दीपक को फूड प्वाइजनिंग की शिकायत के संबंध में खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने की जांच
जशपुरनगर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। खाद्य सुरक्षा अधिकारी खाद्य व औषधि प्रशासन विभाग ने बगीचा विकासखंड के ग्राम बगडोल के निवासी दीपक राम आत्मज हीरा साय को फूड पाइजनिंग की शिकायत के संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि उक्त शिकायत की पूरी जांच व पीडि़त का बयान दर्ज किया गया है। जिसके अनुसार दीपक 14 अक्टूबर 2022 की शाम को बगीचा बस स्टैंड के समीप स्थित सिंह ढाबा में दोस्तों के साथ बैठा था, जहां उसे बाबू सिंह ने सोन पापड़ी खिलाया था। घर आने के बाद उसे2 बार उल्टी हुआ। इसके लिए दीपक को मुकेश सिंह की ओर से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बगीचा में ईलाज के लिए भर्ती किया गया।
दीपक के दोस्तों ने बताया कि उन्होंने सोनपापड़ी मयंक डेली नीड्स से खरीदा था। पीडि़त ने बताया कि उसने 13 अक्टूबर 2022 को बीयर का सेवन भी किया था। दीपक के दिए बयान के आधार पर मयंक डेली नीड्स हाई स्कूल चौक बगीचा व संदीप किराना स्टोर बगडोल से सोन पापड़ी का नमूना संग्रहण कर राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला, कालीबाड़ी रायपुर परीक्षण के लिए भेजा गया है। साथ ही प्राप्त जांच रिपोर्ट के आधार पर ही आगे की कार्यवाही की जाएगी।

