श्रमण संघ ने ललित पटवा पर फिर जताया भरोसा, दोबारा बने अध्यक्ष
रायपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। रायपुर श्रमण संघ की आमसभा सोमवार शाम टैगोर नगर स्थित श्री लालगंगा पटवा भवन में आयोजित की गई थी। संघ के 2 वर्ष का कार्यकाल पूरा हो चुका है। ऐसे में ललित पटवा की सक्रियता और समाज के प्रति सेवाभाव को देखते हुए कीर्ति जैन, डाॅ. अनिल कर्णावत, सुरेश सिंगी, पारसमल जी बम और ताराचंद जी सुराना ने उन्हीं का नाम संघ के नए अध्यक्ष के लिए प्रस्तावित किया।
सभा में मौजूद समाजजनों ने इस पर मुहर लगा दी और ललित एक बार फिर अध्यक्ष चुन लिए गए। रायपुर श्रमण संघ में बतौर अध्यक्ष यह उनका दूसरा कार्यकाल होगा। इससे पहले कोषाध्यक्ष कीर्ति जैन ने पिछले कार्यकाल और आय-व्यय का ब्यौरा प्रस्तुत किया।
इस मौके पर संघ के वरिष्ठ अशोक पटवा, मंगलचंद नाहटा, डाॅ. अनिल कर्णावत, सुरेश सिंगी, ताराचंद सुराना और कमल पटवा ने अपने भाव व्यक्त करते हुए कहा कि पिछले कार्यकाल में समाज के लिए कई अद्भुत काम किए गए हैं। संत प्रवीण ऋषि का 8 दिवसीय कार्यक्रम ऐतिहासिक रहा जिसे सालों बाद भी याद रखा जाएगा। इस दौरान आगामी चातुर्मास पर भी चर्चा हुई।
संत प्रवीण ऋषि को रायपुर आमंत्रित किया जाएगा। चातुर्मास के लिए विनती करने रायपुर से श्रमण संघ का एक प्रतिनिधि मंडल गुरुदेव के पास जाएगा। आमसभा में यशवंत कोटेचा, अनिल कुचेरिया, प्रमोद छत्तीसावोरा, निखिल सुराना, संदीप बैद, पंकज सुराना, सम्यक चतुर्मुथा, शीतल पीचा, शशांक नाहटा, सौरभ जैन, पराग सुराना, विनोद सांड, चंद्रेश बैदमुथा, डाॅ. संदीप जैन, ललित बैद, लक्ष्मीचंद गुंदेचा, प्रवीण नाहटा आदि मौजूद रहे।

