जिले में राज्योत्सव की तैयारी जोरों पर, कलेक्टर ने राज्योत्सव की तैयारी का लिया जायजा
राजनांदगांव (छत्तीसगढ़ दर्पण)। जिले में राज्योत्सव की तैयारी जोरों से चल रही है। कलेक्टर सिंह ने स्टेट हाई स्कूल मैदान पहुंचकर राज्योत्सव की तैयारी का जायजा लिया। उन्होंने शासन की योजनाओं से संबंधित सभी विभागों के प्रदर्शनी के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
कलेक्टर डोमन सिंह ने मंच, बैठक व्यवस्था, पंडाल, लाईट, पेयजल, सांस्कृतिक कार्यक्रम के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया। उन्होंने राज्योत्सव में जिला पंचायत, कृषि, उद्यानिकी, पशु चिकित्सा विभाग, शिक्षा व खेल विभाग, आदिम जाति कल्याण विभाग, वन विभाग, राजस्व विभाग व राजगामी सम्पदा, महिला एवं बाल विकास विभाग, नगर पालिक निगम की ओर से श्री धन्वंतरी, स्वास्थ्य व परिवार कल्याण विभाग, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी व सिंचाई विभाग, लीड बैंक एवं भारतीय जीवन बीमा निगम, विधिक सेवा प्राधिकरण, जनसंपर्क विभाग, पुलिस विभाग, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, महिला स्व सहायता समूह व्यंजन स्टॉल, नगर पालिक निगम महिला समूह व्यंजन स्टॉल के लिए निर्देशित किया। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ अमित कुमार, अपर कलेक्टर सीएल मार्कण्डेय, नगर निगम आयुक्त डॉ. आशुतोष चतुर्वेदी, एसडीएम अरूण वर्मा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

