दुनिया-जगत

कोरोना के 4 डोज लेने के बाद भी पॉजिटिव हुए अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन, व्हाइट हाउस ने की पुष्टि

वाशिंगटन (छत्तीसगढ़ दर्पण)।अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन कोरोना पॉजिटव पाए गए हैं। व्हाइट हाउस ने बयान जारी करते हुए कहा कि राष्ट्रपति जो बाइडेन कोरोना के हल्के लक्षणों का अनुभव कर रहे थे। इसके बाद उनका कोरोना परीक्षण किया गया था जो कि पॉजिटिव आया है। जानकारी के मुताबिक 79 वर्षीय जो बाइडेन ने बीमारी के लिए फाइजर इंक के पैक्सलोविड एंटीवायरल टैबलेट लेना शुरू कर दिया है। प्रेस सचिव काराइन जीन-पियरे ने कहा कि राष्ट्रपति जो बाइडेन व्हाइट आज सुबह फोन पर व्हाइट हाउस के कर्मचारियों के संपर्क में रहे हैं। अब वो क्वारंटाइन में रहेंगे और अपनी नियोजित बैठकों में फोन और ज़ूम के माध्यम से भाग लेंगे। इससे पहले जो बाइडेन ने कोरोना वैक्सीन के लांच होने के बाद ही तय समय पर दोनों वैक्सीन लिए थे। इसके बाद उन्होंने दो बूस्टर डोज भी लिया था। बाइडेन से पहले अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प भी कोरोना पॉजिटिव हुए थे

Leave Your Comment

Click to reload image