पॉलीग्राफी टेस्ट में आफताब ने कबूला श्रद्धा की हत्या का गुनाह
दिल्ली (छत्तीसगढ़ दर्पण)। श्रद्धा मर्डर केस के आरोपी आफताब ने पॉलीग्राफी टेस्ट में श्रद्धा की हत्या करना स्वीकार कर लिया है और आरोपी ने कहा है कि उसे इसका कोई पछतावा नहीं है। आरोपी का पॉलीग्राफी टेस्ट करने वाले फॉरेंसिक अधिकारियों के हवाले से यह जानकारी सामने आई है।
आरोपी ने इस टेस्ट के दौरान कई लड़कियों से संबंध होने, श्रद्धा की हत्या के बाद शव के टुकड़े जंगल में फेंकने की बात भी कबूल की है। पॉलीग्राफी टेस्ट की रिपोर्ट को जाँच अधिकारी को सौंपी जाएगी जिससे पुलिस को जांच में सहयोग मिल सकता है। बता दे कि 1 दिसंबर को आरोपी का नार्को टेस्ट होना है।

