छत्तीसगढ़

भाजपा प्रदेश प्रभारी ओम माथुर 21 को रायपुर दौरे पर

 रायपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। भाजपा प्रदेश प्रभारी ओम माथुर  21 नवंबर को रायपुर आएंगे। वे भानूप्रतापपुर उपचुनाव को देखते हुए रायपुर पहुंचेंगे। भाजपा प्रदेश प्रभारी रायपुर पहुंचकर, कोर ग्रुप की बैठक लेंगे। साथ ही प्रदेश पदाधिकारियों सांसद और विधायकों से चर्चा करेंगे। वे भानूप्रतापपुर चुनाव की रणनीति बनाने वाले नेताओं से अलग से बातचीत करेंगे, ताकि भाजपा इस सीट पर अपनी जीत दर्ज कर सके।

दरअसल भानूप्रतापपुर विधायक स्वर्गीय मनोज मंडावी के निधन के बाद से यह सीट खाली हुई है। चुनाव की घोषणा के अनुसार 5 दिसंबर को मतदान होगा। वहीं, 8 दिसंबर को मतगणना की जाएगी। बीजेपी आज चुनाव समिति की बैठक करेगी। इस दौरान भानूप्रतापपुर उपचुनाव के प्रत्याशी को लेकर चर्चा होगी।

 

Leave Your Comment

Click to reload image