महाकौशल कला वीथिका में मधुमेह पर आधारित राष्ट्रीय पोस्टर कला प्रदर्शनी का उद्घाटन
रायपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। महाकौशल कला वीथिका में शनिवार को मधुमेह पर आधारित राष्ट्रीय पोस्टर कला प्रदर्शनी का उद्घाटन हुआ। महाकौशल कला परिषद, रायपुर द्वारा लायंस क्लब रायपुर फ्रेंड्स, शासकीय नागार्जुन स्नातकोत्तर विज्ञान महाविद्यालय, रायपुर की रेड क्रॉस सोसाइटी व एनएसएस के सहयोग से डॉ विनोद जोशी ने इस प्रदर्शनी का उद्घाटन किया।
इस प्रदर्शनी में भारत के 108 कलाकारों की रचनाएं जो मधुमेह के प्रभाव को इंगित करती हैं प्राप्त हुई थी। उसमें से 48 रचनाओं को प्रदर्शित किया गया है। यह कला प्रदर्शनी रविवार 20 नवंबर को प्रातः 10 से 12 के मध्य दर्शकों के अवलोकनार्थ निशुल्क खुली रहेगी।
इस कला प्रदर्शनी में जल, तैल ,पेस्टल ,ऐक्रेलिक ,कोलाज एवं ऑयल कलर का इस्तेमाल कलाकारों ने रचना की निर्माण के लिए किया है। इस प्रदर्शनी में अजय तिवारी (अहमदाबाद), मनीष महानंद (मुंबई), धनंजय पंवार (लखनऊ), आदित्य (भोपाल), दिशा ठाकुर, शांभवी शर्मा, नियति वत्स,अंशुमन शर्मा,अमृता भट्टाचार्य,ए व्ही आदित्य, पिनाका नाग, पवित्रा नत्थानी, शुभ नागपाल, शुभ अग्रवाल, सायंतिका चक्रवर्ती, पार्थना रायसागर,पीहू दुबे, सार्थ राय सागर, पाखी दुबे, परियुल जैन, आर्यन शर्मा, प्रीति लच्छवानी, हनी लच्छवानी, रोमा लच्छवानी, आदि कलाकारों ने इसमें भाग लिया है।

