हिमाचल में सरकार बनते ही 1 लाख रोजगार दिए जाएंगे : प्रियंका गांधी
नई दिल्ली (छत्तीसगढ़ दर्पण)। हिमाचल प्रदेश के सिरमौर में एक जनसभा में कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि कांग्रेस ये बात कह रही है कि जिस दिन नई सरकार के मंत्रिमंडल की बैठक होगी उसी दिन यह फैसला होगा कि आपको (नौजवान) 1 लाख रोजगार दिए जाएंगे। ये आपका हक है। इसके साथ ही पहली मंत्रिमंडल की बैठक में पुरानी पेंशन योजना पर भी फैसला होगा। कांग्रेस पार्टी आपके लिए काम करना चाहती है। हमने निर्णय लिया है कि हर विधानसभा में 4 अंग्रेजी माध्यम स्कूल बनाएंगे ताकि आपके प्रदेश में शिक्षा को नई शक्ति मिले।

