वालंटियरों की ओर से किया जा रहा बंधक श्रमिक सर्वेक्षण
सूरजपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। छ.ग. शासन श्रम विभाग की ओर से बंधक श्रमिक सर्वेक्षण के लिए निर्देशित किया गया था, जिसके परिपालन में बंधक श्रम अंतर्गत सतर्कता समिति की बैठक कलेक्टर इफ्फत आरा की अध्यक्षता में विगत दिनों आयोजित की गई थी, जिसमें बंधक श्रमिक सर्वेक्षण के लिए संस्था साक्षरता मिशन प्राधिकरण का चयन किया गया था।
प्राधिकरण के वालंटियरों की ओर से जिले के अंतर्गत आने वाले समस्त संस्थानों जैसे औद्योगिक संस्थानों, होटलों, ढाबों, ईंट-भट्टा, क्रेशर, राईस मिल व पेट्रोल पम्प इत्यादि संस्थानों में बंधक श्रमिक सर्वेक्षण किया जा रहा है। जिसके लिए समस्त संस्थानों को सूचित किया गया है, कि बंधक श्रमिक सर्वेक्षण के दौरान सर्वेक्षण कर रहे वालंटियरों को सहयोग प्रदाय करें सर्वेक्षण में किसी भी संस्था में बंधक श्रमिक पाए जाने पर नियोजक के विरूद्ध अपराधिक प्रकरण माननीय श्रम न्यायालय में दर्ज किया जाएगा।

