छत्तीसगढ़

85 वर्षीया भागोबाई को मिली लगभग पौने दो लाख रुपए की बोनस राशि

उत्तर बस्तर कांकेर: सुशासन दिवस के अवसर पर आयोजित धान बोनस राशि वितरण समारोह में आज जिले के कांकेर विकासखंड के ग्राम सरंगपाल निवासी 85 वर्षीया वयोवृद्ध भागो बाई के खाते में 01 लाख 72 हजार 320 रुपए धान की बकाया बोनस राशि जमा हुईं। उन्हें वर्ष 2014-15 के 84 हजार रूपए और वर्ष 2015-16 के 88 हजार 320 रूपए की बोनस राशि प्राप्त हुई। इससे उत्साहित भागो बाई ने बताया कि उनके परिवार के पास लगभग 42 एकड़ की जमीन है। 

आज मिले बोनस राशि से उन्हें खेती-बाड़ी कार्य को आगे बढ़ाने में मदद मिलेगी। साथ ही एक अच्छा मकान बनवाने और खेती के सुधार कार्य कराएंगी तथा इसी राशि से पूर्व में लिए गए ऋण का चुकारा करने की बात कही। भागो ने इसके लिये मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रति आभार प्रकट किया।

 

Leave Your Comment

Click to reload image