मुख्यमंत्री का कार्यक्रम : 14 को रायपुर-दुर्ग में आयोजित इन कार्यक्रमों में होंगे शामिल...
रायपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 14 नवंबर को रायपुर सहित दुर्ग जिलें में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेगें। निर्धारित कार्यक्रम के तहत् हुए 14 नवंबर को पूर्वान्ह 11 बजे रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में ”नेहरू का भारत डॉट कॉम” वेबसाइट का शुभारंभ करेगें।
मुख्यमंत्री बघेल 14 नवंबर को बाल दिवस के अवसर पर राजधानी के साइंस कॉलेज परिसर स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय सभागार में दोपहर 12:45 बजे बाल दिवस समारोह में शामिल होंगे। वे दोपहर 1:30 बजे साइंस कॉलेज रायपुर से मुख्यमंत्री निवास भिलाई-3 के लिए कार द्वारा प्रस्थान करेंगे। मुख्यमंत्री इस दौरान शाम 5:30 बजे खुर्सीपार स्टेडियम भिलाई पहुंचेगें और वहां आयोजित भिलाई ओलंपिक खेल महोत्सव में भाग लेंगे।

