अपनी ही गाड़ी में युवक ने लगाई आग, इस बात से था नाराज...
बिलासपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। सर्विस सेंटर में सही सर्विसिंग नहीं मिलने से नाराज युवक ने वहां जनकर हंगामा मचाया। इतना ही नहीं, उसने अपनी हो गाड़ी को आग के हवाले कर दिया। मामला बिलासपुर के तिफरा ओवर ब्रिज के पास स्थित शोरूम का है।
जानकारी के अनुसार, जांजगीर जिला पासिंग की गाड़ी को शोरूम में सर्विसिंग नहीं मिलने से नाराज युवक ने पहले तो सर्विस सेंटर में जमकर हंगामा मचाया। इसके बाद गुस्से में अपनी खुद की एक्टिवा में पेट्रोल डाल कर आग लगा दी। जिसके बाद आनन-फानन मे आग बुझाने का प्रयास किया गया। वही आगजनी से क्षेत्र मे अफरा-तफरी मच गई। किसी अनहोनी की आशंका से घबराए कर्मचारियों और लोगों ने पानी डालकर आग को बुझाया, लेकिन तब तक गाड़ी जल कर खाक हो चुकी थी।

