दो हिस्सों में बंट गई संपर्क क्रांति एक्सप्रेस, यात्रियों में हड़कंप...
झांसी (छत्तीसगढ़ दर्पण)। देश की सुपर फास्ट ट्रेन में शामिल आंध्र प्रदेश सम्पर्क क्रांति एक्सप्रेस बड़ी दुर्घटना से बच गई। झांसी में शुक्रवार को निजामुद्दीन से तिरुपति जाने वाली आंध्र प्रदेश सम्पर्क क्रांति एक्सप्रेस (12708) झांसी के आगे दो हिस्सों में बंट गई। इस दौरान यात्रियों के बीच हड़कंप मच गया।
आंध्र प्रदेश सम्पर्क क्रांति एक्सप्रेस मध्य प्रदेश के ग्राम चंदवानी गांव निवाड़ी के पास ट्रेन में यात्रियों को झटके लगे। इसके बाद ट्रेन दो हिस्सों में बंट गई। गनीमत रही कि उस समय पीछे से कोई ट्रेन नहीं आ रही थी।

