शहर जिला साहू संघ रायपुर का दो दिवसीय युवक-युवती परिचय सम्मेलन एवं व्यापार एक्सपो 23-24 को
रायपुर: 21 दिसंबर। शहर जिला साहू संघ रायपुर के तत्वाधान में युवक-युवती परिचय सम्मेलन एवं व्यापार एक्सपो का आयोजन 23 एवं 24 दिसंबर को कर्माधाम कृष्णा नगर (संतोषी नगर) में आयोजित किया जा रहा है।
शहर जिला साहू संघ रायपुर के अध्यक्ष केशव राम साहू ने पत्रवार्ता में बताया कि साहू समाज ने ही सबसे पहले 1975 में आदर्श विवाह कराया था जो आज अनवरत जारी है और इसका अनुकरण सभी समाज व सरकार ने किया है। इसी कड़ी को सुगम और बेहतर बनाना है तथा युवक-युवती का रिश्ता तय करने में हो रही कठिनाई को दूर करने विगत 34 वर्ष पूर्व युवक-युवती परिचय सम्मेलन का आयोजन शुरू किया गया जो आज तक निरंतर जारी है और अब तो जिला मुख्यालयों में भी हो रहा है। शहर जिला साहू संघ रायपुर द्वारा आयोजन का ये 34 वा वर्ष है। युवक-युवती परिचय सम्मेलन के माध्यम से मंच स्थल पर ही कई रिश्ते तय हो जाते है। इसके लिए जिला के रायपुर जिला के आलावा प्रदेशभर से युवक-युवती एवं अभिभावक पहुँचते है।
शहर जिला साहू संघ द्वारा दूसरा कार्यक्रम विगत चार वर्ष से स्वजातीय व्यापारियों का व्यापार एक्स -पो का आयोजन किया जा रहा है इस वर्ष २३ दिसंबर को कर्माधाम में ही इसका शुभारंभ होगा जो २ दिन को होगा।
कार्यक्रम का शुभारंभ रायपुर ग्रामीण के नवनिर्वाचित विधायक मोतीलाल साहू करेंगे। प्रमुख अतिथि पूर्व गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू होंगे प्रमुख अतिथि पूर्व गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू होंगे तथा विधायक संदीप साहू, सामाजिक कार्यकर्ता छोटेलाल साहू, लोक गायिका आरु साहू अतिथि होंगे तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता शहर जिला साहू संघ के अध्यक्ष केशव साहू करेंगे।
24 दिसंबर को युवक-युवती परिचय सम्मेलन का शुभारंभ मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री अरुण साव सुभह 11 बजे करेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश साहू संघ के प्रदेश अध्यक्ष टहल सिंह साहू करेंगे।
अतिविशिस्ट अतिथि के रूप में पूर्व गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू, पूर्व मंत्री श्रीमती रमशिला साहू, विशिस्ट अतिथि साहू समाज नवनिर्वाचित विधायकगण मोतीलाल साहू, दलेश्वर साहू,भोलाराम साहू,संदीप साहू
इन्द्र साव, ईश्वर साहू, इंद्रकुमार साहू, दीपे साहू, रोहित साहू, ओंकार साहू एवं बालेश्वर साहू होंगे। इस दिन छत्तीसगढ़ विधान सभा चुनाव 2023 जीतकर आये साहू के सभी 12 विधायकों का सम्मान किया जायेगा। जिसमे 6 भाजपा एवं 6 कांग्रेस के विधायक शामिल होंगे। उक्त जानकारी महासचिव द्वय अधोप्रसाद साहू एवं योगिराज साहू ने
दी।

