बड़ी खबर : कांग्रेस ने भाजपा प्रत्याशी पर लगाया संगीन आरोप, प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा...
रायपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने भानुप्रतापपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए भाजपा प्रत्याशी ब्रह्मानंद नेताम पर संगीन आरोप लगाए हैं।कांकेर में रविवार को कांग्रेस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बड़ा खुलासा करते हुए भाजपा प्रत्याशी पर बलात्कार जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं। दरअसल यह मामला झारखंड के जमशेदपुर जिला के थाना टेल्को का है, जहां क्रमांक 84 /2019 को 15 मई 2019 को 366ए, 376,376(3) 376डीबी 120 बी भादवि 4,6 पास्को एक्ट एवं 4,5,6,7, 9 अनैतिक देह व्यापार निवारण अधिनियम दर्ज है। कांग्रेस के इस बड़े खुलासे से भानुप्रतापपुर उपचुनाव में भाजपा को बहुत बड़ा असर पड़ सकता है। ब्रह्मानंद नेताम पर झारखंड के जमशेदपुर के थाना बेल को अंतर्गत एक 15 साल की बच्ची के साथ बलात्कार और देह व्यापार में धकेलने जैसे गंभीर आरोप हैं।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने रविवार को कांकेर में प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर भाजपा प्रत्याशी ब्रह्मानंद नेताम पर बड़ा आरोप लगाया है। प्रेस वार्ता कर भाजपा प्रत्याशी ब्रहमानन्द नेताम को झारखंड में पाक्सो एक्ट का आरोपी बताया है साथ ही नामाकन फार्म में जानकारी छुपाने का आरोप लगाया है। ब्रह्मानंद नेताम का कहना है जमशेदपुर के टेलको थाने में मामला दर्ज है। आगे प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा है कि भानुप्रतापपुर उपचुनाव कांग्रेस पार्टी की उम्मीदवार सावित्री मंडावी ही जीतेंगी।
कांग्रेस ने दिवंगत मनोज मंडावी की पत्नी सावित्री मंडावी को पार्टी का उम्मीदवार बनाया है। मोहन मरकाम ने कहा कि सावित्री मंडावी उच्च शिक्षित और संवेदनशील महिला हैं। वे मनोज मंडावी के जनकल्याणकारी कार्यों में उनकी सक्रिय भागीदार रही हैं। मोहन मरकाम ने कहा है कि भानुप्रतापपुर की जनता अपने विधायक को श्रद्धांजलि स्वरूप सावित्री मंडावी के पक्ष में ही मतदान करेगी। भानुप्रतापपुर का एक-एक कांग्रेस कार्यकर्ता कांग्रेस उम्मीदवार के पक्ष में मतदान करवाने के लिये सक्रिय हो चुका है। सरकार के 4 साल के काम ही हमारी जीत का आधार बनेगी।
मरकाम ने प्रेसवार्ता में मीडिया से कहा कि झारखंड के जमशेदपुर में एक 15 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म में भाजपा प्रत्याशी के शामिल होने का आरोप है। दुष्कर्म के आरोपी को भाजपा ने प्रत्याशी बनाया है. मोहन मरकाम ने कहा कि राज्य निर्वाचन आयोग से ब्रम्हानंद नेताम से आपराधिक जानकारी छुपाई है। झांरखण्ड के मुख्यमंत्री से शिकायत कर गिरफ्तारी की मांग की जाएगी। राज्य निर्वाचन आयोग से भी शिकायत की जाएगी. तत्काल नामांकन निरस्त करने की मांग की।
मरकाम ने कहा कि 5 आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज है, जिसमें ब्रम्हानंद नेताम का नाम भी शामिल है। ब्रम्हानंद नेताम बलात्कार, देह व्यापार, पॉक्सो एक्ट के आरोपी हैं। आपराधिक जानकारी छुपाई है। चालान में अपराधी घोषित हैं। जमशेदपुर में बलात्कार और देह व्यापार में धकेले जाने में एक हैं। मोहन मरकाम ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी अपने आप को चरित्रवान कहती है। शेष आरोपियों की गिरफ्तारी बाकी है. ब्रम्हानंद भी जेल जाने के कगार में हैं। मामले की जांच के दौरान शीतल निवासी सरदानी दरबार, सुरेंद्र कुमार सिंह को भी मई में गिरफ्तार किया गया था। इन सबका भाजपा प्रत्याशी ब्रम्हानंद नेताम ने अपने नाम निर्देशन पत्र में उल्लेख नहीं किया है।
ये धाराएं दर्ज
मरकाम के मुताबिक इस संबंध में जिला जमशेदपुर के थाना टेल्को में अपराध कमांक 84 / 2019 धारा दिनांक 15.06.2019 धारा 366 ए, 376, 376(3), 376 डी बी 120 बी भादवि 4.6 पॉक्सो एक्ट एवं 4,5,6,7,9 अनैतिक देह व्यापार निवारण अधिनियम दर्ज है।

