जल उपलब्धता बढ़ाने जिले के किसानों का दो दल शैक्षणिक भ्रमण के लिए रवाना
महासमुंद (छत्तीसगढ़ दर्पण)। प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना- 2.0 के अंतर्गत विकासखंड महासमुंद व पिथौरा से अंतर्राज्यीय क्षमता निर्माण सह शैक्षणिक भ्रमण के लिए परियोजना अधिकारी वाटरशेड डेवलपमेंट योजना से 45-45 किसानों का दो दल 7 दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण के लिए महाराष्ट्र के रालेगण सिद्धी व हिरवे बाजार के लिए रवाना हुए। पिथौरा ब्लॉक में अध्यक्ष जिला पंचायत उषा पटेल ने बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया
वहीं महासमुंद में पूर्व जनपद उपाध्यक्ष व विधायक प्रतिनिधि महासमुंद दाऊलाल चंद्राकर ने बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। महासमुंद में उपसंचालक कृषि अमित कुमार मोहंती सहायक संचालक कृषि यू.एस.तोमर उपस्थित रहे। वहीं पिथौरा में उपाध्यक्ष जनपद पंचायत मुकेश यादव, भीमराव घोड़ेसवार सहायक भूमि संरक्षण अधिकारी, दिलीप सिंह दीवान कृषि विकास अधिकारी, ओ.पी.पटेल व कमलेश दीवान ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी उपस्थित थे।

