छत्तीसगढ़

सलमा को नहीं काटने पड़े चक्कर, आसानी बन गया उनका पट्टा

 कलेक्टर ने विडियो कॉल के माध्यम से लाभांवित हितग्राही सलमा बेगम से की चर्चा 

जशपुरनगर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। कलेक्टर मित्तल ने सोमवार  अपने कक्ष में भूमि स्वामी का पट्टा पाने वाले लाभान्वित हितग्राही पत्थलगांव निवासी सलमा बेगम से फोन विडियो कॉल के माध्यम से बात करके योजना की जानकारी ली।

पत्थलगांव निवासी लाभान्वित हितग्राही सलमा बैगम ने बताया कि राजस्व विभाग में आवेदन देने के पश्चात् उन्हें राजस्व विभाग के चक्कर काटने नहीं पड़े। उनका आसानी से भूमी स्वमाी का पट्टा बनाकर दे दिया गया। उन्होंने बताया कि उन्हें बहुत खुशी हो रही है, कि उनको उनके जमीन का मालिकाना हक मिल गया है और अपने आने वाली पीडी के लिए भी किसी भी प्रकार की समस्या नहीं आएगी। परिवार को भी अब दौड़ भाग करने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। उन्होंने छत्तीसगढ़ शासन की योजना की सराहाना करते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को धन्यावद दिया है, साथ ही अन्य लोगों को भी भूमी स्वामी पट्टा का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया। उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ शासन की योजना के अंतर्गत संचालित नगरीय क्षेत्रों में शासकीय भूमि के आबंटन तथा अतिक्रमण, शासकीय भूमि के व्यवस्थापन, शासकीय भूमि के आबंटन व वार्षिक भू-भाटक के निर्धारण के तहत् भूमि स्वामी पत्थलगांव निवासी सलमा बैगम को 1000 वर्ग फीट भूमि स्वामी का पट्टा दिया गया है।

Leave Your Comment

Click to reload image