नए वार्षिक कैलेंडर के आधार पर प्रवेश परीक्षाओं के माध्यम से चयन करें : कलेक्टर
जशपुरनगर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। कलेक्टर मित्तल ने आज कलेक्ट्रेट सभागार में नव संकल्प शिक्षण संस्थान के संचालक समिति की बैठक ली। उन्होंने प्रतिभागियों को नए वार्षिक कैलेंडर के आधार पर प्रवेश परीक्षाओं के माध्यम से चयन करने के निर्देश दिए है। इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी जितेन्द्र यादव, जिला शिक्षा अधिकारी मधुलिका तिवारी, प्राचार्य डॉ. विजय रक्षित, प्रो अमरेंद्र, प्रो अनिल श्रीवास्तव सहित अकादमिक स्टाफ उपस्थित थे।
कलेक्टर मित्तल ने कहा कि संस्थान में वाक इन इंटरव्यू के माध्यम से योग्य शिक्षकों का चयन करते हुए स्मार्ट क्लास व आवासीय व्यवस्था चयनित प्रतिभागियों को उपलब्ध कराई जाएगी। संस्थान के बनाये गए प्रबंधन के अनुसार नियमित समय सारणी व अधिकतम सफलता प्राप्त करने के लिए प्रयास किये जाएंगे। अलग-अलग परीक्षाओं के लिए क्रैश कोर्स निर्धारित अवधि तक के लिए ही होगा। ताकि नये प्रतिभागियो को अधिक अवसर प्राप्त हो सकें। कलेक्टर की ओर से संचालन समिति को आवश्यक तैयारियों के लिए निर्देश जारी किए गए हैं।
बैठक में प्रतियोगिता परीक्षाओं की तैयारी अब विशेष क्रैश कोर्स के माध्यम से कराए जाने का निर्णय लिया गया है। जिसके तहत बैंकिंग, व्यापम, एस एस सी सेना जैसे पदों पर अधिक से अधिक जिले के योग्य प्रतिभागियों को मौका प्राप्त होगा।

