बाल संरक्षण सुरक्षा सप्ताह अंतर्गत बाल संसद का हुआ आयोजन
कोरिया (छत्तीसगढ़ दर्पण)। महिला व बाल विकास विभाग की जिला कार्यक्रम अधिकारी ने बताया कि बाल दिवस के अवसर पर बाल संरक्षण सुरक्षा सप्ताह का आयोजन 14 नवम्बर को सरस्वती शिशु मंदिर बैकुण्ठपुर में किया गया।
इस अवसर पर बाल संरक्षण, बाल अधिकार व बाल विवाह तथा बाल श्रम के संबंध मे जानकारी दी गई, चाईल्ड लाइन की ओर से बैकुण्ठपुर के मानापारा व सरडी के प्राथमिक शाला में भी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसके साथ ही 16 नवम्बर को रामानुज हायर सेकेण्डरी स्कूल बैकुण्ठपुर महिला बाल विकास विभाग से संरक्षण अधिकारी अली अहमद की ओर से बच्चों को किशोर न्याय, बाल अधिकार चाईल्ड लाईन, लैगिंक शोषण के संबध में विस्तार पूर्वक जानकारी दिया गया, साथ ही पुलिस विभाग से पुलिस थाना प्रभारी अश्वनी सिंह की ओर से बाल सुरक्षा सप्ताह को सफल बनाने के लिए आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रमो तथा महेश मिश्रा की ओर से यातायात सुरक्षा व बाल सुरक्षा के संबध मे जानकारी दी गई।

