कलेक्टर ने तांदुला जलाशय का किया अवलोकन
बालोद (छत्तीसगढ़ दर्पण)। कलेक्टर शर्मा ने आज जिला मुख्यालय के समीप स्थित तांदुला जलाशय का अवलोकन कर जलभराव की स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने वहॉ मुख्य नहर के माध्यम से सिंचाई व भिलाई इस्पात संयंत्र के लिए छोड़े जा रहे पानी की भी विस्तारपूर्वक जानकारी जल संसाधन विभाग के अधिकारियों से ली। कलेक्टर ने तांदुला जलाशय में आने वाले पर्यटकों के लिए सुविधाओं के विस्तार के लिए भी आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। इस अवसर पर एस.डी.एम. शीतल बंसल सहित जल संसाधन विभाग के अधिकारी आदि मौजूद थे।

