संयुक्त कलेक्टर ने पोषण पुर्नवास केन्द्र का किया औचक निरीक्षण
बीजापुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। जिले में कुपोषण को कम करने के लिए सघन अभियान चलाया जा रहा हैं, जिसके अंतर्गत पोषण पुर्नवास केन्द्र संचालित की जा रही है, जहां अतिगंभीर कुपोषित बच्चों को चिन्हित कर पुर्नवास केन्द्र पर 15 दिवस के लिए भर्ती कर विशेष देख-रेख व आहार से लाभांवित किया जाता है, जिससे बच्चों को कुपोषण से बाहर लाया जा सके।
संयुक्त कलेक्टर सुमन राज द्वारा भोपालपटनम सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र अंतर्गत संचालित पोषण पुर्नवास केन्द्र का निरीक्षण किया गया, निरीक्षण के दौरान बीएमओ डॉ. राजेन्द्र राय व फीडिंग डेमोशट्रेशन उपस्थित रहे। केंद्र में 6 बच्चें संदर्भित पाया गया, 4 बच्चे के माता द्वारा घर ले जाना बताया गया। इस पर फीडिंग डेमोशट्रेशन को निर्देशित किया गया, कि सभी बच्चों को 15 दिवस नियमित रूप से संदर्भित रख देख-रेख व आहार से लाभांवित किया जाएं। ताकि बच्चे को जल्द से जल्द कुपोषण की श्रेणी से बाहर लाया जा सके। पोषण पुर्नवास केन्द्र में आहार तालिका एफ-75/100 का प्रदर्शन करने के लिए निर्देशित किया गया। पोषण पुर्नवास केन्द्र का भी जायजा लेते हुए, साफ-सफाई व आवश्यक आहार की नियमित आपूर्ति बनाये रखने के लिए निर्देशित किया गया। मददेड़ पोषण पुर्नवास केन्द्र का भी निरीक्षण किया गया निरीक्षण के दौरान 1 भी बच्चे संदर्भित होना नहीं पाया गया। पंजी 4 बच्चे संदर्भित होना पाया गया। इस पर नाराजगी जाहीर करते हुए। संदर्भित बच्चें की विशेष देखरेख करने के लिए निर्देश किया गया फिडींग डेमोशट्रेशन अनुपस्थित रही। दोनों पोषण पुर्नवास केन्द्र में संदर्भित होने वाले बच्चों व माताओं को डिस्चार्ज के समय दी जाने वाले बच्चों के कपड़ा व साडी की भी जानकारी ली गई व निदेर्शित किया गया, कि सभी संदर्भित होने वाले बच्चां व माताओं को कपड़े व साडी से लाभांवित कराना सुनिश्चित करें।

