हिंदुस्तान

प्रधानमंत्री ने पूर्व राज्यपाल ओपी कोहली के निधन पर जताया शोक

दिल्ली (छत्तीसगढ़ दर्पण)। दिल्ली  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पूर्व राज्यपाल ओपी कोहली के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है।

एक ट्वीट में प्रधानमंत्री ने कहा; "श्री ओपी कोहली जी के निधन से दुखी हूं। उन्होंने दिल्ली में हमारी पार्टी को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। सांसद और राज्यपाल के रूप में, उन्होंने जन कल्याण के मुद्दों पर ध्यान केंद्रित किया। वह शिक्षा क्षेत्र के प्रति भी जागरूक थे। मेरी संवेदनाऐं उनके परिवार के साथ हैं। ओम शांति।"

 

Leave Your Comment

Click to reload image