विकासखण्ड स्तरीय कबाड़ से जुगाड़ प्रदर्शनी कार्यक्रम खरसिया में सम्पन्न
खरसिया (छत्तीसगढ़ दर्पण)। राज्य परियोजना कार्यालय, समग्र शिक्षा रायपुर के निर्देशानुसार एवं जिला कलेक्टर रानू साहू, जिला पंचायत रायगढ़ के मुख्यकार्यपालन अधिकारी अविनाश मिश्रा एवं जिलाशिक्षाधिकारी बी.बाखला के निर्देशन में विकास खण्ड खरसिया में दिनांक 17 अक्टूबर को राष्ट्रीय अविष्कार अभियान अंतर्गत विकास खण्ड स्तरीय कबाड़ से जुगाड़ एफ.एल.एन. टी.एल.एम. प्रदर्शनी सम्पन्न कराया गया।
विकास खण्ड खरसिया के विभिन्न 35 संकुलों से संकुल स्तर पर चयनित एफ.एल.एन. टी.एल.एम.का प्रदर्शन आज विकास खण्ड स्तरीय कबाड़ से जुगाड़ एफ.एल.एन.टी.एल.एम. मेला सह प्रदर्शनी कार्यक्रम में किया गया। प्राथमिक स्तर से 35 छात्र प्रतिभागी एवं माध्यमिक स्तर से 35 छात्र प्रतिभागियों ने आज के कार्यक्रम में सम्मिलित हुए।
इस टीएलएम मेला में बुनियादी भाषाई और गणितीय गतिविधियों को सरलतम रूप से समझ विकसित कर सकें ऐसे टीएलएम का निर्माण किया गया है। विभिन्न संकुलों से अलग अलग मॉडल आज की प्रदर्शनी में सम्मिलित किया गए। जिसमें प्राथमिक स्तर के बच्चों में गणित की विभिन्न संक्रियाओं को सरलतम रूप से समझा जा सके। इस हेतु टी.एल.एम. का निर्माण प्रदर्शन किया गया। जिसमें संख्याओं की जोड़, घटाव, गुना, भाग को बच्चे आसानी से सीख सकेंगे। पूर्ववर्ती संख्या परवर्ती संख्या को समझ विकसित करने के लिए टी.एल.एम.निर्माण का प्रदर्शन किया गया।
इसी प्रकार भाषाई कौशल विकसित करने के लिए अंकों के योग से शब्द और शब्दों से वाक्य संरचना, व्याकरण की समझ विकसित करने के लिए यंत्र टीएलएम के रूप में प्रदर्शित किया गया। छात्र प्रतिभागियों एवं उपस्थित शिक्षकों के लिए लंच व्यवस्था की गई थी। इस कार्यक्रम में उत्कृष्ठ टी.एल.एम के चयन के लिए निर्णायक दल का गठन किया गया था, जिसमें एल.डी.पटेल प्राचार्य, हायर सेकेंडरी सोंडका, हेमलाल पटेल प्रधान पाठक मा.शा.ठाकुरदिया, शिवशंकर पटेल प्रधान पाठक मा.शा.बाम्हनपाली, आनन्द कुमार त्रिवेदी प्रधान पाठक मा.शा.खैरपाली, मिनकेतन राणा प्रधान पाठक मा.शा.बैकुंठपुर सम्मिलित थे।
निर्णायक दल के द्वारा दिये गए निर्णय के अनुसार विकास खण्ड पर उत्कृष्ठ टी.एल.एम. माध्यमिक खण्ड में प्रथम स्थान पर चरण दास महन्त, कक्षा-7 वीं मा.शा.करुमौहा संकुल-बसनाझर, द्वितीय स्थान पर युग डनसेना कक्षा-8वीं, लाल बहादुर शास्त्री बालक माध्यमिक शाला खरसिया, संकुल-खरसिया एवं तृतीय स्थान पर चेतना बंजारे कक्षा-7 वीं,माध्यमिक शाला -जैमुरा,संकुल-जैमुरा रहे। इसी तरह प्राथमिक स्तर पर कुमारी मिन्नू लक्ष्मी यादव कक्षा-4 थीं,प्राथमिक शाला -बैकुंठपुर, संकुल-सोंडका, द्वितीय कुमारी भावना यादव कक्षा-5वीं प्राथमिक शाला-करपीपाली, संकुल-बसनाझर एवं तृतीय स्थान पर कुमारी अनन्या महन्त कक्षा-5वीं प्राथमिक शाला -बकेली, संकुल-तुरेकेला रहे। उपरोक्त चयनित छात्र अब जिला स्तरीय एफ.एल.एन. टी.एल.एम. प्रदर्शनी में सम्मिलित होंगे।
सम्पूर्ण कार्यक्रम में एल.डी. पटेल प्राचार्य शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला सोंडका का सहयोग सराहनीय रहा। वहीं इस कार्यक्रम के सूत्रधार प्रदीप कुमार साहू विकास खण्ड स्त्रोत केंद्र समन्वयक-खरसिया के दिशा निर्देश पर कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।कार्यक्रम की मॉनिटरिंग विकासखण्ड शिक्षाधिकारी एल.एन.पटेल द्वारा सतत रूप से की गई।

