यादव समाज भवन के लिए सीएम ने दी 20 लाख की स्वीकृति
रायपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। यादव झेरिया समाज सक्ती तहसील ने मुख्यमंत्री को जिला बनाने पर बधाई दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि पहली बार समाज से विधायक बना है। समाज के लोगों ने मुख्यमंत्री और विधायक रामकुमार यादव को चांदी का मुकुट पहनाकर अभिनन्दन भी किया। यादव समाज के सामुदायिक भवन के लिए 20 लाख देने की स्वीकृति भी दी।

