जिला प्रशासन, सामाजिक संगठन व जन सहयोग से बाकी नदी की साफ-सफाई की गई
जशपुरनगर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। जिला प्रशासन, सामाजिक संगठन और जन सहयोग से बाकी नदी की साफ-सफाई की गई है। बांकी नदी जीर्णोद्धार समिति की ओर से वन स्टॉप डम को छठ-घाट के रूप में विकसित किया गया है। पूजा के लिए आवश्यक सुविधाओं की व्यवस्था की गई है। जो भी श्रद्धालु इच्छुक हों पूजा संपन्न कर सकते है। बांकी में बहती निर्मल जल पूर्ण रूप से स्वच्छ और साफ है। छठ पूजा के लिए प्रकाश की भी व्यवस्था की गई है।

