छत्तीसगढ़ - Newsportal | Chhattisgarh Darpan Media Group

छत्तीसगढ़

भानुप्रतापपुर उपचुनाव के लिए भाजपा ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की सूची

 रायपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। छत्तीसगढ़ भाजपा प्रदेश कार्यालय प्रभारी नरेश गुप्ता ने भानुप्रतापपुर उपचुनाव के लिए भाजपा के 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी की है। गुप्ता ने ये सूचि छत्तीसगढ़ मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी को भी सौंपी है। 

आगामी उपचुनाव के लिओए भाजपा ने इस सूचि में मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, बीजेपी प्रभारी ओम प्रकाश माथुर, नितिन नबीन, पूर्व सीएम डॉक्टर रमन सिंह, प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव, सरोज पांडेय समेत 40 नेताओं के नाम शामिल हैं। 

और भी

छत्तीसगढ़ में औषधीय प्रजातियों के कृषिकरण कार्य को मिला बढ़ावा

 रायपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। राज्य में छत्तीसगढ़ आदिवासी, स्थानीय स्वास्थ्य परंपरा एवं औषधि पादप बोर्ड द्वारा संचालित विभिन्न योजनांतर्गत औषधीय प्रजातियों के कृषिकरण कार्य को विशेष रूप से बढ़ावा दिया जा रहा है। इसके तहत वर्तमान में राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में जलवायु के अनुकूल प्रजातियों का चयन कर लगभग 1000 एकड़ से अधिक रकबा में औषधीय प्रजातियों का कृषिकरण कार्य किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मंशा के अनुरूप वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री मोहम्मद अकबर के कुशल मार्गदर्शन में वर्तमान में पायलट परियोजना अंतर्गत लेवेंडर की खेती के लिए छत्तीसगढ़ के उत्तरी भाग में अम्बिकापुर, मैनपाट, जशपुर और रोजमेरी मध्य क्षेत्र बस्तर तथा मोनाड्रा सिट्रोडोरा का कृषिकरण कार्य को बढ़ावा देने चिन्हांकित किया गया है। औषधीय एवं सुगंधित प्रजातियों के कृषिकरण कार्य से किसानों को परंपरागत खेती से दोगुना अथवा इससे भी अधिक लाभ प्राप्त होता है। 

औषधीय पादप बोर्ड के मुख्य कार्यपालन अधिकारी जे.ए.सी. राव ने बताया कि नेशनल एरोमा मिशन योजना अंतर्गत राज्य में छत्तीसगढ़ आदिवासी, स्थानीय स्वास्थ्य परंपरा एवं पादप बोर्ड के सहयोग द्वारा औषधीय एवं सुगंधित पादपों का कृषिकरण कार्य जारी है। इस मिशन योजनांतर्गत लेमनग्रास, सीकेपी-25 (नींबू घास) का कृषिकरण किया जा रहा है। योजनांतर्गत मुख्य रूप से कृषक समूह तथा किसानों को कृषिकरण की तकनीकी जानकारी, रोपण सामग्री की उपलब्धता तथा आश्वन मशीन उपलब्ध कराने जैसे हर तरह की मदद दी जा रही है।


वर्तमान में छत्तीसगढ़ राज्य में 02 समूहों द्वारा कार्य किया जा रहा है, जिसमें पहला जिला महासमुंद अंतर्गत ग्राम-चुरकी, देवरी, खेमड़ा, डोंगरगांव, मोहदा व अन्य स्थानों पर कृषिकरण प्रारंभ किया जाकर आश्वन यंत्र के माध्यम से तेल को निकाला जा रहा है। वहां आश्वन यंत्र भी स्थापित किया गया है। लेमनग्रास के कृषिकरण उपरांत प्राप्त होने वाले लाभ परंपरागत कृषि से लगभग दो गुना से ज्यादा है। उक्त योजनांतर्गत छत्तीसगढ़ आदिवासी, स्थानीय स्वास्थ्य परंपरा एवं औषधि पादप बोर्ड द्वारा विपणन कार्य हेतु पूर्व में भी योजनाबद्ध तरीके से उत्पादों को विक्रय करने हेतु विभिन्न संस्थानों से करारनामा किया गया है, जिससे कृषकों को अपने उत्पादों को विक्रय करने में कोई परेशानी न हो। साथ ही आइ.आई.आई.एम. जम्मू से तकनीकी विशेषज्ञ डॉ. राजेन्द्र बावरिया एवं राजेन्द्र गोचर के द्वारा वर्ष भर क्षेत्र में भ्रमण कर कृषकों को कृषिकरण की तकनीकी जानकारी तथा क्षमता विकास हेतु सतत् रूप से प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इसके माध्यम से कृषकों द्वारा कृषिकरण में होने वाली कठिनाईयों का समाधान किया जा रहा है, जो एक सराहनीय कार्य है।


इसी तरह दूसरा समूह जिला गरियाबंद अंतर्गत प्रारंभ किया गया है। जिसमें बड़ी संख्या में किसानों द्वारा प्रशिक्षण प्राप्त कर वर्तमान में औषधीय एवं सुगंधित पादपों के कृषिकरण हेतु क्षेत्र का भ्रमण किया गया है। इनमें जिला धमतरी, बस्तर, पेण्ड्रा, दुर्ग के कृषकों के द्वारा 04 समूह तैयार कर निकट भविष्य में औषधीय एवं सुगंधित पादपों का कृषिकरण कार्य प्रारंभ किया जाएगा। बोर्ड द्वारा लेमनग्रास कृषिकरण के साथ जामारोज सीएन-5 प्रजाति का भी गत वर्ष में परीक्षण किया गया है, जिसे वर्तमान में बढ़ाया जा रहा है। लगभग 25 एकड़ में जामारोज सीएन-5 प्रजाति एवं 300 एकड़ से अधिक में लेमनग्रास का कृषिकरण किया जा रहा है। वर्तमान में आइ.आई.आई.एम. जम्मू तथा कृषकों द्वारा स्वयं सात आश्वन यंत्र लगाया गया है। संचालक आइ.आई.आई.एम जम्मू डॉ. श्रीनिवास रेड्डी के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ को औषधीय एवं सुगंधित पौधों के कृषिकरण कार्य हेतु एक विशेष मॉडल बनाने की योजना है। साथ ही साथ मिशन अंतर्गत उक्त कार्य के संचालित होने से राज्य में स्थानीय स्तर पर चार से छह हजार परिवारों को आर्थिक लाभ प्राप्त होगा।
 
और भी

भुईंया पोर्टल कई दिनों से ख़राब, लोग हो रहे परेशान

 दुर्ग (छत्तीसगढ़ दर्पण)। भुईंया सॉफ्टवेयर की वजह से किसानों का भू-अभिलेख रिकॉर्ड खतरे में पड़ गया है। बताया जा रहा है कि राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केन्द्र ने जो भुईंया वेब पोर्टल का नया वर्जन तैयार किया है,वह पुराने सॉफ्टवेयर से रकबा, खसरा और नक्शा जैसी कीमती रिकॉर्ड का बैकअप ही नहीं ले रहा है। इस वजह से रिकॉर्ड भी आसानी से अपडेट नहीं हो रहा है। आये दिन सर्वर डाउन रहता है।

कई बार के प्रयास से पोर्टल पर यदि डाटा अपडेट भी हो गया तो कागज पर भू-मापन का क्रमांक,क्षेत्रफल,कब्जेदार का नाम, उसके पिता का नाम, निवास स्थान, लगान, फसल का नाम, फसल का क्षेत्रफल, कैफियत जैसे आंकड़े प्रिंट नहीं होता। पोर्टल पर भी दिखलाई नहीं देता। इस वजह से किसान रिकॉर्ड गायब होने की आशंका जता रहे हैं। इन दिनों धान बेचने के लिए किसानों को अभिलेख की जरूरत है जो भुइँया पोर्टल न चलने के कारण नहीं मिल पा रहा है। 

 

 

और भी

नदी-नालों के पुनर्जीवन से बदली तकदीर, नरवा विकास से किसानों के जीवन में आई खुशहाली

 रायपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। जल संरक्षण का व्यापक स्तर पर फायदा पर्यावरण, जैवविविधता के साथ किसानों और आम नागरिकों को मिल सकता है। इसी सोच के साथ राज्य सरकार ने प्रदेश में नरवा संरक्षण की पहल की। नई सरकार बनने के साथ आई महत्वाकांक्षी नरवा विकास योजना आज अपनी सार्थकता साबित कर रही है। नदी, नालों के पुनर्जीवन से जहां जल संरक्षण और भू-जल स्तर में वृद्धि हुई है, वहीं नरवा में बने जल संरक्षण संरचनाओं से किसानों की सिंचाई सुविधा में बढ़ोत्तरी हुई है। प्रदेश के सुदूर दक्षिण कोण्डागांव वनमंडल द्वारा बोटी कनेरा उप परिक्षेत्र में किये गये चियोर बहार नरवा विकास कार्य ने क्षेत्र के किसानों की खुशहाली और समृद्धि के द्वार खोल दिये हैं।

कैम्पा मद की वार्षिक कार्ययोजना 2021-22 के तहत वनाच्छादित क्षेत्र से निकलने वाले चियोर बहार नाला में नरवा उपचार किया गया है। इसमें वन प्रबन्धन समिति के माध्यम से काकड़गांव के ग्रामीणों ने भी सक्रिय सहभागिता की। नाले के पुनर्जीवन के लिए किए गए योजनाबद्ध कार्यों का लाभ गांव के किसानों को मिला और उन्होंने सिंचाई सुविधा के विस्तार का लाभ लेकर अपनी तकदीर बदल दी। 

 

किसान सोमीराम नरवा में बनाए जल संरक्षण संरचना के पास स्थित अपने 2 हेक्टेयर कृषि भूमि पर अब खरीफ में उड़द और रबी में मक्का सहित साग-सब्जी की पैदावार ले रहे हैं। सोमीराम सिंचाई साधन सुलभ होने से खुश होकर बताते हैं कि पहले वे ख्ेाती के लिए बारिश पर निर्भर थे और केवल मक्का की खेती कर पाते थे। लेकिन नरवा से सिंचाई सुविधा मिलने से अब उन्होंने अपने खेत में 3 हार्सपॉवर का विद्युत पंप लगवा लिया है। सिंचाई सुविधा बढ़ने से वे रबी फसल में मक्का के अतिरिक्त भिन्डी, बैंगन, कद्दू, ग्वारफल्ली जैसी साग-सब्जी भी लगा रहे हैं। इससे उनकी आय बढ़ी है और वे क्षेत्र के अन्य किसानों के लिए प्रेरणा स्त्रोत बन गये हैं। अब गांव के किसान महेश और फगनू के साथ ही करीब 10 किसानों द्वारा रबी में मक्का एवं सब्जी की खेती की जा रही है। वहीं नरवा में बनी जल संरचनाओं में वन प्रबन्धन समिति द्वारा ग्रामीणों के सहयोग से मछलीपालन भी शुरू किया गया है ग्रामीणों को अतिरिक्त आय का जरिया मिल गया है। वन प्रबन्धन समिति काकड़गांव के अध्यक्ष विजय नाग ने बताया कि चियोर बहार नरवा विकास कार्यों ने क्षेत्र में हरियाली के साथ किसानों और ग्रामीणों के जीवन में भी खुशहाली ला दी है। 

 

डीएफओ आरके जांगड़े ने बताया कि चियोर बहार नाला-2 में 2 करोड़ 45 लाख रूपए की लागत से कुल 40,919 जलसंरक्षण और जल संवर्धन संरचनाओं का निर्माण कराया गया है। इससे नाले के 7 किलोमीटर परिधि क्षेत्र में 1100 हेक्टयर जल संग्रहण क्षेत्रफल को मद्देनजर रखते हुए 298 लूज बोल्डर चेकडेम, 143 ब्रशवुड चेकडेम, 11 गेैबियन संरचना, 35680 कन्टूर ट्रैंच के साथ ही 9 डाइक, तालाब गहरीकरण, परकोलेशन टैंक निर्मित किए गये हैं। जिससे नाले में निर्मित जल संरक्षण संरचनाओं में उपलब्ध पानी का उपयोग सिंचाई के लिए किया जा रहा है। इसके साथ ही इस नाले में निर्मित 15 मीटर लम्बी एवं 60 मीटर ऊंची कांक्रीट डाईक में लगभग 1800 क्यूबिक मीटर जल संग्रहित है।

 

 

और भी

विद्युत नियामक आयोग द्वारा अतिरिक्त सुरक्षा निधि की राशि 12 माह के औसत खपत के आधार पर होता है निर्धारित

 राजनांदगांव (छत्तीसगढ़ दर्पण)। छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत नियामक आयोग के निर्देशानुसार प्रतिवर्ष सभी उपभोक्ताओं से उसके वार्षिक खपत की बिलिंग के आधार पर अतिरिक्त सुरक्षा निधि की गणना होती है। विद्युत उपभोक्ताओं से ली जाने वाली सुरक्षानिधि की राशि का पुर्ननिरीक्षण प्रतिवर्ष अक्टूबर महीने में किया जाता है। इसका आकलन पूर्ववर्ती 12 महीने के खपत के आधार पर किया जाता है। यदि निम्नदाब विद्युत उपभोक्ताओं के द्वारा जमा की गई सुरक्षा निधि की राशि में 20 प्रतिषत से अधिक वृद्धि होती है तब उपभोक्ताओं से अतिरिक्त सुरक्षानिधि की राशि की मांग की जाती है।

इसी तरह उच्चदाब उपभोक्ताओं के प्रकरण में जमा की गई सुरक्षानिधि की राशि 10 हजार रूपए से अधिक होने पर अतिरिक्त सुरक्षानिधि की मांग की जाती है। उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी अपने हर उपभोक्ताओं को जमा सुरक्षा निधि पर 4.25 प्रतिशत की दर से ब्याज भी प्रदान किया जाता है जो कि अपै्रल माह के बिजली बिल में प्राप्त होता है। इस वर्ष भी अक्टूबर माह के बिजली बिल में अतिरिक्त सुरक्षा निधि की राशि जिन उपभोक्ताओं को देय है जुड़ कर आई है, जिसका भुगतान इसी माह नबंबर में किया जाना है। उपभोक्ता अपने बिल की जानकारी मोर बिजली ऐप के द्वारा भी प्राप्त कर सकते हैं।  

और भी

कोरोनाकाल में माफ किया गया था अतिरिक्त सुरक्षा निधि की राशि

 राजनांदगांव (छत्तीसगढ़ दर्पण)। प्रतिवर्ष छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत नियामक आयोग द्वारा अतिरिक्त सुरक्षा निधि की राशि को निर्धारित कर पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी को इसे लागू करवाने के निर्देश जारी करता है। और यह व्यवस्था मध्यप्रदेश विद्युत मंडल के बाद छत्तीसगढ़ विद्युत मंडल फिर अब छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी पर लागू है जो कि वार्षिक खपत की बिलिंग के आधार पर अतिरिक्त सुरक्षा निधि की राशि हर साल नवम्बर माह के बिजली बिल में लिया जाता है। कोरानाकाल में वर्ष 2020 में इसे राज्य सरकार द्वारा इसे माफ कर दिया गया था। वर्ष 2021 में भी कोविड के कारण मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार इसमें 50 प्रतिशत की कटौती की गई थी। मौजुदा टैरिफ व्यवस्था के तहत अतिरिक्त सुरक्षा निधि की राशि का आकलन कर सभी उपभोक्ताओं के बिजली बिलों में नवम्बर माह से यह राशि ली जा रही है। जिसकी जानकारी उपभोक्ता बिजली बिल के अलावा अपने मोबाइल पर मोर बिजली ऐप में भी देख सकते हैं।

 
और भी

बारात से पहले निकली अर्थी, सड़क हादसे में युवक की मौत

 कोरबा (छत्तीसगढ़ दर्पण)। जिले के रामपुर नोन्दरहा गांव के पास गुरुवार को हुए एक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। मृतक सुरेंद्र यादव की अगले महीने ही शादी थी। पूरा परिवार उसकी शादी की तैयारियों और खरीदारी में जुटा था। लेकिन इस हादसे ने उनकी खुशियां छीन लीं। मामला करतला थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, सुरेंद्र यादव (27 वर्ष) भैसमा ढोंगदरहा गांव का रहने वाला था और एक निजी कोल कंपनी में काम करता था। गुरुवार साढ़े 10 बजे वो नाइट शिफ्ट खत्म करके अपने घर लौटा था। वहां तैयार होकर और खाना खाकर युवक दोपहर में अपने किसी काम से घर से निकला था। उसने घरवालों से कहा था कि वो बस थोड़ी ही देर में एक जगह से आ रहा है। वो अपनी बोलेरो से निकला था, लेकिन रामपुर नोन्दरहा गांव के पास उसकी गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई।

 

आसपास के लोग उसके पास पहुंचे और उसे जिला अस्पताल पहुंचाया, लेकिन जांच के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के मामा राजेश यादव ने बताया कि सुरेंद्र की शादी रायगढ़ जिले में तय हो गई थी। तारीख तय होना बाकी था, लेकिन अगले महीने का मुहूर्त निकलवाने की तैयारी थी।
सभी उसकी शादी तय होने से बहुत खुश थे और धूमधाम से आयोजन की तैयारियों में जुटे थे, लेकिन इस हादसे से उनके परिवार को तोड़कर रख दिया है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बोलेरो की रफ्तार बेहद तेज थी और अनियंत्रित होकर उसने दो बार पलटी खाई, जिससे सुरेंद्र को गंभीर चोटें आई थीं और उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

 

 

और भी

ऋचा जोगी के खिलाफ एफआईआर, कहा- 'कोर्ट में करूंगीं चैलेंज'...

 रायपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। मुंगेली पुलिस ने जनता कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष अमित जोगी की पत्नी के खिलाफ फर्जी जाती प्रमाण पत्र को लेकर केस दर्ज किया है।

मुंगेली पुलिस के अनुसार, सहायक आयुक्त एल.आर. कुर्रे के जांच रिपोर्ट के आधार पर ऋचा के खिलाफ सामाजिक प्रस्थिति प्रमाणीकरण अधिनियम 2013 की धारा 10 के तहत मामला किया गया है।

उल्लेखनीय है कि साल 2020 में मुंगेली जिला जाति प्रमाण पत्र सत्यापन समिति ने ऋचा जोगी जाती प्रमाण पत्र को ख़ारिज कर दिया था।  

वहीँ  ऋचा जोगी ने अपने विरुद्ध दर्ज हुए एफआईआर के मामले में कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि पार्टी की जन अधिकार पदयात्रा के शुरू होने के बिल्कुल ठीक पहले मेरे विरुद्ध  एफआईआर करना ये प्रमाणित करता है कि मुख्यमंत्री फिर एक बार जोगेरिया से ग्रसित हो गए हैं।  

उन्होंने कहा मेरी जाति का मामला न्यायालय में विचाराधीन है लेकिन उसके बाद भी बिना किसी कोर्ट आर्डर के, मेरे विरुद्ध अचानक एफआईआर करना मुझे 'जोगी जन आधिकार पदयात्रा में भाग लेने से रोकने का प्रयास है। मैं जोगी जन अधिकार पदयात्रा की अकलतरा विधानसभा की पर्यवेक्षक हूँ। पदयात्रा की जोरशोर से हो रही तैयारी और मिल रहे जनसमर्थन से घबरा कर, मेरे विरुद्ध एफआईआर की गई है। 

उन्होंने कहा कि मैं इस गौरक़ानूनी एफआईआर को कोर्ट में चैलेंज करूंगी और दूषित मानसिकता वाले हमारे जोगेरिया ग्रसित विरोधियों को यह चेतावनी देती हूँ कि मैं अजीत जोगी की बहु ऋचा जोगी हूँ। आपकी इन तुच्छ हथकंडों से कतई घबराने वाली नही हूँ। माँ हूँ, मेरी हिम्मत का आप मुकाबला नही कर सकते। याद रखना। जोगी जन अधिकार पदयात्रा आपकी जड़ों को हिला देगी। याद रखना।

 

 

और भी

रमन की स्वीकारोक्ति भाजपा में भूपेश के कद का कोई नेता नहीं : कांग्रेस

 रायपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। डॉ. रमन सिंह ने बयान दिया है कि आगामी चुनाव में भाजपा किसी चेहरे को आगे नहीं करेगी। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि रमन सिंह ने फिर से यह बयान देकर मान लिया कि भाजपा के पास कोई भी विश्वसनीय चेहरा नहीं है जिसको आगे करके वह 2023 के विधानसभा चुनाव में जायेगी। यह इस बात की भी स्वीकारोक्ति है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के कद का भाजपा के पास कोई नेता नहीं बचा है। छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार की नीतियों का मुकाबला करने के लिये भाजपा के पास कोई नेता नहीं है। इसलिये भाजपा किसी भी के चेहरे को आगे करने के लिये परहेज कर रही है।

प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि छत्तीसगढ़ के भाजपा के नेताओं पर से जनता का भरोसा उठ ही गया था, अब उनके आलाकमान को भी भरोसा नहीं है। स्वयं रमन सिंह के नेतृत्व को जनता 2018 में नकार दिया था। रमन मंत्रिमंडल के सारे नेताओं पर भ्रष्टाचार, कमीशनखोरी के दाग लगे है। यही कारण है कि किसी को चेहरा बनाने का साहस नहीं दिखा पा रही। पहले डॉ. रमन ने स्वीकार किया था कि वे भी भाजपा का छोटा-मोटा चेहरा है, उन्होंने आज माना कि उनकी पार्टी में कोई भी चेहरा नहीं है। भाजपा मजबूरी में मोदी के चेहरे पर चुनाव लड़ेगी। डॉ. रमन सिंह का यह बयान 2023 के चुनाव के पहले ही भाजपा की हार को प्रदर्शित करता है।

प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की लोकप्रियता उनकी सरकार की योजनाओं के सामने छत्तीसगढ़ में भाजपा के सारे नेता बौने साबित हो गये है। भाजपा नेतृत्व को समझ ही नही आ रहा किसे आगे करे इसीलिये भाजपा ने साढ़े तीन साल में चार अध्यक्ष बदल लिया, नेता प्रतिपक्ष बदल लिया। 2018 में धरमलाल कौशिक के अध्यक्ष रहते भाजपा विधानसभा चुनाव हार गयी। उसके बाद विक्रम उसेंडी अध्यक्ष बनाये गये उनके नेतृत्व में चित्रकोट, दंतेवाड़ा उपचुनाव, निकाय चुनाव हारने के बाद नया अध्यक्ष विष्णुदेव साय को बनाया गया उनके नेतृत्व को भी जनता ने नकार दिया दो उपचुनाव मारवाही, खैरागढ़ पंचायत और नगरीय  निकाय के दूसरे चरण में भाजपा बुरी तरह हार गयी अब अरूण साव को आगे लेकर आये है। उनके नेतृत्व में भाजपा भानुप्रतापपुर उपचुनाव और 2023 का विधानसभा चुनाव हारने की तैयारी है।

और भी

भानूप्रतापपुर में रमन सिंह पांचवी बार लेंगे हार की नैतिक जिम्मेदारी : कांग्रेस

 रायपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। कांग्रेस प्रत्याशी सावित्री मंडावी के नामंकन के साथ ही भानूप्रतापपुर उपचुनाव में कांग्रेस के जीतने का मार्ग प्रशस्त हो गया है।  प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि  भानूप्रतापपुर जीत के साथ कांग्रेस 4 साल में 5 उपचुनाव जीतने का रिकार्ड बनायेगी। भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह भानूप्रतापपुर उपचुनाव के परिणाम के बाद पांचवी बार उपचुनाव में भाजपा की हार की नैतिक जिम्मेदारी लेंगे। बीते 4 साल में प्रदेश में विधानसभा के चार उपचुनाव हुए चित्रकोट दंतेवाड़ा, मरवाही और खैरागढ़ एवं नगर निगम नगर पालिका,नगर पंचायत और जिला पंचायत की चुनाव हुई जिसमें भाजपा को मुहँ की खानी पड़ी थी अब भानुप्रतापपुर के उप चुनाव में भी भाजपा की करारी हार होगी प्रदेश की जनता भाजपा के दगाबाजी चरित्र से वाकिफ है 15 साल के सरकार के दौरान भाजपा ने किसानों नौजवानों आदिवासियों माता बहनों के साथ किये वादे को पूरा नहीं किया बल्कि ऐसी नीतियां बनाएं जिससे इनका सिर्फ शोषण हुआ था।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह अब ट्विटर के नेता बन गये है आम जनता किसान मजदूर महिलाओं से उनका कोई सरोकार  नहीं रहा है। सुबह सोकर उठते हैं और अपने पीआर कंपनी से एक बाइट बनाते हैं और बाइट को जारी कर फिर सो जाते हैं ट्विटर में झूठ फरेब की राजनीति करते है और उसी झूठ फरेब में खुद भी फंस जाते हैं। और भाजपा भी डॉ रमन सिंह को अब ट्विटर और सोशल मीडिया तक ही सीमित रखी है जब कोई झूठ बोला ना हो फर्जी आंकड़े जारी करना हो तब रमन सिंह जी को भाजपा याद करती है क्योंकि झूठ बोलने में रमन सिंह जी को महारत हासिल है जो भाजपा 15 साल तक रमन सिंह के गुणगान करते रही है अब उसी रमन सिंह के चेहरे से भाजपा पिंड छुड़ाने की जुगत में है कई बार भाजपा के प्रभारियों ने रमन सिंह के चेहरा को चेहरा मानने से इनकार कर दिया है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि रमन सिंह मुख्यमंत्री रहते आदिवासियों से किये वादे को पूरा नहीं किया आदिवासी परिवार को 10 किलो दूध देने वाली जर्सी गाय एवं उनके एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने का वादा किया गया था। किसानों को धान की कीमत 2100रु समर्थन मूल्य और 300 रु बोनस प्रति क्विंटल देने का वादा कर पूरा  नहीं किया। 12वीं पास युवाओं को 500 रु बेरोजगारी भत्ता देने का वादा किया पूरा नहीं किया।बस्तर के आदिवासी बालिकाओं को शराब परोसने की ट्रेनिग दे रहे थे। बस्तर के लोहण्डीगुड़ा में 1700 आदिवासी परिवार को जमीन से बेदखल कर दिया था उनकी जमीन हड़पने के लिए रमन सरकार ने बंदूक लाठी और जेल का सहारा लिया था और 42 00 एकड़ जमीन को कब्जा किया था। जिसे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सरकार ने लौटाया है। रमन सरकार के दौरान बस्तर के 700 गांव में रमन सरकार के अत्याचार का भय दिख रहा था वह अपने घर को छोड़कर पलायन कर गए 100 से अधिक गांव में आग लगा दी गई थी। निर्दोष आदिवासियों को नक्सली बताकर जेल में बंद कर दिया गया था रमन सरकार के अत्याचार पूरे प्रदेश में देखा।
 
और भी

भय, आतंक की भ्रष्टाचारी सरकार से बदला लेने का मौका मिला है : रमन सिंह

उपचुनाव की पहली सभा में कांग्रेस पर जमकर बरसी भाजपा, भानुप्रतापपुर में नहीं हुआ कोई काम- अरुण साव

 कांकेर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने भानुप्रतापपुर के मतदाताओं से अपील की है कि भय, आतंक और भ्रष्टाचार की सरकार को उसकी विदाई का संदेश देने का अवसर आपके सामने है। भाजपा प्रत्याशी ब्रम्हानंद नेताम को विजयी बनाकर गरीबों के आवास छीनने,  कोयले की दलाली खाने वाले, जनता को लूटने वाली सरकार को बता दें कि वह साल भर बाद जाने वाली है।

भानुप्रतापपुर विधानसभा उपचुनाव के भाजपा प्रत्याशी ब्रह्मानंद नेताम के नामांकन के बाद चारामा  कृषि मंडी में आयोजित विशाल आमसभा को संबोधित करते हुए डॉ. रमन सिंह ने कहा कि यह उपचुनाव भूपेश बघेल सरकार की वादाखिलाफी का बदला लेने का अवसर लेकर आया है। इस चुनाव से कांग्रेस सरकार गिरने वाली नहीं है लेकिन अगले साल इसके सफाये की बुनियाद भानुप्रतापपुर विधानसभा क्षेत्र की जनता रखेगी। भूपेश बघेल पुनर मुसको भवः का काम आपको करना है।

पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने कहा कि भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ की पहचान सीडी और ईडी बना दिया है। एक फर्जी अश्लील सीडी जिससे छत्तीसगढ़ वासियों का सिर शर्म से झुका दिया। इस मामले में भूपेश बघेल जमानत पर घूम रहे हैं। इस सरकार की कारगुजारियों से इनके और इनके अधिकारियों के पास भ्रष्टाचार का इतना पैसा आ गया है कि ईडी को डेरा डालना पड़ा। आयकर के छापे पड़ रहे हैं। बेहिसाब सम्पत्ति निकल रही है।

 पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने कहा कि भाजपा शासन काल में तीस हजार किलोमीटर की सड़क  बनी। भूपेश बघेल ने नई सड़कों के लिए नहीं, गड्ढे पूरने के लिए फंड रखा। वह भी नहीं हो रहा। पूरी सड़क तन डोले- मन डोले सड़क बन गयी हैं। डॉ. रमन सिंह ने कहा कि छत्तीसगढ़ की जनता ने  आशीर्वाद देकर भूपेश बघेल को ताकतवर बनाया। अब भूपेश बघेल ने उसी ताकत का गलत इस्तेमाल कर जनता से उसका हक छीनने में लगा दी है। 5 दिसंबर का दिन खूनी पंजे के नाखून उखाड़ने का है।

और भी

आपके घर का पैसा लगता तो क्या ऐसी लापरवाही करते...

 जांजगीर-चांपा (छत्तीसगढ़ दर्पण)। राज्य शासन की योजनाओं के क्रियान्वयन की वस्तुस्थिति जाँचने लगातार ग्रामीण इलाकों का दौरा कर रहे जिले के कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा ने गुरुवार को बलौदा ब्लॉक के अंतिम छोर के अनेक ग्रामों का सुबह से शाम तक दौरा किया। उन्होंने बलौदा ब्लॉक में धान खरीदी केन्द्र, गौठान, आत्मानंद स्कूल, युवा महोत्सव आयोजन, सड़क निर्माण, राजस्व समाधान शिविर, मत्स्य पालन, जल जीवन मिशन के कार्याें और नरवा योजना के अंतर्गत कार्याें एवं शासन की विभिन्न योजनाओं का जायजा लिया। ग्राम महुदा के गौठान में स्व-सहायता समूह के सदस्यों से उनकी गतिविधियों की जानकारी लेने के साथ कलेक्टर ने जब यहाँ शेड निर्माण के कार्यों को अधूरा और गुणवत्ताविहीन देखा तो आरईएस के अधिकारियों पर खासी नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि इतना घटिया निर्माण हो रहा है, आप लोग देखते क्यों नहीं ? शासन का पैसा लग रहा है। आपके घर का पैसा लगता तो क्या इस तरह लापरवाही करते ? ऐसा बिल्कुल नहीं चलेगा।


कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा ने सबसे पहले बलौदा ब्लॉक के गतवा में वन विभाग के नर्सरी और कर्रा नाले में बने स्टॉप डेम का निरीक्षण किया। यहाँ उन्होंने अमरूद, कटहल सहित अन्य फलदार पौधों को मौसम अनुरूप सभी गौठानो में लगाने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने स्टॉप डेम का भी अवलोकन किया और आसपास के किसानों से चर्चा की। किसानों ने बताया कि स्टॉप डेम बनने से उन्हें फसल लेने के साथ साग सब्जी उत्पादन में भी आसानी होने लगी है। कलेक्टर ने बलौदा में स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय एवं युवा महोत्सव कार्यक्रम का निरीक्षण किया। इस दौरान वनमंडलाधिकारी सौरभ सिंह ठाकुर, जिला पंचायत सीईओ डॉ ज्याति पटेल, एसडीएम ममता यादव, जनपद सीईओ, तहसीलदार आदि उपस्थित थे।

नल चालू कर जानी पानी आपूर्ति की स्थिति
कलेक्टर ने कई गांवों में जल जीवन मिशन अंतर्गत बनी पानी की टंकी और ग्रामीणों के घरों में लगे नलों में पेयजलापूर्ति की स्थिति की भी जाँच की। उन्होंने अंतिम छोर के ग्राम केराकछार में पानी टंकी का निरीक्षण किया और सरपंच को गाँव में नल कनेक्शन के लिए पहल करने तथा पानी आपूर्ति के सुचारू संचालन हेतु सुविधानुसार शुल्क निर्धारित करने कहा। उन्होंने ग्राम महुदा में किसान झंगलूराम के आवास में जाकर जेजेएम अंतर्गत लगाये गये नल की टोटी को घुमाकर पानी आपूर्ति की जांच की।

गलत जानकारी पर सचिव को नोटिस जारी
कलेक्टर सिन्हा ने ग्राम महुदा में गौठान पहुंचकर स्व सहायता समूह की महिलाओं से उनके द्वारा संचालित की जा रही आजीविका गतिविधियों के संबंध में चर्चा की। मौके पर उपस्थित सचिव द्वारा गोबर खरीदी और वर्मी कम्पोस्ट बिक्री की सही जानकारी नहीं दिए जाने पर कलेक्टर ने नाराजगी जतायी और योजनाओं की जानकारी नहीं होने तथा मुख्यालय से बाहर रहकर आना-जाना करने पर नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। यहां उन्होंने ग्रामीणों को बताया कि महुदा गौठान को ग्रामीण औद्योगिक पार्क (रीपा) से जोड़ा गया है। गौठान में आयमूलक गतिविधियां संचालित करके आमदनी बढ़ाए। कलेक्टर ने यहां गोबर खरीदी बढ़ाने, वर्मी कम्पोस्ट निर्माण करने, गौपालकों की एण्ट्री एप में करने, मानस मंडली का पंजीयन चिन्हारी पोर्टल में करने के निर्देश दिए। ग्रामीणों ने कलेक्टर से महुदा-नैला सड़क मार्ग को मरम्मत करने, स्कूल भवन की मांग तथा ग्रामीण क्षेत्रों में अवैध शराब निर्माण व बिक्री पर रोक लगाने की मांग की। गांवो के जमीन पर अतिक्रमण होने की शिकायत सामने आने पर कलेक्टर ने तहसीलदार को निर्देशित किया कि वे ग्रामीणों की बैठक बुलाकर प्रकरण को सुलझाए और और रिक्त भूखंड में उद्यानिकी विभाग के माध्यम से पौधा रोपण कराए। मौके पर उपस्थित डीएफओ सौरभ सिंह ने भी रेंजर को भूमि संबंधी विवाद को सुलझाने के निर्देश दिए।

युवा उद्यमी सत्येन्द्र प्रकाश के प्रयासों की सराहना की


कलेक्टर सिन्हा ने बलौदा ब्लाक के ग्राम ठड़गाबहरा में आधुनिक तकनीकों से मत्स्य पालन कर रहें युवा उद्यमी सत्येन्द्र प्रकाश के कार्याें को देखकर सराहना की। कलेक्टर ने खेत में बनाये गये तालाब और बायो फ्लॉक के माध्यम से एक बड़े क्षेत्र में किये जा रहे मछली पालन की गतिविधियों को देखा और मत्स्य पालक सत्येन्द्र प्रकाश से चर्चा भी की। सत्येन्द्र ने कलेक्टर को बताया कि उन्होंने सिविल इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है। गांव में रहकर आधुनिक तकनीकों से वह मछली पालन कर रहा है। कलेक्टर ने सत्येन्द्र के परिश्रम और प्रयासों के प्रशंसा करते हुए कहा कि वे आने वाले युवा पीढ़ी को भी शासन की योजनाओं से आगे बढ़ने के दिशा में प्रेरित करे।

राजस्व शिविर का उठाएं लाभ, किसी को पैसे न दें
कलेक्टर सिन्हा ने जर्वे (ब) में आयोजित राजस्व शिविर पहुंचकर ग्रामीणों को शासन की योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की। उन्होंने नामांतरण, बटांकन, सीमांकन, डायवर्सन, ऋण पुस्तिका सहित अन्य राजस्व संबंधी कार्याें के लिए किसी भी व्यक्ति को अनावश्यक पैसा नहीं देने की अपील ग्रामीणों से की। कलेक्टर ने ग्रामीणों को बताया कि राजस्व शिविर का आयोजन राजस्व संबंधी विवादों का निराकरण करने के लिए किया जा रहा है। अपनी समस्याओं को वे पटवारी के माध्यम से रख सकते हैं। कलेक्टर ने राजस्व शिविर में प्राप्त आवेदनों के आधार पर तैयार ऋण पुस्तिका, आमदनी, निवास प्रमाण पत्र का वितरण संबंधित हितग्राहियों को किए। यहां उन्होंने पटवारी को मुख्यालय में रहने के निर्देश देते हुए ग्रामीणों से पीडीएस, राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना अंतर्गत पात्र मजदूरों का पंजीयन कराने के निर्देश दिए।

धान खरीदी में न हो गड़बड़ी, किसानों का रखे ख्याल
कलेक्टर सिन्हा ने ग्राम जावलपुर में धान उपार्जन केन्द्र का निरीक्षण किया। यहां उन्होंने उपार्जन केन्द्र प्रभारी से धान खरीदी के संबंध में की गई तैयारियों की जानकारी ली। कलेक्टर ने धान खरीदी में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं करने की निर्देश देते हुए धान विक्रय करने आने वाले किसानों हेतु पेयजल एवं बैठने की व्यवस्था तथा टोकन उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने धान संग्रहण हेतु प्राप्त बारदाने की जानकारी ली और धान के बोरो को चबूतरों में व्यवस्थित ढंग से रखने, बारिश की स्थिति में कैप कव्हर हेतु तिरपाल आदि की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने नायब तहसीलदार को गिरदावरी के आधार पर फसल उत्पादन तथा बिक्री की रैण्डम जांच के भी निर्देश दिए।

सड़क निर्माण कार्य में लाए प्रगति
कलेक्टर सिन्हा ने इंडस्ट्रीयल कॉरीडोर अंतर्गत निर्माणाधीन मार्ग का अवलोकन किया। बलौदा बायपास निर्माणाधीन सड़क मार्ग का निरीक्षण करते हुए कलेक्टर ने पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों को कार्याें में प्रगति लाने के निर्देश दिए। उन्होंने जावलपुर के ग्रामीणों द्वारा मुख्यमार्ग में भारी वाहन चलने से उड़ने वाले धूल से बचाव हेतु पानी छिड़काव की मांग को भी पूरा करने के निर्देश दिए।
 
और भी

ब्रम्हानंद की जीत से शुरू होगी मुख्यमंत्री बघेल की उल्टी गिनती : बृजमोहन

विधायक अग्रवाल व वरिष्ठ नेताओं के साथ ब्रम्हानंद ने किया अपना नामांकन दाखिल

 कांकेर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। भानुप्रतापपुर विधानसभा सीट पर कांग्रेस उम्मीदवार दिवंगत विधायक मनोज मंडावी की पत्‍नी सावित्री मंडावी को टक्कर देने के लिए भाजपा ने पूर्व विधायक ब्रम्‍हानंद नेताम को अपना उम्मीदवार बनाया है। मनोज मंडावी के निधन के कारण इस सीट पर उपचुनाव कराया जा रहा है। उपचुनाव पांच दिसंबर को होगा।


विधानसभा क्रमांक 80 भानुप्रतापपुर उपचुनाव में गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी ब्रम्हानंद नेताम ने कांकेर जिले के कलेक्ट्रेट आफिस में अपना नामांकन दर्ज कराया। इस दौरान भारतीय जनता पार्टी के हजारों  कार्यकर्ताओं ने बड़े ही जोश के साथ अपने जुलूस को निकालते हुए ब्रम्हानंद नेताम की नामांकन रैली को सफल बनाया। इस नामांकन रैली में बीजेपी के कई दिग्गज नेताओं के साथ पूर्व मंत्री एवं विधायक बृजमोहन अग्रवाल शामिल हुए। यह भव्य रैली कलेक्ट्रेट आफिस तक अपने लिए समर्थन जुटाते हुए निकली। प्रत्याशी ब्रम्हानंद ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।



नामांकन के बाद बृजमोहन अग्रवाल व सभी भाजपा नेता अपने प्रत्याशी ब्रम्हानंद के साथ चारामा में आयोजित भव्य सभा को संबोधित करने पहुँचे। इस दौरान पोटाई चौक, बिरसामुंडा चौक व सदर बाजार चौक पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बृजमोहन अग्रवाल का स्वागत किया। सभा को संबोधित करते हुए विधायक अग्रवाल ने कहा कि, यहाँ के विधायक मनोज मंडावी को सीएम भूपेश बघेल अनसुना कर देते थे। उनको बिल्कुल भी भाव नही देते थे।भानुप्रतापपुर में विकास न होने के कारण मनोज मंडावी बहुत परेशान थे, शायद इसलिए उनको दिल का दौरा पड़ा। मैं तो यह भी कहूंगा कि मनोज मंडावी की मौत का अगर कोई जिम्मेदार है तो, वो भूपेश बघेल है। इसलिए भूपेश बघेल से इस बात का बदला लेना है। ये सरकार और इस सरकार का मुखिया दोनों ही प्रदेश के सत्ता संभालने के लायक नही है।इसलिए आप सभी को कमल का बटन दबाना है और ब्रम्हानंद नेताम को जिताना है। इतना ही नही आने वाले विधानसभा चुनाव 2023 में भी आप सभी को मिलकर कमल के फूल की सरकार बनानी है।

विधायक अग्रवाल ने कहा कि इस उपचुनाव को जीतने के बाद ब्रम्हानंद नेताम मात्र एक साल के विधायक बनेंगे, लेकिन इस एक साल के ही विधायक बनने से सीएम भूपेश बघेल की उल्टी गिनती शुरू हो जाएगी। इस झूठी सरकार के एक बहुत बड़ा संदेश जायेगा कि जनता को धोखा देके कुर्सी पर कोई नही बैठ सकता, सत्ता सुख नही भोग सकता। इस सरकार ने ना ही 10 लाख रोजगार दिए, ना ही 2500 रुपये बेरोजगारी भत्ता दिया और ना ही शराबबंदी की। इतना ही नही इस सरकार ने ना ही किसानों का कर्ज माफ किया, न ही इस प्रदेश का विकास किया। इस कांग्रेस को यह सबक सिखाना है कि अगर आप जनता के साथ सही बर्ताव नही करेंगे, तो यहाँ की ही नहीं बल्कि पूरे प्रदेश की जनता आपको सत्ता से उखाड़ कर फेंक देगी। इस प्रदेश के मुखिया व  उनके मंत्री राम-राम बोलते है, लेकिन काम ये लोग रावण वाला करते है।

 

 

और भी

एसपी ने किया 45 अधिकारी-कर्मचारियों का तबादला...

 सक्ती (छत्तीसगढ़ दर्पण)। सक्ती पुलिस अधीक्षक एमआर अहिरे ने जिले के अंतर्गत विभिन्न थाना क्षेत्रों के उपनिरीक्षक, प्रधान आरक्षक एवं आरक्षको का स्थानांतरण 17 नवंबर को किए हैं। एसपी कार्यालय से लगभग 45 पुलिस अधिकारी व आरक्षको की स्थानांतरण सूची जारी हुई है।


देखें सूची...

 

 

और भी

कृषि उत्पादन से स्वावलंबन प्रशिक्षण

 दंतेवाड़ा (छत्तीसगढ़ दर्पण)। जिला जेल दंतेवाड़ा में विचाराधीन बंदियों के आजीविका संवर्धन के लिए 10 दिवसीय कृषि उत्पादन का प्रशिक्षण एनआरएलएम व ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) के माध्यम से 35 बंदियों को प्रशिक्षण हुआ। 

जिला पंचायत सीईओ ललितादित्य नीलम ने प्रशिक्षणार्थियों को संबोधित करते हुए प्रशिक्षणार्थियों को भविष्य में मुख्यधारा से जोड़कर एक अच्छे नागरिक का जीवन व्यतीत करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने अन्य उत्पाद का भी निर्माण करने के लिए जिला जेल अधीक्षक को निर्देश दिये, साथ ही पढऩे के इच्छुक बंदियों को साक्षरता व पढ़ाई के लिए सुनियोजित योजना बनाकर कार्य करने को कहा गया। कृषि के प्रशिक्षण को मुलभूत प्रशिक्षण बनाते हुए जीवन के लिए उपयोगी बताया। प्रशिक्षण में जी. एस सोरी जेल अधीक्षक की ओर से जिला में अन्य ट्रेड के प्रशिक्षणों की जानकारी दी गई। भविष्य में आजीविका संवर्धन के लिए सतत प्रशिक्षण आयोजित करने को कहा। ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान निर्देशक लक्ष्मीनारायण सिबू ने सभी प्रशिक्षणार्थियों को प्रशिक्षण लेने पर बधाई व शुभकामनाएं दी, साथ ही सभी प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाण पत्र का भी वितरण किया। जिला जेल में कैदियों को स्वरोजगार के लिए विभिन्न उत्पादों को बनाने का प्रशिक्षण दिया गया है। ताकि कैद से बाहर जाने पर समाज में स्वरोजगार के बूते अपना कारोबार कर सकें।

 
और भी

जिले में स्थित विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों का किया औचक निरीक्षण

 दंतेवाड़ा (छत्तीसगढ़ दर्पण)। कलेक्टर के आदेशानुसार व अनुविभागीय अधिकारी दन्तेवाड़ा के निर्देशन में विभाग की ओर से दंतेवाड़ा जिले में स्थित विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण किया गया। जिले में ट्रांसफेट सर्व अभियान के तहत जांच के लिए नमूना संग्रहण कर प्रयोगशाला जांच के लिए भेजा गया। 

उल्लेखनीय है कि भारत सरकार की ओर से खाद्य पदार्थों में ट्रांसफेटी एसिड को कम कर दो प्रतिशत लाने का लक्ष्य है। ट्रांसफेटी एसिड शरीर में कोलेस्ट्रॉल का लेवल बढ़ता है, जिससे हृदय संबंधी बिमारियों का खतरा बढ़ता है। इस संबंध में स्नस्स््रढ्ढ भारत सरकार की ओर से एन.सी. एम. एल. लेब के माध्यम से पूरे देश में ट्रांसफेट सर्वे चलाया गया। इस सर्वे अंतर्गत जिले का भी चयन नमूना जांच के लिए किया गया था। जो 9 से 11 नवंबर तक चलाया गया।

इस सर्वे अभियान अंतर्गत अग्रवाल प्रोव्हीजन, सपना किराना स्टोर, सौरभ डेली नीड्स, बैंगलोर एयंगर बेकरी, कन्हैया बीकानेर स्वीट्स, गुप्ता स्वीट्स आदि फर्म से नमकीन, मिठाईयां, बेकरी प्रोडक्ट, तेल, फ्रोजन फूड, तले हुए खाद्य पदार्थ, कन्फेक्शनरी आइटम, चॉकलेट आदि का नमूना संग्रहण किया गया। इस दौरान 52 सैंपल विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों से लिया गया एवं जांच हेतु एन.सी.एम. एल. लैब चेन्नई परीक्षण के लिए भेजा गया।
 
और भी

गढत हे नवा छत्तीसगढ़ : प्रदेश की आंचलिक खबरें एक नजर में

 जगदलपुर : किसान क्रेडिट कार्ड बनवाने धान खरीदी केंद्रों में आयोजित किए जा रहे शिविर


कमिश्नर श्याम धावड़े की ओर से बस्तर जिले के राजस्व वन अधिकार पट्टा धारी किसानों का चिन्हान कर शत-प्रतिशत किसान क्रेडिट कार्ड तैयार करने के निर्देश दिया गया है। जिसके परिपालन में कृषि विभाग द्वारा जिले के सभी धान उपार्जन केन्द्रों में धान खरीदी के दौरान शिविर आयोजित कर कृषकों का केसीसी प्रकरण तैयार किया जा रहा है।

बेमेतरा : पशुओं में लम्पी त्वचा रोग संक्रमण से बचाव के लिए किया जा रहा टीकाकरण

बेमेतरा जिले के बेरला विकासखंड के ग्राम कठिया में गौवंशीय पशुओं में लम्पी त्वचा रोग जैसे लक्षण दिखाई देने पर 10 अक्टूबर 2022 को 5 प्रभावित पशुओं के नमूने लिए गए व 12 अक्टूबर 2022 को 4 पशुओं के नमूने एकत्रित कर राष्ट्रीय उच्च सुरक्षा अनुसंधान प्रयोगशाला भोपाल (निशाद) भेजा गया था।

बालोद : कलेक्टर ने धनेली के शासकीय उचित मूल्य की दुकान संचालक एजेंसी को अनियमितता बरतने पर किया निलंबित

कलेक्टर कुलदीप शर्मा ने गुरूर विकासखंड के ग्राम धनेली के शासकीय उचित मूल्य दुकान का आकस्मिक निरीक्षण कर जायजा लिया। उन्होंने राशन दुकान संचालक से राशन वितरण के संबंध में जानकारी ली। इस दौरान कलेक्टर ने उपस्थित राशनकार्डधारियों से समय पर राशन मिलने की जानकारी ली गई। 

कोरिया : शासन की ओर से निर्धारित नियमानुसार धान खरीदी करें, रकबा समर्पण की कार्यवाही शुरू करें : कलेक्टर

जिले में धान खरीदी का औचक निरीक्षण करने कलेक्टर विनय कुमार लंगेह आज एसपी त्रिलोक बंसल के साथ पोड़ी बचरा, जिल्दा तथा बैमा उपार्जन केंद्र पहुंचे। पोड़ी बचरा में किसान श्याम लाल साहू के धान को स्वयं अपने सामने तौलकर कलेक्टर लंगेह ने माप की जांच की, इसके साथ ही उन्होंने रैंडम बोरियों का भी तौल कराया। 


सूरजपुर: कलेक्टर ने किया तहसील कार्यालय का औचक निरीक्षण


कलेक्टर इफ्फत आरा ने आज तहसील कार्यालय रामानुजनगर का आकस्मिक निरीक्षण किया। उनके द्वारा तहसील कार्यालयों में संधारित नामांतरण, बंटवारा, सीमांकन पंजी, प्रतिलिपि शाखा, कोटवार पंजी, पटवारियों का पासबुक सहित विभिन्न राजस्व प्रकरणों के पंजी का अवलोकन किया गया एवं प्रकरणों के निराकरण की जानकारी तहसीलदारों से ली गई। 

धमतरी : धान खरीदी के लिए पंजीयन 21 नवंबर तक करा सकते हैं छूटे हुए किसान


जिले के ऐसे सभी किसान, जो चालू खरीफ  विपणन वर्ष में समर्थन मूल्य पर धान बेचने के लिए पंजीयन नहीं करा पाएं हैं, वे तहसीलदार अथवा समिति मॉड्यूल में पंजीयन करा सकते हैं। कलेक्टर पी.एस. एल्मा ने बताया कि धान खरीदी के लिए किसान पंजीयन का काम कृषि विभाग के एकीकृत किसान पोर्टल के जरिए 31 अक्टूबर तक किया जाना था।

बलौदाबाजार : आसानी से करें वोटर आईडी को आधार से लिंक


भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतदाता सूची को शुद्ध व त्रुटिरहित बनाने के उद्देश्य से मतदाता परिचय पत्र को आधार कार्ड से लिंक किया जा रहा है। जिले के लगभग 70 प्रतिशत मतदाताओं के लिए इसके लिए फॉर्म भरा जा चुके है। ग्रामीण क्षेत्र की तुलना में शहरी क्षेत्रों में अपेक्षाकृत इसका प्रतिशत कम है। इसलिए मतदाताओं से इसमें अधिक से अधिक सहभागिता की अपेक्षा है।

उत्तर बस्तर कांकेर : विधानसभा उप निर्वाचन-2022 : व्यय प्रेक्षक पहुंचे कांकेर

विधानसभा क्षेत्र क्रमांक-80 भानुप्रतापपुर (अजजा) में हो रहे उप निर्वाचन के दौरान व्यय के मदों की निगरानी के लिए भारत निर्वाचन आयोग की ओर से प्रवीण रेड्डी जी.पी. को व्यय प्रेक्षक नियुक्त किया गया है, वे कांकेर पहुंच चुके हैं, उनका मोबाइल नंबर +91-83052-83926 है।


नारायणपुर : स्वच्छ भारत मिशन के तहत अब पंचायतों में भी हो रहा है कचरा प्रबंधन


कलेक्टर ऋतुराज रघुवंशी व देवेश कुमार धु्रव मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत नारायणपुर के निर्देशानुसार अब पंचायतों में भी कचरा प्रबंधन का कार्य स्व सहायता समूहों के माध्यम से किया जा रहा है। जिले के सभी ग्रामों में 2024 तक कचरा प्रबंधन शेड निर्माण पूर्ण करने का लक्ष्य है।

नारायणपुर : एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय खेल महोत्सव में शामिल हुए जिले के छात्र

एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय खेल महोत्सव 2022-23 के राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता बिलासपुर और धमतरी में आयोजित हुआ, जिसमें नारायणपुर के एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय छेरीबेड़ा और ओरछा के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया और उसमें से विभिन्न खेल विधाओं में एथलेटिक्स में 4, फूटबॉल में 6, कबड्डी में 3, बास्केटबॉल में 5, खो खो में 13, और वालीबॉल में 8 कुल 37 खिलाडिय़ो का चयन हुआ है।
 
और भी

स्वदेशी मतलब देश, समाज, परिवार और मैं स्वयं : बृजमोहन

 बिलासपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। साइंस कालेज,बिलासपुर के मैदान में आयोजित स्वदेशी मेला में हर दिन जबरदस्त भीड़ देखने को मिली। मंगलवार को अंतिम दिन होने के कारण हजारों लोगों ने मेले का भरपूर लुत्फ उठाया। झूले से लेकर मनोरंजन व घर की साजो-सामग्री तक से जुड़ी चीजों से लोग जमकर मौज मस्ती व खरीदारी करते रहे। इतना ही आयोजन समिति के द्वारा रंग भरो प्रतियोगिता, चित्रकला प्रतियोगिता और शिशु वेशभूषा प्रतियोगिता जैसी तमाम प्रतियोगितायें आयोजित की गई। जिसमें 500 से भी अधिक बच्चों ने हिस्सा लेकर अपनी प्रतिभा दिखाईं।


इस मेले के दिवस पर समापन समारोह रखा गया, जिसमें विगत वर्षों की भाँति इस वर्ष भी विधायक व पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए। उनके साथ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व बिलासपुर सांसद अरुण साव, बेलतरा विधायक रजनीश सिंह, लोरमी विधायक धर्मजीत सिंह व बिलासपुर विधायक शैलेश पांडेय मौजूद रहे।



इस स्वदेशी मेले के समापन समारोह में विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि यहाँ आते हुए मुझे दस साल हो गए, इस बार का आना थोड़ा मुश्किल लग रहा था पर आप  लोगों का प्यार मुझे यहां फिर से खींच लाया। मुझे यहां आने में थोड़ी देर हुई, लेकिन उस देरी में मैने इस कार्यक्रम की सफलता का अंदाजा लगा लिया। क्योंकि इस मेले में इतने आगंतुकों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई की मैं जाम में फसा रह गया। मैं इसे आयोजन की बड़ी सफलता मानता हूं और इसके लिए आयोजकों को बहुत बहुत बधाई व धन्यवाद देता हूं।

बृजमोहन ने आगे यह भी कहा कि, हमारी बीमारियां क्यों बढ़ रही है..? क्योंकि हम विदेशी चीजो के प्रति आकर्षित हो रहे है और स्वदेशी चीजों को भूलते जा रहे है। स्वदेशी के मूलमंत्र को हमें हर हाल में आगे बढ़ाना है, क्योंकि हम नहीं बढ़ेंगे तो परिवार आगे नही बढ़ेगा; और जब परिवार आगे नही बढ़ेगा तो समाज भी आगे नही बढ़ेगा। जबकि देश के आगे बढ़ने के लिए हर व्यक्ति, परिवार व समाज सभी के बढ़ने की आवश्यकता है। इसलिए हमें अपने देश को आत्मनिर्भर व सशक्त बनाने हेतु स्वदेशी को अपनाना होगा। हमें स्वदेशी को उसी चाव के साथ अपनाना होगा, जिस प्रकार हम विदेशी चीजों को अपनाकर इठलाते है।

अग्रवाल ने पीएम नरेंद्र मोदी को तारीफ करते हुए आगे यह कहा कि स्वदेशी के प्रभाव को अब हम अपने आस पास बहुत ही तेजी से होते हुए देख रहे हैं। जबसे देश की बागडोर नरेंद्र मोदी ने संभाली है तबसे यह कार्य अपनी बेहतर गति पर पहुँच गया है। हमे इसे निरंतर जारी रखने की आवश्यकता है, ताकि हमारा देश विश्व गुरु बन सके। मोदी भारत के नव निर्माण करने का प्रयास किया है, इसे एकता के सूत्र में पिरोने हेतु प्रयास किया है। हम सभी को मिलकर उनका साथ देना है। उन्होंने सभी को प्रेरित करते हुए यह भी कहा कि स्वदेशी मतलब देश, स्वदेशी मतलब समाज, स्वदेशी मतलब परिवार, स्वदेशी मतलब मैं स्वयं...ये मान कर हम स्वदेशी को अपनाना होगा। इस दौरान विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लेने तमाम प्रतिभावान बच्चों को बृजमोहन अग्रवाल ने अपने हाथों से पुरस्कृत कर उनका सम्मान किया।

 

 

और भी