हिंदुस्तान

अब अग्निवीर भर्ती में भाग ले सकेंगे प्री-स्किल्ड युवा...

सेना ने बड़ा बदलाव करते हुए एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया बढ़ाया

नई दिल्ली (छत्तीसगढ़ दर्पण)। केंद्र की एनडीए सरकार ने पिछले साल तीनों सेनाओं में जवानों की भर्ती के लिए अग्निपथ योजना का ऐलान किया था। सेना ने अब अग्निपथ भर्ती प्रक्रिया में भाग लेने के लिए एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया को बढ़ा दिया है। प्री-स्किल्ड युवा भी अग्निपथ भर्ती में हिस्सा ले सकेंगे। ITI- पॉलिटेक्निक पास आउट टेक्निकल ब्रांच में आवेदन कर सकेंगे। इससे प्री स्किल्ड युवाओं को विशेष प्रोत्साहन मिलेगा। इतना ही नहीं इससे ट्रेनिंग टाइम भी कम होगा। इस बड़े बदलाव के बाद अब और अधिक युवा उम्मीदवारों को योजना में शामिल होने का मौका मिलेगा।बता दें कि बीती 16 फरवरी से अग्निपथ योजना के तहत भारतीय सेना में अग्निवीरों की भर्ती के रजिस्‍ट्रेशन शुरू हुए हैं। अग्निपथ भर्ती वर्ष 2023-24 के लिए अविवाहित पुरुष अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर विजिट कर ऑनलाइन माध्‍यम से आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन की लास्‍ट डेट 15 मार्च है। जबकि चयन परीक्षा 17 अप्रैल को आयोजित की जाएगी। नोटिफिकेशन के अनुसार, अग्निवीर जनरल ड्यूटी, टेक्निकल क्‍लर्क, स्‍टोर कीपर, ट्रेड्समैन के पद भरे जाएंगे। अग्निवीर चयन प्रक्रिया में हाल ही में किए गए बदलाव के बाद अब उम्‍मीदवारों को सबसे पहले लिखित परीक्षा पास करनी होगी। इसमें क्‍वालिफाई होने वाले उम्‍मीदवार ही फिजिकल टेस्‍ट के लिए आमंत्रित किए जाएंगे।

 

 

Leave Your Comment

Click to reload image