छत्तीसगढ़

दुर्ग महापौर ने बिखेरी फुटपाथ पर बैठे गरीब बुजुर्ग के चहरे पर खुशी

रास्ते में रूक कर खरीद लिया उनका सारा सामान

 दुर्ग (छत्तीसगढ़ दर्पण) दीपावली के पावन पर्व पर दुर्ग महापौर धीरज बाकलीवाल शहर के गरीबों को खुशी बांटने में विशेष रूप से सक्रिय है। रविवार को महापौर की सहृदयता का एक और वाकया सामने आया। जब महापौर से सड़क किनारे धूप में एक गरीब बुजुर्ग को ग्राहक का इंतजार करते देखा। उन्होंने तत्काल अपनी वाहन को रुकवाया और उसका सभी समान खरीद लिया। जिससे बुजुर्ग का चेहरा खिल उठा और उसके चेहरे पर रौकन आ गई।

दरअसल महापौर धनतेरस पर शहर की व्यवस्था देखने निकले थे। गांधी प्रतिमा के पास से गुजरने पर उनकी नजर एक बुजुर्ग पर पड़ी। यह बुजुर्ग दीपावली पर्व पर धान की झालर व दीये बेच कर अपने परिवार के लिए खुशियां खरीदने ग्राहक का इंतजार कर रहा था। महापौर ने तत्काल अपने वाहन को रूकवाया और बुजुर्ग के पास पहुंचे। स्नेह का भाव प्रकट करते हुए उन्होंने बुजुर्ग के सभी दीयों, धान की झालर और माता लक्ष्मी गणेश की मूर्ति को खरीद लिया। महापौर की इस संवेदनशीलता को देख बुजुर्ग की आंखें खुशी से नम हो गई और और आसपास मौजूद लोगों ने इसकी सराहना की। शहर विधायक अरुण वोरा के मंशा के अनुरूप महापौर धीरज बाकलीवाल ने सभी सामग्री गरीब परिवार में वितरित करने के निर्देश अपने स्टाफ को दिए। उन्होंने कहा कि, बीते दो साल दीपावली की त्योहारी सीजन का बाजार कोरोना की वजह से बहुत ज्यादा प्रभावित रहा। इस बार बाजार में भरपूर रौनक दिखाई दे रहा है। महापौर ने बुजुर्ग व्यक्ति के चहरे पर मुश्कान लेकर उन्हें दीपावली की बधाई व शुभकामनाएं दी, महापौर ने कहा कि,स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देना हम सबकी जिम्मेदारी है। महापौर ने शहर के नागरिको से अपील कर कहा कि आप भी आगे आये।

 

 

Leave Your Comment

Click to reload image