कलेक्टर ने वितरित किया दिव्यांग को 1 लाख रुपए का चेक
खैरागढ़ (छत्तीसगढ़ दर्पण)। कलेक्टर डॉ जगदीश कुमार सोनकर ने गुरुवार को धरमपुरा वार्ड खैरागढ़ निवासी दिव्यांग हितग्राही मनोज कुमार को स्वेच्छानुदान मद से 1 लाख रुपए की सहायता राशि का चेक प्रदान किया। इस अवसर पर डिप्टी कलेक्टर आभा तिवारी व रेणुका रात्रे उपस्थित थे।

