छत्तीसगढ़

हाईवे पर खड़े ट्रेलर से टकराई बस, 20 यात्री घायल

 बिलासपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। हाईवे पर खड़े ट्रेलर से यात्री बस की भिड़ंत हो गई। इस हादसे में बस में सवार करीब 20 यात्री घायल हुए हैं। घायलों को बिल्हा व सरगांव के अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां सभी का इलाज चल रहा।

यह हादसा सोमवार तड़के हिर्री थाना क्षेत्र का मामला है।  भोजपुरी टोल प्लाजा के पास खड़े ट्रेलर को पीछे से यात्री बस ने टक्कर मारा, जिससे करीब 20 यात्री घायल हुए हैं. बताया जा रहा दुर्ग रोडवेज की बस बगीचा से दुर्ग जा रही थी, तभी यह हादसा हो गया।

Leave Your Comment

Click to reload image