छत्तीसगढ़

किसान हितैषी सरकार है भूपेश बघेल की सरकार : चंद्रदेव राय

 बिलाईगढ़ (छत्तीसगढ़ दर्पण)। बिलाईगढ़ जिला के सरसिंवा में 11 सोसायटी अध्यक्षों ने क्षेत्र के विधायक व संसदीय सचिव चंद्रदेव राय का स्वागत व आभार कार्यक्रम का आयोजन किया। सभी अध्यक्षों ने आतिशबाजी के साथ फल,सब्जी, धान व मिठाईयों से तौलकर सचिव चंद्रदेव राय का जोरदार स्वागत किया।

काँग्रेस सरकार ने इस बार सोसायटी अध्यक्षों का मनोनीत करते अध्यक्षों की नियुक्ति आदेश जारी किया है। जिसके मद्देनजर सरसिंवा क्षेत्र के 11 सोसायटी अध्यक्षों ने भूपेश सरकार को धन्यवाद ज्ञापित करते क्षेत्रीय संसदीय सचिव व विधायक चंद्रदेवराय का जोरदार आतिशबाजी के साथ स्वागत व आभार किया। इस दौरान चंद्रदेवराय का आभार रैली निकाला गया और सरसिंवा थाना के पास स्वागत के साथ कार्यक्रम का शुरुवात हुआ जो पुराना विद्युत कार्यालय से होते हुए  मंच पहुँचा। रैली के दौरान रॉय जी को जगह-जगह धान, फल,सब्जी और मिठाइयों से तौला गया। वहीं  संसदीय सचिव रॉय स्वागत के दौरान थिरकते अंदाज में भी नजर आया। जिसके बाद मंच में सोसायटी अध्यक्षों ने गज फूलमालाओं सहित प्रतीक चिन्ह भेंट किया।



वहीं संसदीय सचिव व विधायक चंद्रदेवराय ने सभी अध्यक्षों का मुँह मीठा करते नियुक्ति पत्र प्रदान किया और बधाई देते उनके उज्जवल भविष्य की कामना कि। ततपश्चात राय ने मंच में संबोधित करते हुए कहाकि की छत्तीसगढ़ सरकार छत्तीसगढ़ीयों व किसान भाइयों सहित जनता की सरकार हैं । जो गढ़बो नवा छत्तीसगढ़ के परिकल्पनाओं को साकार करते हुए नवा छत्तीसगढ़ का निर्माण कर रहे हैं। उन्होंने आगे कहाकि भाजपा शासनकाल में किसान भाइयों को  कई परेशानियों का सामना करना पडा है। अब कोई परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ेगा। छत्तीसगढ़ में अब भूपेश बघेल की सरकार है जो  किसान हितैषी है, जो निरंतर विकास को प्राथमिकता देते हुए लगातार विकास को गढ़ रहे है।

 

 

Leave Your Comment

Click to reload image