भाटापारा हादसे पर पीएम मोदी ने जताया शोक...
नई दिल्ली(छत्तीसगढ़ दर्पण)। प्रधानमंत्री मोदी ने छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले के भाटापारा में हुए सड़क हादसे में 11 लोगों की मौत पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार-भाटापारा जिले में हुए हादसे में लोगों की मौत से व्यथित हूं। शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना। घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूँ। साथ ही प्रधानमंत्री मोदी ने हादसे में जान गंवाने वालों के परिजनों को PMNRF से 2 लाख रुपये और घायलों को 50 हजार रुपये देने की घोषणा भी की है। बता दें कि भाटापारा में ये हादसा उस वक्त हुआ जब शादी के कार्यक्रम में शामिल होकर एक पिकअप पर सवार होकर करीब 20 से 25 लोग अपने गांव अर्जुनी वापस लौट रहे थे। तभी खमरिया के पास पिकअप की ट्रक से जोरदार भिड़ंत हो गई। जिसकी वजह से पिकअप में सवार 11 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं 10 लोग घायल हैं, जिनमें से 3 की हालत गंभीर है।

