छत्तीसगढ़

विश्व शौचालय दिवस पर स्वच्छता रन का आयोजन

 जशपुरनगर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। विश्व शौचालय दिवस पर कलेक्टर डॉ. रवी मित्तल के निर्देशन एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत के मार्गदर्शन में जिले के विभिन्न ग्राम पंचायतों में स्वच्छता रन का आयोजन किया गया। स्वच्छता रन में ग्रामीणों के साथ साथ स्कुली बच्चे, पंचायत प्रतिनिधि, स्वच्छाग्रहियों एवं जय हो जशपुर की टीम ने दौड़ में भाग लिया। जनपद पंचायत जशपुर के ग्राम पंचायत गम्हरिया में स्वच्छता रन का आयोजन किया गया। इस दौरान सभी लोगों ने व्यक्तिगत एवं सार्वजनिक शौचालयों के रखरखाव एवं नियमित उपयोग का शपथ लिया गया।

 

 

Leave Your Comment

Click to reload image