छत्तीसगढ़ - Newsportal | Chhattisgarh Darpan Media Group

छत्तीसगढ़

तेज रफ्तार डीजे वाहन पलटी , 11 घायल

बेमेतरा: रायपुर-बिलासपुर नेशनल हाइवे में नांदघाट के पास हादसा हुआ है. यहां के चिचोली में तेज रफ्तार डीजे वाहन पलट गई है. हादसे में कुल 11 लोग घायल हुए हैं. सभी घायलों का नांदघाट का सिद्धिविनायक अस्पताल में इलाज चल रहा है. घायलों में एक की हालत गंभीर है. बताया जा रहा है कि डीजे वाहन का टायर फट गया था, जिसके कारण ये हादसा हुआ।

जानकारी के अनुसार डीजे वाहन बिलासपुर से चरोदा जा रही थी. वाहन में 20 लोग सवार थे. सभी गणेश प्रतिमा विसर्जन के लिए जा रहे थे. तभी नांदघाट थाना क्षेत्र के चिचोली के नेशनल हाईवे पर डीजे वाहन का टायर फट गया. जिसके बाद यह दुर्घटना हुई. दुर्घटना में वाहन सवार 11 लोग घायल हो गए. राहगीरों ने आनन फानन में घायलों को नांदघाट के सिद्धिविनायक अस्पताल में भर्ती कराया. फिलहाल सभी घायलों का उपचार किया जा रहा है. एक की हालत गंभीर है. जबकि अन्य की हालत सामान्य बताई जा रही है।

डीजे वाहन पर ज्यादा लोग सवार थे. सभी गणेश पूजा के बाद गणेश मूर्ति का विसर्जन करने जा रहे थे. तभी यह दुर्घटना हुई. समय रहते सड़क पर मौजूद लोगों ने घायलों को अस्पताल पहुंचा दिया. नहीं तो परेशानी ज्यादा बढ़ सकती थी।

और भी

स्वीकृत कार्यों को समय-सीमा में पूरा करें : कलेक्टर

जिला खनिज संस्थान न्यास की शासी परिषद ने बुनियादी सुविधाओं के प्रस्ताव का किया अनुमोदन

कोरिया: कलेक्टर व अध्यक्ष जिला खनिज संस्थान न्यास विनय कुमार लंगेह की अध्यक्षता में खनिज संस्थान न्यास के शासी परिषद की बैठक कलेक्ट्रेट  सभाकक्ष में आयोजित हुई। बैठक में न्यास के पदेन सदस्य एवं सरगुजा विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष व भरतपुर-सोनहत के विधायक गुलाब कमरो, सांसद प्रतिनिधि प्रदीप गुप्ता व शासी परिषद की सदस्य मौजूद थे।

कलेक्टर ने जिले के विकास के लिए विभागवार तैयार की गई कार्ययोजना एवं प्रस्तावों पर विस्तृत जानकारी परिषद के सदस्यों को दी। वित्तीय वर्ष 2022-23 के वार्षिक आय-व्यय लेखा, स्वीकृत कार्यों की वित्तीय वर्षवार प्रगति एवं भौतिक-वित्तीय स्थिति की समीक्षा की। जिला खनिज संस्थान न्यास कोरिया में मार्च 2023 तक 37 करोड़ रूपए से अधिक की अंशदान प्राप्त हुए हैं, जिसमें से डीएमएफ कोरिया को करीब 30 करोड़ रूपए अंतरण किया गया। वित्तीय वर्ष 2022-23 के लेखाओं का लेखा परीक्षा महालेखाकार के सूचीबद्ध चाटर्ड एकाउण्ट से जिला खनिज संस्थान न्यायस कोरिया एवं 90 कार्य एजेन्सियों का लेखा परीक्षा कराया गया है, जिसे शासी परिषद के समक्ष अनुमोदन हेतु प्रस्तावित किया गया। वित्तीय वर्ष 2023-24 में स्वास्थ्य देखभाल, पेयजल आपूर्ति, सोलर सिस्टम आदि की प्रशासकीय स्वीकृति उपरांत एक करोड़ रूपए के स्वीकृत कार्यों का कार्याेत्तर अनुमोदन प्राप्त किया गया।

कलेक्टर ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि स्वीकृत कार्यों को समय-सीमा में किया जाए साथ ही ऐसे कार्य जो अब-तक नहीं शुरू हुए, उसकी सूची बनाकर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। एसडीएम श्रीमती अंकिता सोम ने विस्तार पूर्वक वार्षिक कार्ययोजना की जानकारी दी साथ ही परिषद द्वारा विभिन्न विकास कार्यों का अनुमोदन किया गया। बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी व विभागीय अधिकारी एवं शासी परिषद के सदस्यगण उपस्थित थे।

 

 

और भी

अक्टूबर महीने में रद्द रहेंगीं कई गाड़ियां, देखें लिस्ट...

 रायपुर: दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर रेल मण्डल के अंतर्गत राउरकेला स्टेशन यार्ड का आधुनिकीकरण व तीसरी रेल लाइन को जोड़ने का कार्य किया जाएगा। इसके चलते कई ट्रेनों का परिचालन 29 सितम्बर से 15 अक्टूबर तक प्रभावित रहेगा।


इस दौरान...
एक दिन प्रभावित होने वाली गाड़ियां :
12 अक्टूबर को हावड़ा से चलने वाली 22894 हावड़ा-साईनगर शिरडी एक्सप्रेस रद्द रहेगी ।
14 अक्टूबर को साईनगर शिरडी से चलने वाली 22893 साईनगर शिरडी-हावड़ा एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
13 अक्टूबर को हटिया से चलने वाली 12812 हटिया-कुर्ला एक्सप्रेस रद्द रहेगी ।
15 अक्टूबर को कुर्ला से चलने वाली 12811 कुर्ला -हटिया एक्सप्रेस रद्द रहेगी ।
12 अक्टूबर को हैदराबाद से चलने वाली 17005 हैदराबाद-रक्सौल एक्सप्रेस रद्द रहेगी ।
15 अक्टूबर को रक्सौल से चलने वाली 17006 रक्सौल-हैदराबाद एक्सप्रेस रद्द रहेगी ।
14 अक्टूबर को सिकंदराबाद से चलने वाली 17007 सिकंदराबाद-दरभंगा एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
17 अक्टूबर को दरभंगा से चलने वाली 17008 दरभंगा-सिकंदराबाद एक्सप्रेस रद्द रहेगी ।
14 अक्टूबर को उदयपुर से चलने वाली 20971 उदयपुर-शालीमार एक्सप्रेस रद्द रहेगी ।
15 अक्टूबर को शालीमार से चलने वाली 20972 शालीमार-उदयपुर एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
13 अक्टूबर को वास्को डिगामा से चलने वाली 17321 वास्को डिगामा-जसीडीह एक्सप्रेस रद्द रहेगी ।
16 अक्टूबर को जसीडीह से चलने वाली 17322 जसीडीह-वास्को डिगामा एक्सप्रेस रद्द रहेगी ।
2 अक्टूबर को नांदेड़ से चलने वाली 12767 नांदेड़-सांतरागाछी हमसफर एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
4 अक्टूबर को सांतरागाछी से चलने वाली 12768 सांतरागाछी-नांदेड़ हमसफर एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
11 अक्टूबर को सांतरागाछी से चलने वाली 20828 सांतरागाछी-जबलपुर हमसफर एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
12 अक्टूबर को जबलपुर से चलने वाली 20827 जबलपुर-सांतरागाछी हमसफर एक्सप्रेस रद्द रहेगी ।
11 अक्टूबर को रानी कमलापति से चलने वाली 22169 रानी कमलापति-सांतरागाछी हमसफर एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
12 अक्टूबर को सांतरागाछी से चलने वाली 22170 सांतरागाछी-रानी कमलापति हमसफर एक्सप्रेस रद्द रहेगी ।

दो दिन प्रभावित होने वाली गाड़ियां :-
1 एवं 15 अक्टूबर को पटना से चलने वाली 22844 पटना-बिलासपुर एक्सप्रेस रद्द रहेगी ।
30 सितम्बर एवं 14 अक्टूबर को सांतरागाछी से चलने वाली 20822 सांतरागाछी-पुणे हमसफर  एक्सप्रेस रद्द रहेगी ।
2 एवं 16 अक्टूबर को पुणे से चलने वाली 20821 पुणे-सांतरागाछी हमसफर एक्सप्रेस रद्द रहेगी ।
2 एवं 16 अक्टूबर को सूरत  से चलने वाली 13426 सूरत-मालदा एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
7 एवं 14 अक्टूबर को मालदा से चलने वाली 13425 मालदा-सूरत एक्सप्रेस रद्द रहेगी ।
3 एवं 17 अक्टूबर को कुर्ला से चलने वाली 22511 कुर्ला-कामाख्या  एक्सप्रेस रद्द रहेगी ।
8 एवं 11 अक्टूबर को पुणे से चलने वाली 22845 पुणे-हटिया एक्सप्रेस रद्द रहेगी ।
9 एवं 13 अक्टूबर को हटिया से चलने वाली 22846 हटिया-पुणे एक्सप्रेस रद्द रहेगी ।
7 एवं 14 अक्टूबर को शालीमार से चलने वाली 22830 शालीमार-भुज एक्सप्रेस रद्द रहेगी ।
10 एवं 17 अक्टूबर को भुज से चलने वाली 22829 भुज-शालीमार एक्सप्रेस रद्द रहेगी ।
30 सितम्बर एवं 14 अक्टूबर को कामाख्या से चलने वाली 22512 कामाख्या-कुर्ला  एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
29 सितम्बर एवं 13 अक्टूबर को बिलासपुर से चलने वाली 22843 बिलासपुर-पटना  एक्सप्रेस रद्द रहेगी  ।

तीन दिन प्रभावित होने वाली गाड़ियां:-
29 सितम्बर,  06 एवं 13 अक्टूबर को हावड़ा से चलने वाली 12870 हावड़ा-मुंबई एक्सप्रेस रद्द रहेगी ।
1, 08 एवं 15 अक्टूबर को मुंबई से चलने वाली 12869 मुंबई-हावड़ा एक्सप्रेस रद्द रहेगी ।
29 सितम्बर से 1 अक्टूबर तक टाटानगर से चलने वाली 18109 टाटानगर-इतवारी एक्सप्रेस रद्द रहेगी ।   

चार दिन से अधिक प्रभावित होने वाली गाड़ियां:-
29 सितम्बर से 03 अक्टूबर तक 18110 इतवारी-टाटानगर एक्सप्रेस रद्द रहेगी ।
29 सितम्बर से 3 अक्टूबर, 8, 10 से 14 अक्टूबर, 2023 तक राजेंद्रनगर से चलने वाली 12388 राजेंद्रनगर-दुर्ग साउथ बिहार एक्सप्रेस रद्द रहेगी ।
30 सितम्बर से 4 अक्टूबर, 8, 11 से 15 अक्टूबर तक दुर्ग से चलने वाली 12387 दुर्ग-राजेंद्रनगर साउथ बिहार एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
29 सितम्बर से 15 अक्टूबर तक टाटानगर एवं बिलासपुर से चलने वाली 18113/18114 टाटानगर-बिलासपुर-टाटानगर एक्सप्रेस रद्द रहेगी ।  

परिवर्तित मार्ग से चलने वाली गाड़ियां:-
29 सितम्बर से 15 अक्टूबर तक पुरी से चलने वाली 18477/18478 पुरी-योग नगरी ऋषिकेश उत्कल ईब - झारसुगुडा-सम्बलपुर –वेरसा  होकर चलेगी।

 

 

और भी

ग्राम बोरिद में कृषि सूचना केन्द्र का शुभारंभ

 केंद्र के माध्यम से तकनीकी कृषि से परिचित होंगे ग्रामीण

गरियाबंद: कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केन्द्र फिंगेश्वर में चतुर्थ वर्ष के छात्रों ने ग्रामीण कृषि कार्य अनुभव (रावे) अन्तर्गत फिंगेश्वर तहसील के ग्राम बोरिद में कृषि सूचना केन्द्र का शुभारंभ किया। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय अन्तर्गत संचालित कृषि महाविद्यालय में चतुर्थ वर्ष पाठ्यक्रम में ग्रामीण कृषि कार्यानुभव (रावे ) होता है, जिसके अन्तर्गत चयनित ग्राम में चिन्हित कृषको के साथ मिलकर कृषि कार्य से परिचित होते है। साथ ही कृषि के सैद्धांतिक तकनीक को कृषको से साझा करते है। इसी तारतम्य में छात्रों ने कृषि सूचना केन्द्र का शुभारंभ किया।

रावे कायक्रम के समन्वयक ने बताया कि कृषि सूचना केन्द्र में ग्राम के कृषको को फसल उत्पादन, कीट व्याधि प्रबंधन, पशु प्रबंधन के विषय में आगामी लगभग 30 दिनो तक केन्द्र में जानकारी देगें। कार्यक्रम मुख्य अतिथि माखन लाल ध्रुव, सरपंच ग्राम बोरीद, महेश सोनी, उप सरपंच एवं पंचगणों की उपस्थिति में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम के वक्तव्य में सहा. प्रध्यापक ने कृषको को परम्परागत कृषि तकनीक से नई तकनीक के समावेश के लिए प्रोत्साहित किया। नये किश्मों के साथ नये तकनीक से लाभ के विषय में भी कृषको को जानकारी प्रदान किया। कार्यक्रम में ग्राम सरपंच ने छात्रों को उत्साहित करते हुए उनके द्वारा किये जा रहे विभिन्न तकनीको कार्यों की प्रशंसा की। और हर्ष से बताया कि छात्र निरंतर कृषको के प्रक्षेत्र में पहुंच कर तकनीकी ज्ञान साझा कर रहे हैं। कार्यक्रम में डा. नीता मिश्रा सहा. प्रध्यापक द्वारा पशुओं में व्याप्त खुरहा-चपका बीमारी हेतु जानकारी साझा कर टीकाकरण हेतु प्रोत्साहित किया गया। साथ ही पशुओं को वर्तमान कृषि के लिए अत्यावश्यक बताया। उक्त कार्यक्रम इंदिरा गांधी कृषि विश्व विद्यालय अंतर्गत संचालित कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र फिंगेश्वर के अधिष्ठाता डॉ निरंजन खरे के मार्गदर्शन में, सह प्राध्यापक डॉ सी आर नेताम, रावे समन्वयक डॉ लेखराम कंवर, डॉ ओमेश ठाकुर, डॉ पायल जयसवाल, डॉ सौरभ पद्मशाली, डॉ सुमन रावते, सत्येन्द्र पाटले, डॉ अविनाश गौतम, डॉ देवेंद्र कुमार देवांगन, डॉ अशोक कुमार कोसरिया, डॉ कुंतल साठकर व विभा चंद्राकर की उपस्थिति में चतुर्थ वर्ष के विद्यार्थियों भूपेंद्र, कुलदीप, फलेश्वर, यश, महेश, प्रज्ञा, प्रियंका एवं पंकज द्वारा आयोजित किया गया।कार्यक्रम में प्रगतिशील किसान बंशीलाल द्वारा किए जा रहे जैविक कृषि की जानकारी देते हुए इसकी महत्ता भी बताई गई। उक्त कार्यक्रम में किसानों के साथ साथ बढ़ी संख्या में ग्रामीण महिलाएं एवं बच्चे भी उपस्थित रहें।

 

 

और भी

सीएम बघेल से उरला इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल ने की भेंट

रायपुर: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से उनके निवास कार्यालय में उरला इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात की।

मुख्यमंत्री बघेल से मुलाकात के दौरान प्रतिनिधिमंडल ने छत्तीसगढ़ में औद्योगिक विकास के लिए उपयुक्त माहौल के निर्माण पर सरकार की नीतियों और उद्योगों के हित में संचालित योजनाओं की सराहना की।

प्रतिनिधिमंडल ने इस मौके पर छत्तीसगढ़ के नगरीय निकाय क्षेत्र में उद्योग विभाग द्वारा विकसित औद्योगिक क्षेत्रों में स्थापित औद्योगिक इकाईयों का सम्पत्ति कर में छूट दिए जाने के निर्णय पर मुख्यमंत्री बघेल का आभार भी व्यक्त किया। प्रतिनिधिमंडल द्वारा राज्य में सुगम और तीव्र औद्योगिक विकास के लिए इसे महत्वपूर्ण और ऐतिहासिक बताया गया।

प्रतिनिधिमंडल द्वारा चर्चा के दौरान अवगत कराया गया कि मुख्यमंत्री बघेल की पहल पर राज्य में औद्योगिक विकास के मद्देनजर लिए गए फैसले और उद्योगों के हित में बनाई गई योजनाओं से औद्योगिकीकरण में नई ऊर्जा का संचार हुआ है। इसके फलस्वरूप प्रदेश में रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे। साथ ही नये उद्योगों की स्थापना को बल मिला है।

प्रतिनिधिमंडल में उरला इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के अध्यक्ष अश्विन गर्ग सहित विनोद केजरीवाल, राजकुमार राठी, विक्रम जैन, नीरज अग्रवाल, विवेक अरोरा, संजय अग्रवाल, संजय जलान, राजेश अग्रवाल, रामकृष्ण केडिया, शिशिर अग्रवाल, अशोक गोयल, संतोष बैद, रविकांत यादव, सुनील कुमार जैन, सुभाष अग्रवाल, दीपक भिमसरिया, जे.पी. अग्रवाल और राजेन्द्र कुमार वर्मा आदि शामिल थे।

और भी

सीबीआई डायरेक्टर प्रवीण सूद पहुंचे छत्तीसगढ़

रायपुर: केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआइ) के निदेशक आईपीएस प्रवीण सूद गुरुवार को छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर पहुंचे।


एयरपोर्ट पर पुलिस महानिदेशक अशोक जुनेजा और रायपुर आईजी रतनलाल डांगी ने उनकी अगुवानी की। एक लंबे अर्से बाद सीबीआइ के किसी निदेशक का पहला दौरा होगा।

 रायपुर में एजेंसी के भ्रष्टाचार निरोधक विंग का दफ्तर है। सूत्रों की मानें तो वह यहां लंबित मामलों की प्रगति की समीक्षा करेंगेऔर हाईकोर्ट में दायर कुछ याचिकाओं में की गई सीबीआइ जांच की मांग के संदर्भ में एजेंसी की ओर से लिए जाने वाले निर्णयों पर भी चर्चा करेंगे।

हाल में ईडी ने शराब घोटाले और ननकीराम कंवर ने पीएससी घोटाले की सीबीआई जांच की मांग की है। हालांकि राज्य में सीबीआई के प्रवेश पर सरकार ने 2019 से रोक लगा रखा है लेकिन सुप्रीम कोर्ट, हाईकोर्ट के निर्देश पर जांच की जा सकती है।

 

 

और भी

सीएम बघेल छत्तीसगढ़िया ओलंपिक के समापन समारोह में हुए शामिल

विजेता टीमों और खिलाड़ियों को किया पुरस्कृत, टेनिस अकादमी का किया लोकार्पण

 

रायपुर: मुख्यमंत्री बघेल बुधवार को सरदार बलवीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम में राज्य स्तरीय छत्तीसगढ़िया ओलंपिक के समापन समारोह में शामिल हुए। रायपुर के चार खेल मैदानों में पिछले तीन दिनों से छत्तीसगढ़िया ओलंपिक के राज्य स्तरीय मुकाबले चल रहे थे। इसमें राज्यभर के खिलाड़ियों ने 16 खेलों में अपनी प्रतिभा और कौशल का प्रदर्शन किया।

मुख्यमंत्री बघेल ने समापन समारोह में विजेता टीमों और खिलाड़ियों को पुरस्कार प्रदान किए। मुख्यमंत्री ने समारोह में छत्तीसगढ़ की पहली टेनिस अकादमी का लोकार्पण भी किया। रायपुर के लाभांडी में चार एकड़ में करीब 18 करोड़ रुपए की लागत से यह अकादमी बनाई गई है। संसदीय सचिव विकास उपाध्याय, छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल के अध्यक्ष कुलदीप जुनेजा, छत्तीसगढ़ खनिज विकास निगम के अध्यक्ष गिरीश देवांगन और रायपुर जिला पंचायत की अध्यक्ष श्रीमती डोमेश्वरी वर्मा भी समारोह में शामिल हुईं।

मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़िया ओलंपिक के समापन समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि इसके आयोजन से प्रदेश की सांस्कृतिक समृद्धि को सहेजने और संवारने में मदद मिल रही है। यहां हरेली में खेलों की बहुत सुंदर परंपरा थी जो विलुप्त होती जा रही थी। अब इसे छत्तीसगढ़िया ओलंपिक से जोड़ दिया गया है। इससे जो उत्साह पनपा है उससे प्रदेश की सांस्कृतिक समृद्धि का संवर्धन हो रहा है। उल्लेखनीय है कि प्रदेश में इस वर्ष हरेली त्योहार के दिन 17 जुलाई को छत्तीसगढ़िया ओलंपिक की शुरूआत की गई थी।



मुख्यमंत्री बघेल ने कार्यक्रम में खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों और खेल प्रेमियों को लगातार दूसरे वर्ष छत्तीसगढ़िया ओलंपिक के शानदार आयोजन के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़िया ओलंपिक के माध्यम से खेलबो जीतबो-गढ़बो नवा छत्तीसगढ़ की परिकल्पना को साकार करते हुए हमने राज्य के पारंपरिक खेलों को जीवंत करने का काम किया है। पिछले पांच वर्षों में हमने राज्य में खेल अधोसंरचनाओं और खेल सुविधाओं के विकास के लिए लगातार काम किए हैं। राज्य में छत्तीसगढ़ खेल विकास प्राधिकरण का गठन किया गया है ताकि खेलों की समुचित अधोसंरचना खिलाड़ियों को उपलब्ध कराई जा सके। उन्होंने कहा कि वर्ष 2018-19 में प्रदेश में केवल दो गैर आवासीय खेल अकादमी थे। अब इनकी संख्या आठ हो गई है। साथ ही आठ नई अकादमी प्रस्तावित भी हैं।

मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में कहा कि बिलासपुर में हॉकी, तीरंदाजी और एथलेटिक एकेडमी आरंभ की गई हैं। रायपुर में तीरंदाजी की आवासीय अकादमी शुरू की गई है। नारायणपुर में मलखम्भ अकादमी बना रहे हैं। क्याकिंग और कैनोइंग अकादमी जगदलपुर में आरंभ की गई है, ताकि इन खेलों को भी बढ़ावा दिया जा सके। उन्होंने बताया कि प्रदेश में 24 नए खेलो इंडिया सेंटर आरंभ होंगे। इनका प्रस्ताव हमने भारतीय खेल प्राधिकरण को भेजा था। इसके माध्यम से खेल प्रतिभाओं को और भी बढ़ावा मिलेगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज इस मंच से हमने छत्तीसगढ़ में अंतर्राष्ट्रीय स्तर की खेल अधोसंरचनाओं के विकास में एक और अध्याय जोड़ा है। लाभाण्डी में नवनिर्मित टेनिस अकादमी के प्रशासनिक भवन और छात्रावास को आज राज्य के लोगों को समर्पित किया है। जल्द ही यहां टेनिस की विश्वस्तरीय प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी और टेनिस अकादमी के माध्यम से खिलाड़ियों के सुनहरे भविष्य का निर्माण होगा। रोड सेफ्टी और अंतर्राष्ट्रीय स्तर के क्रिकेट प्रतियोगिता जैसे अंतर्राष्ट्रीय आयोजनों से भी हमने राज्य में खेलों के प्रति उत्साह बढ़ाने का काम किया है।

प्रदेशभर के 1906 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया
छत्तीसगढ़िया ओलंपिक के राज्य स्तरीय आयोजन में प्रदेशभर के 1906 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। इस वर्ष 16 पारंपरिक खेलों गिल्ली डंडा, पिठूल, संखली, लंगड़ी दौड़,कबड्डी, खो-खो, रस्साकसी, बांटी, बिल्लस, फुगड़ी, गेड़ी दौड़, भंवरा, 100मीटर दौड़, लम्बी कूद, रस्सीकूद एवं कुश्ती का आयोजन किया गया। फुगड़ी में भाग लेने वाले दुर्ग के छह साल के गगन नेताम छत्तीसगढ़िया ओलंपिक में भाग लेने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी थे। वहीं बांटी में हिस्सा लेने वाली बेमेतरा की 61 वर्ष की श्रीमती सेवती बाई सर्वाधिक उम्र की खिलाड़ी थीं। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में प्रथम स्थान के प्रत्येक विजेता प्रतिभागी को 5 हजार रुपए, द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रत्येक प्रतिभागी को साढ़े चार हजार रुपए और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रत्येक प्रतिभागी को चार हजार रुपए की पुरस्कार राशि और प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। खेल एवं युवा कल्याण विभाग के सचिव नीलम नामदेव एक्का, संचालक श्रीमती श्वेता श्रीवास्तव सिन्हा और विभाग के अनेक वरिष्ठ अधिकारी भी राज्य स्तरीय छत्तीसगढ़िया ओलंपिक के समापन समारोह में मौजूद थे।

 

 

और भी

स्कूल-यात्री बस में लगेंगे जीपीएस व पैनिक बटन

मुख्यमंत्री ने किया निर्भया कमांड-कंट्रोल सेंटर का शुभारंभ

रायपुर: राज्य में यात्री बसों में महिलाओं एवं स्कूल बसों में विद्यार्थियों की सुरक्षा के लिए निर्भया फ्रेमवर्क के अंतर्गत सभी स्कूल बस में पैनिक बटन लगाया जाएगा और व्हीकल ट्रैकिंग सॉफ्टवेयर के माध्यम से गाड़ियो की ट्रैकिंग की जाएगी। पैनिक बटन लगने से बस में किसी प्रकार की दुर्घटना, छेड़छाड़ होने पर पैनिक बटन दबाने से तुरंत निर्भाया कमांड सेंटर और पुलिस विभाग के डायल 112 को सूचना मिल जाएगी। इसके साथ ही बसों का लोकेशन, स्पीड आदि का भी पता चलता रहेगा। इससे बसे नियंत्रित गति से चलेगी, जिससे हादसे की आशंका भी कम हो जाएगी। जीपीएस सिस्टम का कंट्रोल रूम डायल 112 के कार्यालय में बनाया गया है।

मुख्यमंत्री बघेल ने बुधवार को रायपुर स्थित अपने निवास कार्यालय से आज परिवहन विभाग की महत्वपूर्ण परियोजनाओं का वर्चुअल शुभारंभ किया। इसमें महिला सुरक्षा हेतु निर्भया कमांड एंड कंट्रोल सेंटर (जीपीएस) शामिल है। परिवहन विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार इस व्यवस्था के शुरू होने से जनता को किसी तरह के खतरे तथा अनहोनी से निपटने में काफी सहूलियत होगी। वर्तमान में प्रदेश में कुल 12 हजार बसें संचालित हो रही हैं, जो अलग-अलग रूट से प्रदेश के कोने-कोने तक जा रही हैं। इसी तरह राज्य में लगभग 6000 स्कूल बस भी संचालित है। बसों में पैनिक बटन और जीपीएस के लगने से बसों की पल-पल की जानकारी मिलेगी। गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू भी उपस्थित रहे।

गौरतलब है कि राज्य में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मंशा के अनुरूप परिवहन मंत्री मोहम्मद अकबर के मार्गदर्शन में जनसुविधा को ध्यान में रखते हुए विभाग द्वारा सुगम यातायात व्यवस्था के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे है। इस संबंध में परिवहन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि नवीन व्यवस्था के तहत स्कूल बस के रूट में भी मैप रहेगा ताकि स्कूल बस यदि बच्चों को लेकर निर्धारित रूट के अलावा कहीं जाये तो ऑटोमैटिक अलर्ट आ जाये। इसके लिए कंट्रोल रूम में शिफ्ट के हिसाब से चार कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई जाएगी जो लगातार सभी बस को मॉनिटर करते रहेंगे और इमरजेंसी की स्थिति में पुलिस विभाग को सूचित करेंगे।

बसों में लगेगा पैनिक बटन, दुर्घटना की तुरंत लगेगी जानकारी

क्या है पैनिक बटन
परिवहन विभाग आयुक्त दीपांशु काबरा ने बताया कि प्रदेश में चलने वाली निजी बसों में जीपीएस सिस्टम और पैनिक बटन लगाने का निर्णय लिया गया है। इससे बस की पल-पल की जानकारी मिल सकेगी। पैनिक बटन लगने से दुर्घटना या कोई समस्या होने पर बस में सवार यात्री पैनिक बटन को दबाएंगे। बटन के दबते ही पुलिस कंट्रोल रूम व परिवहन कंट्रोल रूम को जानकारी मिलेगी और नजदीकी पुलिस थाने के कर्मचारी तुरंत बस तक पहुंचकर यात्रियों की मदद करेंगे।

दिल्ली में हुए निर्भया प्रकरण के बाद से ही केंद्र सरकार ने महिला सुरक्षा की दिशा में कदम उठाने के लिये निर्देश दिए थे ताकि इस तरह के प्रकरण की पुनरावृत्ति न हो। इसी के तहत छत्तीसगढ़ राज्य में निर्भया फण्ड के अंतर्गत सभी यात्री वाहनो को ट्रैक करने के लिए यात्री वाहनों में जीपीएस लगवा कर व्हीकल ट्रैकिंग प्लेटफ़ार्म के माध्यम से ट्रैकिंग करने का निर्णय लिया गया। व्हीकल ट्रैकिंग सॉफ्टवेर को चिप्स के माध्यम से बनाया गया है और समस्त गाड़ी के लाइव ट्रैकिंग देखने और त्वरित कार्यवाही करने के लिए सिविल लाइंस रायपुर में स्थित डायल 112 भवन में ही कमांड और कंट्रोल सेंटर भी बनाया गया है ।

जानिए क्या है जीपीएस
ग्लोबल पोजिशनिंग सिस्टम यानी जीपीएस एक ऐसा उपकरण है, जिसे अगर गाड़ी में फिट कर दिया जाए तो एक निर्धारित सर्वर पर गाड़ी का लोकेशन पता लगाया जा सकता है। जीपीएस सिस्टम लगने से आपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगेगा। बसों के सही रूट की जानकारी मिल सकेगी। महिला और बच्चों के सुरक्षा के लिए राज्य के सभी स्कूल बस और यात्री बस को पैनिक बटन सुसज्जित जीपीएस के माध्यम से मॉनिटर किया जायेगा। इसके लिए निर्भया कमांड सेंटर बन कर तैयार हो चुका है।

और भी

समर्थन मूल्य पर धान और मक्का खरीदी 1 नवंबर से

किसानों से प्रति एकड़ 20 क्विंटल धान खरीदेगी सरकार

रायपुर: प्रदेश में किसानों से समर्थन मूल्य पर धान और मक्का की खरीदी एक नवंबर से शुरू होगी। इस वर्ष से प्रति एकड़ 20 क्विंटल धान और 10 क्विंटल मक्का की खरीदी की जाएगी। धान की खरीदी 31 जनवरी 2024 तक और मक्का खरीदी 28 फरवरी तक चलेगी।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की अध्यक्षता में उनके सरकारी आवास में हुई मंत्रिपरिषद की बैठक में 'समर्थन मूल्य पर धान और मक्का की खरीद और कस्टम मिलिंग' की नीति को अंतिम रूप देने के साथ ही कई निर्णय लिए गए। इनमें पत्रकारों को मकान खरीदने में छूट, स्वागत विहार कालोनी का नियमितीकरण, व्यापारियों को सस्ता भूखंड देने आदि शामिल हैं।

किसानों से प्रति एकड़ 20 क्विंटल धान खरीदेगी सरकार

मंत्रिपरिषद की बैठक में खरीफ विपणन वर्ष 2023-24 के लिए धान उपार्जन के लिए छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी विपणन संघ को दी जाने वाली शासकीय गारंटी (राशि 14 हजार 700 करोड़ रुपये) की वैधता को एक वर्ष बढ़ाकर 31 अक्टूबर 2024 तक करने का निर्णय भी लिया है। बता दें कि बजट सत्र में ही मुख्यमंत्री बघेल ने किसानों से प्रति एकड़ 20 क्विंटल धान खरीदने की घोषणा कर दी थी, जो पहले 15 क्विंटल प्रति एकड़ थी।

और भी

सीएम बघेल रायपुर को देंगे 1004 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात

134 करोड़ की लागत से होगा शारदा चौक से तात्यापारा चौक सड़क का चौड़ीकरण

रायपुर: मुख्यमंत्री बघेल 27 सितंबर को रायपुर को 1003.88 करोड़ रूपए के विकास कार्यों की सौगात देंगे। मुख्यमंत्री बघेल बुधवार को पांच बड़े विकास कार्यों के लिए तात्यापारा के नवीन मार्केट में भूमिपूजन करेंगे। इन कार्यों में जी.ई. रोड के शारदा चौक से तात्यापारा चौक तक सड़क चौड़ीकरण है जिसकी लंबाई 510 मीटर तथा निर्माण लागत राशि 134.66 करोड़ रूपए है। इस सड़क के चौड़ीकरण से यातायात सुगम होगा तथा शहर के लोगों को हैवी ट्रेफिक से भी निजात मिलेगी।

मुख्यमंत्री बघेल रायपुर शहर के रिंग रोड क्र.1 एवं तेलीबांधा चौक से अग्रसेन धाम चौक लाभांडी तक 6-लेन फ्लाई ओव्हरब्रिज निर्माण का भूमिपूजन करेंगे जिसकी निर्माण लागत राशि 473.13 करोड़ रूपए है।

रायपुर शहर में महादेवघाट एवं चंदनीडीह में खारुन रिवर फ्रंट के निर्माण, विकास एवं सौंदर्यीकरण कार्य जिसकी लंबाई 1.55 कि.मी. है एवं निर्माण लागत राशि 197.36 करोड़ रूपए है।

रायपुर शहर के एक्सप्रेस-वे (टेमरी) से माना व्ही.आई.पी. मार्ग पर ऐलिवेटेड कॉरिडोर सहित एयरपोर्ट को जोड़ने वाले मार्ग का 6-लेन में निर्माण कार्य, जिसकी निर्माण लागत राशि 156.27 करोड़ रूपए है।
 
मुख्यमंत्री रायपुर शहर के रिंग रोड क्र.1 पर उद्योग भवन महावीर नगर के समीप राष्ट्रीय राजमार्ग-53 पर फ्लाई ओव्हर का निर्माण कार्य का भी भूमिपूजन करेंगे जिसकी निर्माण लागत  रु. 42.42 करोड़ रूपए है।

और भी

मुख्यमंत्री ने लौटाई चिटफंड निवेशकों की राशि

कोरिया-बेमेतरा के 122 निवेशकों को लौटाए गए 38 लाख 40 हजार

रायपुर: मुख्यमंत्री बघेल ने मंगलवार को चिटफंड कंपनी में निवेश करने वाले कोरिया तथा बेमेतरा जिले के 122 पीड़ित निवेशकों को 38 लाख 40 हजार 684 रूपए की राशि लौटाई। मुख्यमंत्री रायपुर स्थित अपने निवास कार्यालय से कार्यक्रम में वर्चुअली शामिल हुए।  

गौरतलब है कि राज्य सरकार द्वारा अब तक कुल 69 हजार 503 निवेशकों को 38 करोड़ 08 लाख 67 हजार रूपए वापस लौटाए जा चुके हैं। इसी कड़ी में आज बेमेतरा जिले के 108 निवेशकों को 34 लाख 63 हजार 684 रूपए तथा कोरिया जिले के 14 निवेशकों को 03 लाख 77 हजार रूपए ऑनलाईन खाते में अंतरित किए गए हैं। साथ ही अब तक 214 अनियमित वित्तीय कंपनियों के विरूद्ध 468 प्रकरण दर्ज कर 587 डायरेक्टरों एवं 121 पदाधिकारियों कुल 708 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, 402 प्रकरणों में चालान तैयार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया है।

कार्यक्रम को वर्चुअली संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार लगातार चिटफंड कंपनियों के निवेशकों की राशि लौटाने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ देश का पहला राज्य है, जहां चिटफंड निवेशकों के पैसे लौटाए गए हैं। प्रदेश की भोली-भाली जनता को ठगकर चिटफंड कंपनियों ने उनसे अपने बचत राशि का निवेश कराया था। कंपनियां निवेश को दोगुना-तीनगुना करने का प्रलोभन देकर पैसे वसूलने का काम करती थी। हमारी सरकार बनते ही चिटफंड निवेशकों का पैसा लौटाना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता थी। हमने लगातार कार्रवाई कर इस दिशा में सफलता हासिल की है और इसे आगे भी जारी रखेंगे।

मुख्यमंत्री बघेल ने आज जिन निवेशकों के पैसे लौटाए गए है, उन्हें बधाई दी।  इस दौरान बेमेतरा जिले से जुड़ी हितग्राही श्रीमती सरस्वती साहू ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि हमने सोचा नहीं था कि हमारा पैसा हमें वापस मिल पाएगा। लेकिन निवेशकों के लिए आपकी संवेदनशील पहल से मुझे अपने दो लाख 70 हजार रूपए वापस मिल पाए हैं। इसी तरह कोरिया जिले की चरचा निवासी श्रीमती उर्मिला को डेढ़ लाख रुपए और चिरमी निवासी बालम साय ने उनके एक लाख रुपए वापस मिलने की खुशी मुख्यमंत्री से बात कर साझा की और उनके प्रति आभार जताया।   

कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री टी.एस. सिंहदेव, गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू, स्कूल शिक्षा मंत्री रविन्द्र चौबे, वन मंत्री मोहम्मद अकबर, महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अनिला भेंड़िया, नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया, राज्य योजना आयोग के अध्यक्ष डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम, संसदीय सचिव चिंतामणि महाराज, विधायक चक्रधर सिंह, मुख्य सचिव अमिताभ जैन, अपर मुख्य सचिव सुब्रत साहू, प्रमुख सचिव गृह मनोज पिंगुआ, मुख्यमंत्री के सचिव अंकित आनंद, एस. भारतीदासन, विशेष सचिव आवास एवं पर्यावरण विभाग महादेव कावरे उपस्थित रहे।

और भी

छत्तीसगढ़ में फिर बदलेगा मौसम, लगातार बारिश के आसार

रायपुर: छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज फिर से बदलने वाला है और मानसूनी तंत्र के साथ ही चक्रवात के प्रभाव से पांच-छह अक्टूबर तक लगातार बारिश की संभावना है।


मौसम विभाग का कहना है कि मंगलवार को भी प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में हल्की से मध्यम वर्षा के साथ ही बिजली भी गिर सकती है। हालांकि तापमान में कोई विशेष बदलाव नहीं होगा। वहीं दूसरी ओर अगले महीने 12 अक्टूबर तक प्रदेश से दक्षिण पश्चिम मानसून की विदाई संभावित है।

देश के कुछ क्षेत्रों में तो सोमवार से ही मानसून की विदाई शुरू हो गई।

सोमवार दोपहर को अचानक ही मौसम का मिजाज बदला और रायपुर सहित प्रदेश के कई क्षेत्रों में बारिश हुई। इसके चलते मौसम में भी ठंडकता बनी हुई है। मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले दिनों में भी मौसम का मिजाज ऐसा ही बना रहेगा।

सितंबर माह में हुई बारिश के चलते प्रदेश में अब बारिश की स्थिति अच्छी हो गई है। एक जून से लेकर 25 सितंबर तक की स्थिति में प्रदेश में 1000 मिमी से ज्यादा बारिश हो चुकी है। इसमें बीजापुर में सर्वाधिक और सरगुजा में सबसे कम बारिश हुई है।

राजस्थान से मानसून की विदाई
दक्षिण पश्चिम मानसून की विदाई दक्षिण पश्चिम राजस्थान से 25 सितंबर सोमवार को हो गई। मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार मानसून की विदाई रेखा नोखरा, जोधपुर, बाड़मेर तक है।

 

 

और भी

मुख्यमंत्री बघेल 26 को करेंगे राज्य के पहले गन्ना बेस एथेनॉल प्लांट का लोकार्पण

कबीरधाम के विकास के लिए 355 करोड़ के 133 कार्यों का करेंगे लोकार्पण व शिलान्यास

कवर्धा: मुख्यमंत्री बघेल 26 सितंबर को विडियों कांफ्रेसिंग के माध्यम से कबीरधाम जिले के विकास के लिए 355 करोड़ 49 लाख 94 हजार रूपए के 133 कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। मुख्यमंत्री बघेल 154 करोड़ 69 लाख 02 हजार रूपए की लागत से 50 कार्यां का लोकार्पण और 200 करोड़ 80 लाख 92 हजार रूपए के 83 कार्यों का शिलान्यास करेंगे। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 141 करोड़ रूपए की लागत से प्रदेश का पहला गन्ना बेस एथेनॉल प्लांट का भी लोकार्पण करेंगे। लोकार्पण और शिलान्यास कार्यक्रम जिला पंचायत कवर्धा में आयोजित किया गया है। कलेक्टर जनमेजय महोबे के मार्गदर्शन में लोकार्पण और शिलान्यास कार्यक्रम की सभी तैयारी पूरी कर ली गई है।  

मुख्यमंत्री बघेल लोक स्वाथ्य यांत्रिकी विभाग के अंतर्गत 08 करोड़ 08 लाख रूपए की लागत से 15 कार्य, गृह निर्माण मंडल विभाग के अंतर्गत 71 लाख 12 हजार रूपए की लागत से विकासख्ांड बोड़ला के रेंगाखार कला में तहसील कार्यालय भवन निर्माण कार्य, 141 करोड़ रूपए की लागत से भोरमदेव सहकारी शक्कर उत्पादक कारखाना मार्यादित कवर्धा एवं मेसर्स एनकेजे बायो फ्यूल के माध्यम से पीपीपी मोड में 80 केएलपीडी एथेनॉल प्लांट की स्थापना, भोरमदेव सहकारी शक्कर उत्पादक कारखाना परिसर ग्राम राम्हेपुर, जनपद पंचायत कवर्धा अंतर्गत 1 करोड़ 77 लाख 81 हजार रूपए की लागत से नवीन प्राथमिक शाला भवन, सामुदायिक भवन, सीसीरोड़ निर्माण, अतिरक्ति कक्ष का निर्माण, ग्रामीण यांत्रिकी विभाग अंतर्गत 80 लाख 60 हजार रूपए की लागत से हायर सेकण्डरी, हाई स्कूल, माध्यमिक शाला का निर्माण, स्वास्थ्य विभाग अंतर्गत 01 करोड़ 37 लाख 05 हजार रूपए की लागत से सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, उप स्वास्थ्य केन्द्र, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में अतिरिक्त वार्ड का निर्माण कार्य, क्रेडा विभाग के अंतर्गत 94 लाख 20 हजार रूपए  की लागत से सोलर फ्यूल पंप सयंत्र निर्माण कार्यो का लोकार्पण करेंगे।

मुख्यमंत्री बघेल लोक स्वाथ्य यांत्रिकी विभाग के अंतर्गत 91 करोड़ 17 लाख 60 हजार रूपए की लागत से सोलर आधारित नल-जल योजना, सिंगल विलेज नल-जल योजना, समूह जल प्रदाय योजना, लोक निर्माण विभाग के अंतर्गत 4 करोड़ 65 लाख 84 हजार रूपए की लागत से ग्राम कुई कुकदूर में नवीन महाविद्यालय भवन निर्माण कार्य, जल संसाधन विभाग के अंतर्गत 84 करोड़ 24 लाख 29 हजार रूपए की लागत से सुतियापाठ जलाशय पहुंचमार्ग, जगमड़वा जलाशय योजना, छुही जलाशय नहर का पूर्ण नवीनीकरण वेस्ट वियर में शूट फाल निमार्ण कार्य, सुतियापाट जलाशय के एल-01 माईनर अन्तर्गत, स्केप कम एक्वाडक्ट, 03 नग व्ही.आर.बी. एवं नहर मरम्मत कार्य, सुतियापाट जलाशय के दांयी तट नहर के खैरा-1 एवं 2, कुरूवा-1 एवं 2, भिंभौरी-01 एवं 02, लाखाटोला, धनगांव माईनर का रिमाडलिंग एवं लाईनिंग कार्य, सुतियापाट जलाशय के दांयी तट नहर के संबलपुर माईनर रिमाडलिंग लाईनिंग एवं 02 नग व्ही.आर.बी. निर्माण कार्य, बोल्दाकला जलाशय के शीर्ष कार्य सुधार, नहरों का सुधार कार्य एवं सी.सी. लाइनिंग कार्य, छ.ग. गृह निर्माण मंडल अंतर्गत 25 लाख रूपए की लागत से जिला पंचायत संशाधन केन्द्र भवन परिसर में एफ टाईप आवास निर्माण, आदिवासी विभाग अंतर्गत 3 करोड़ 81 लाख रूपए की लागत से प्री मैट्रिक आदिवासी बालक छात्रावास में भवन, आहता निर्माण, आदिवासी बालक आश्रम में आहता निर्माण, एकलव्य आर्दश आवासीय विद्यालय परिसर में सीसी रोड़ निमार्ण कार्य, विशेष पिछडी जनजाति आवासीय विद्यालय परिसर में आहता निर्माण, आदिवासी कन्या आश्रम में आहता निर्माण, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना अंतर्गत 09 करोड़ 59 लाख 46 हजार रूपए की लागत से नवीनीकरण में स्वीकृत सड़क, मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना अंतर्गत 05 करोड़ 45 लाख 19 हजार रूपए की लागत से सीसी सड़क सह नाली निर्माण, सड़क नवीनीकरण, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा विभाग अंतर्गत 01 करोड़ 05 लाख रूपए की लागत से कुर्मी समाज, देवांगन समाज, आदिवासी समाज, अहिरवार समाज, ब्राम्हण समजा और मुस्लिम समाज के लिए समाजिक भवन निर्माण, स्वास्थ विभाग अंतर्गत 35 लाख की लागत से सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में 20 बिस्तरीय वार्ड निर्माण, जनपद पंचयत पंडरिया के अंतर्गत  21 लाख 59 हजार रूपए की लागत से नवीन उच्च्तर माध्यमिक शाला भवन निर्माण कार्य का भूमिपूजन कर शिलान्यांस करेंगे।

और भी

मोबाईल दुकान से आय संवृद्धि कर रही हैं तिलेश्वरी

जगदलपुर: जिले के बकावंड ब्लॉक अंतर्गत जैबेल निवासी तिलेश्वरी सिन्हा ने राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन से जुड़कर स्वयं के साथ परिवार के लिए आय संवृद्धि का जरिया प्राप्त कर लिया है। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत 2019 में जब गांव की महिलाएं स्व सहायता समूह गठित कर अपनी छोटी-छोटी बचत को बढ़ावा देने के साथ ही आपसी लेनदेन और स्थानीय स्तर पर साग-सब्जी विक्रय इत्यादि आर्थिक गतिविधियों से आय अर्जित कर रही थीं, तो तिलेश्वरी भी महिला स्व सहायता समूह से जुड़ गयीं और समूह की महिलाओं के साथ आर्थिक गतिविधियों में योगदान देने लगीं। लेकिन तिलेश्वरी के मन में स्वयं के लिए एक अच्छा कारोबार जो परिवार के लिए आय का बेहतर स्रोत हो, उसे अपनाने का जूनून था। जिसे पूरा करने के लिए वह समूह के माध्यम से ऋण पाकर शुरू करने का निर्णय लिया और आज गांव में ही मोबाईल दुकान संचालित कर अपने सपने को साकार कर लिया है।

तिलेश्वरी बताती हैं कि उसके पति भारत सिन्हा अपना पढाई पूरा कर आजीविका की तलाश में थे और कुछ काम भी नहीं मिल रहा था। इस बीच उन्होने खुद का व्यवसाय करना चाहा और 2020 में अपनी स्वयं की बचत व रिश्तेदारों की मदद से एक छोटी सी मोबाइल दुकान शुरू किया। बहरहाल उनका व्यवसाय चल रहा था, फिर उन्होंने मोबाइल दुकान में सामान बढ़ाने के लिए आर्थिक रूप से सहायता की जरूरत थी। उनकी मां और पत्नी दोनों स्व सहायता समूह से जुड़े थे जो समूह के माध्यम से 50 हजार रुपए की सहायता प्राप्त किये और दुकान में सामान बढ़ाने के लिए सहायता दी। इसके बाद तिलेश्वरी को 2022 में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन से 40 हजार रुपए की सहायता के साथ ही ट्रेनिंग भी मिला। 

इस दौरान भारत सिन्हा ने मोबाइल दुकान चलाने और रिपेयर करने का प्रशिक्षण प्राप्त किया तो उसे अपने व्यवसाय को संचालित करने में काफी मदद मिली। गांव के आसपास के लोग मोबाइल खरीदने के साथ ही उसके दुकान में मोबाइल रिपेयर करवाने आते हैं। वह मोबाइल रिचार्ज के साथ टीव्ही का रिचार्ज सुविधा भी उपलब्ध करवाते हैं, जिससे उन्हें अतिरिक्त आय हो रही है।अब करीब दो साल के बाद व्यवसाय में बदलाव आया है और तिलेश्वरी अपने पति के साथ मिलकर व्यवसाय को बेहतर ढंग से संचालित कर हर महीने 15 हजार रुपये तक आय अर्जित कर घर-परिवार को खुशहाली की ओर अग्रसर कर चुकी हैं।

और भी

बुजुर्ग ने फांसी लगाकर दे दी जान

कोरबा: 80 साल के बुजुर्ग ने अज्ञात कारणों से सड़क किनारे अपनी धोती से फंदा बनाकर फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। दरअसल, करमदयाल पिता जोधि सिंह रामचंद्रपुर ब्लॉक के बेलभण्डार का रहने वाला था। बेटा नहीं होने के कारण वह अपनी बेटी के साथ ही पिछले दो सालों से ग्राम हरिहरपुर में रहता था।

वहीं रविवार शाम करीब चार बजे अपना कपड़ा और दूसरा सामान लेकर बेटी को अपने घर जाने की बात कहकर निकला था। बेटी के घर से निकलने के करीब 1.5 किमी की दूर ही करमा डामर के जंगल में सड़क किनारे ही महुआ के पेड़ में अपने ही धोती का फंदा बनाकर उसने आत्महत्या कर लिया। पुलिस के मुताबिक मृतक की बेटी के अनुसार करमदयाल पिछले कई सालों से पैर दर्द होने के कारण परेशान था।

और भी

राहुल गांधी पहुंचे छत्तीसगढ़, ग्रामीण आवास न्याय सम्मेलन में होंगे शामिल

रायपुर: लोकसभा सांसद राहुल गांधी सोमवार सुबह छत्तीसगढ़ पहुंच गए है।  मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राजधानी रायपुर के स्वामी विवेकानंद विमानतल पर उनका आत्मीय स्वागत किया।


उल्लेखनीय है कि राहुल गांधी सोमवार दोपहर 12 बजे बिलासपुर जिले के तखतपुर विकासखण्ड के ग्राम परसदा (सकरी) में आयोजित ‘‘आवास न्याय सम्मेलन‘‘ में ‘‘छत्तीसगढ़ ग्रामीण आवास न्याय योजना‘‘ का शुभारंभ करेंगे। इस मौके पर सांसद गांधी और मुख्यमंत्री बघेल ‘‘छत्तीसगढ़ ग्रामीण आवास न्याय योजना‘‘ के 30 हजार हितग्राहियों को आवास स्वीकृति पत्र एवं ‘‘प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना‘‘ के 01 लाख हितग्राहियों को 25-25 हज़ार रूपए की प्रथम किस्त की राशि और ‘‘मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक आवास सहायता योजना‘‘ के 500 हितग्राहियों को एक-एक लाख रुपए के मान से 5 करोड़ की राशि का वितरण करेंगे।

गांधी और बघेल सम्मेलन में बिलासपुर जिले के लिए 597.61 करोड़ रुपए की लागत वाले 413 विकास व निर्माण कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन करेंगे तथा चयनित 2594 शिक्षकों को नियुक्ति पत्र तथा नगरीय क्षेत्रों में 1117 हितग्राहियों को वन अधिकार पत्रों का वितरण करेंगे।   

सम्मेलन में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, उप मुख्यमंत्री टी.एस. सिंहदेव, पूर्व केन्द्रीय मंत्री कुमारी शैलजा, सांसद दीपक बैज, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

कार्यक्रम की अध्यक्षता पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री रविन्द्र चौबे करेंगे। यह सम्मेलन परसदा के फायर एवं एस.डी.आर.एफ. मैदान में आयोजित किया जा रहा है।  

आवास न्याय सम्मेलन में सांसद राहुल गांधी और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल राज्य सरकार की ‘‘छत्तीसगढ़ ग्रामीण आवास न्याय योजना‘‘ के 30 हजार हितग्राहियों को आवास स्वीकृति पत्र वितरित करेंगे। साथ ही प्रधानमंत्री आवास ग्रामीण योजना के छूटे हुए 01 लाख हितग्राहियों को 25 हजार रूपए के मान से प्रथम किश्त की राशि का वितरण करेंगे।

इस मौके पर अतिथियों द्वारा आयोजन स्थल पर लगाए गए विभिन्न स्टॉलों का अवलोकन करेंगे और योजनाओं के हितग्राहियों से भेंटकर आवास स्वीकृति आदेश, योजनाओं के तहत सहायता राशि के चेक तथा ट्राईसिकल आदि का वितरण करेंगे। इस मौके पर  अतिथियों द्वारा स्व-सहायता समूह द्वारा संचालित गारमेंट फैक्ट्री गनियारी-नगोई का शुभारंभ भी किया जाएगा।

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने घोषणा की थी कि केन्द्र सरकार यदि आवास योजना के पात्र हितग्राहियों का सर्वे प्रारंभ नहीं कराती है, तो राज्य सरकार सर्वे कराकर उन्हें आवास बनाने के लिए मदद करेगी।

आवास न्याय सम्मेलन में प्रदेश के गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू, आवास एवं पर्यावरण मंत्री मोहम्मद अकबर, उद्योग मंत्री कवासी लखमा, नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिव कुमार डहरिया, महिला एवं बाल विकास मंत्री अनिला भेंड़िया, राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री गुरू रूद्रकुमार, उच्च शिक्षा मंत्री उमेश पटेल, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री अमरजीत भगत, अनुसूचित जाति एवं जनजाति विकास मंत्री मोहन मरकाम, सांसद बिलासपुर अरूण साव, सांसद कोरबा ज्योत्सना महंत, संसदीय सचिव रश्मि आशीष सिंह, विधायक बिल्हा धरमलाल कौशिक, विधायक शैलेष पाण्डेय, डॉ. कृष्णमूर्ति बांधी, डॉ. रेणु जोगी, रजनीश सिंह और जिला पंचायत अध्यक्ष बिलासपुर अरूण सिंह चौहान विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।

 

 

और भी

कलेक्टर ने ली विधानसभा स्तरीय मास्टर ट्रेनर्स की प्रशिक्षण बैठक

सारंगढ़ बिलाईगढ़: कलेक्टर डॉ. फरिहा आलम सिद्दीकी ने कलेक्टोरेट सभाकक्ष में विधानसभा स्तरीय मास्टर ट्रेनर्स की प्रशिक्षण बैठक ली। कलेक्टर डॉ. सिद्दीकी ने कहा कि मतदान के शुरू से मतगणना तक कोई भी कार्य निर्वाचन नियमावली के तहत करना है। उन्होंने कहा कि निर्वाचन कार्य देश के सर्वोच्च प्राथमिकता वाला कार्य है और यह गौरवान्वित महसूस करने वाला कार्य है।


बैठक में मास्टर ट्रेनर चूडामणि गोस्वामी और एस आर अजय ने निर्वाचन की प्रारंभिक प्रक्रिया, निर्वाचन के पूर्व दिवस की तैयारी, प्रशिक्षण प्राप्त करना, सामग्री प्राप्त करना, सामग्री का मिलान करना, ईव्हीएम, बीयू, सीयू एवं व्हीव्हीपैट की सरल क्रमांक, सही स्थिति, निर्धारित मतदान केन्द्र का ही है, का मिलान करना। समस्त प्रपत्र की पूर्व तैयारी, आवश्यकतानुसार प्रारंभिक प्रविष्टि के बारे में जानकारी दी।

इसी प्रकार मास्टर ट्रेनर जे.आर. बंजारे ने मतदान दिवस के बारे में बताया कि मतदान के 90 मिनट पूर्व मॉक पोल (छद्म मतदान), ईव्हीएम मशीन की गुणवत्ता की परीक्षण करना, सभी खुले बटन को एकबार निश्चित रूप से परीक्षण करना ही है और कम से कम 50 वोट निश्चित रूप से दबना चाहिए। घोषणा के साथ वास्तविक मतदान के लिए मशीन की सीलिंग करेगा। वास्तविक मतदान के लिए मशीन प्रातः 7 बजे पूर्व तैयार कर मतदान दल के सभी सदस्य निर्धारित स्थल में बैठकर अपना दायित्व सम्हालते हुए कार्य संपादित करेंगे।

मास्टर ट्रेनर टी.पी. चन्द्रा ने निविदा मत (टेंडर वोट) की स्थिति, रिपोर्टिंग आदि की जानकारी दी। शाम 4.55 बजे पूर्व मतदाता मतदान करने के लिए शेष होने पर टोकन वितरण कर मतदान जारी रखेंगे। अंतिम मतदाता के बाद बंद (क्लोज) बटन दबाया गया का, अंतिम घोषणा करेंगे। उन्होंने बताया कि लिफाफा परिनियत में 5 प्रकार की जानकारी देंगे। अपरिनियत लिफाफा में 11 प्रकार की जानकारी देंगे। तीसरा लिफाफा में अन्य समस्त बचत दस्तावेज को शामिल करना है। मास्टर ट्रेनर अजय ने बताया कि प्रपत्र खुली स्थिति में रिकार्ड किए गए मतों की लेखा, पीठासीन अधिकारी की डायरी, घोषणाएं, डाकमत पत्र के बारे में समस्त विधानसभा स्तरीय मास्टर ट्रेनर्स को विस्तृत जानकारी दी गई।
और भी

भूपेश कैबिनेट की मीटिंग 26 को, इन नीतियों पर लग सकती है मुहर

 रायपुर: भूपेश कैबिनेट की बैठक 26 सितंबर को होगी होगी, जिसमें धान खरीदी की नीति पर मुहर लग सकती है। यह बैठक मुख्यमंत्री निवास में सुबह 11 बजे से होगी। बैठक में राजीव न्याय योजना की तीसरी किस्त का भी भुगतान किया जाएगा। इस बार 130 लाख मैट्रिक टन धान खरीदी का अनुमानित लक्ष्य रखा गया है। बैठक में धान खरीदी की नीति पर मुहर लगेगी। बताया जा रहा कि बैठक में ही न्याय योजना की तीसरी किस्त का भुगतान किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने राजीव न्याय योजना की तीसरी किस्त का भुगतान इसी माह करने की घोषणा की थी। इसके अलावा महिला समृद्धि सम्मेलन में बेरोजगारी भत्ता की एक किस्त जल्द जारी करने का ऐलान किया था। कैबिनेट में दोनों प्रस्ताव पर मुहर लग सकती है।

 

 

और भी