोपहर 2.30 बजे रायपुर वापस लौटेंगे।


मुख्यमंत्री 5 अक्टूबर को संध्या 6 बजे रायपुर के डब्ल्यूआरएस कालोनी जायेंगे और वहां दशहरा कार्यक्रम में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री इसके पश्चात 7.05 बजे कुम्हारी महामाया मंदिर प्रांगण में आयोजित दशहरा उत्सव में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री इसके बाद 7.35 बजे हनुमान मंदिर मैदान चरौदा पहुंचेंगे और वहां दशहरा उत्सव कार्यक्रम में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री रात्रि 8 बजे बिजली नगर भिलाई-3 में दशहरा उत्सव कार्यक्रम में भाग लेने के पश्चात रायपुर वापस लौट आयेंगे।

 

 

और भी