नागपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वंदे भारत एक्सप्रेस को दिखाई हरी झंडी
नागपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को नागपुर रेलवे स्टेशन पर वंदे भारत एक्सप्रेस रेलगाड़ी को रवाना किया। नागपुर-बिलासपुर वंदे भारत रेलगाड़ी दोनों ओर से शनिवार को छोड़कर शेष 6 दिनों में चलेगी। यह रेलगाड़ी रायपुर, दुर्ग, राजनंदगांव और गोंदिया में रूकेगी। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री देवेन्द्र फड़नवीस भी इस अवसर पर उपस्थित थे।
श्री मोदी ने नागपुर मेट्रो चरण- दो की आधारशिला रखी। इस पर आठ हजार 650 करोड़ रूपये से अधिक लागत आयी है। नागपुर मेट्रो में प्रधानमंत्री ने स्टार्टअप क्षेत्र के विद्यार्थियों और समाज के विभिन्न नागरिकों के साथ विचार विमर्श किया।

