हिंदुस्तान

देश के 55 शहरों में होंगी जी-20 की बैठकें : जयशंकर

 नई दिल्ली (छत्तीसगढ़ दर्पण)। विदेश मंत्री डॉक्टर एस जयशंकर ने कहा है कि भारत को जी-20 की अध्यक्षता मिलना गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि जी-20 की बैठकें देश के 55 शहरों में होंगी और वाराणसी उनमें से एक है। डॉक्टर जयशंकर ने वाराणसी में काशी तमिल संगमम के दौरान अलग से संवाददाताओं से बातचीत करते हुए कहा कि मंत्रालय काशी में विकास मंत्रियों की बैठक की योजना बना रहा है। विदेश मंत्री ने बनारस हिंदू विश्वविद्यालय के परिसर में काशी तमिल संगमम की विषय वस्तु पर आधारित सूचना और प्रसारण मंत्रालय में केन्द्रीय संचार ब्यूरो की एक प्रदर्शनी भी देखी।

 

 

Leave Your Comment

Click to reload image