शोक संतप्त परिवार से भेंटकर मंत्री अकबर ने प्रकट की संवेदना
कवर्धा (छत्तीसगढ़ दर्पण)। वन मंत्री व कवर्धा विधायक मोहम्मद अकबर शुक्रवार को अपने एक दिवसीय कबीरधाम प्रवास के दौरान विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल हुए। मंत्री अकबर प्रवास के दौरान ग्राम तरेगावं जंगल में स्व. लक्ष्मण मेरावी के निवास में पहुंचकर उनके परिवार के सदस्यों से भेंट मुलाकात कर अपनी संवेदना प्रकट की। इस अवसर पर क्रेडा के सदस्य कन्हैया अग्रवाल, नीलकंठ चंद्रवंशी, जनपद अध्यक्ष श्रीमती लीला धनुक वर्मा, मंडी अध्यक्ष नीलकंठ साहू, उपाध्यक्ष चोवा साहू, अशोक चोपड़ा सहित जनप्रतिनिधि, उपस्थित थे।

