छत्तीसगढ़

सड़क दुर्घटना में तीन युवकों की मौत

 तेज रफ्तार दो बाइक की आमने-सामने जोरदार टक्कर, तीन की मौत

कवर्धा (छत्तीसगढ़ दर्पण)। स्टेट हाईवे पर शुक्रवार देर रात हुए सड़क हादसे में 3 युवकों की मौत हो गई। रात करीब 12 बजे लोहरा रोड मॉल के ठीक आगे दो बाइक की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हुई, जिसमें 3 युवकों की जान चली गई। दुर्घटना सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में हुई।

खबरे लगातार :-पत्नी की चरित्र पर संदेह में पहाड़ी से दिया धक्का हुई मौत, आरोपी गिरफ्तार

मिली जानकारी के अनुसार ग्राम खैरबना कला का रहने वाला पुनीत साहू (22 वर्ष) मोटरसाइकिल (क्रमांक CG 09 JG 6124) से अकेले कवर्धा से लोहारा की ओर जा रहा था। इधर तरुण यादव (23 वर्ष) अपने साथी अजय यादव (24 वर्ष) के साथ एक ही बाइक पर (क्रमांक CG 08 AO 9290) लोहारा से कवर्धा की ओर आ रहे थे। रात 12 बजे सुमित मॉल के ठीक आगे दोनों बाइक आमने-सामने टकरा गईं। दोनों बाइक की रफ्तार बहुत तेज थी।

खबरे लगातार :-सोशल मीडिया से युवक की दोस्ती पड़ी भारी, आबरू लूटा फिर किया पैसे की मांग

तेज टक्कर होने के कारण तीनों युवक बाइक से नीचे गिर पड़े। इनमें से पुनीत और तरुण की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं सूचना मिलने पर घटनास्थल पर पहुंची सिटी कोतवाली पुलिस ने अजय यादव को तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया, लेकिन 15-20 मिनट के बाद उसने भी दम तोड़ दिया। पुलिस ने बताया कि तीनों में से किसी ने भी हेलमेट नहीं पहना था। घटना की सूचना कोतवाली थाना पुलिस को दी गई। पुलिस ने तीनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए जिला अस्पताल में भिजवाया है। आज तीनों के शव अंतिम संस्कार के लिए उनके परिजनों को सौंप दिए जाएंगे।

 

खबरे लगातार :-कंपनी का मैनेजर उठाईगिरी का हुआ शिकार, रास्ते में रुक कर जूस पी रहा था, इधर पार हो गए लाखों रुपए ...

Leave Your Comment

Click to reload image