रायपुर ग्रामीण जिला कांग्रेस कमेटी की मासिक बैठक संपन्न
रायपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। जिला कांग्रेस कमेटी रायपुर ग्रामीण की मासिक समीक्षा बैठक कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन रायपुर में जिला ग्रामीण अध्यक्ष उधो वर्मा की अध्यक्षता में बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में भारत जोड़ो पद यात्रा की तैयारी के संबंध में चर्चा, देश मे बढ़ती महंगाई को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। इस माह में जिले में कांग्रेस पार्टी द्वारा आयोजित कार्यक्रम के गतिविधियों के संबंध में बारी बारी से ब्लॉक अध्यक्ष द्वारा जानकारी दी गई। साथ ही बैठक में बूथ स्तर पर पदयात्रा की दिशा निर्देश दिया गया। जिला कांग्रेस के निर्देशन में सभी प्रकोष्ठ के मोर्चा संगठन बैठक में भाग लेंगे।
बैठक को सम्बोधित करते हुए धरसींवा विधायक अनिता योगेंद्र शर्मा ने कहा कि सभी प्रकोष्ठों के पदाधिकार्यो व कार्यकर्ता को साथ लेकर चलना है। पदयात्रा के दौरान मूलभूत समस्याओ को सुनना हल करना प्रथम प्राथमिकता है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के संगठन महामंत्री अमरजीत चावला ने कहा देश में बढ़ती महंगाई पर बोलते हुए विभिन्न मुद्दों पर बात की। बैठक को जिला प्रभारी राजेंद्र साहू ने बताया कि पदयात्रा के माध्यम से सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर पहुंचाना है।
बैठक को रायपुर जिला पंचायत के अध्यक्ष डोमेश्वरी वर्मा, रायपुर कृषि मंडी अध्यक्ष नारायण कुर्रे, जिला महिला अध्यक्ष अनिता गुरुपंच, सभापति कृपाराम निषाद, जिला पंचायत सदस्य हरीशंकर निषाद आदि ने सभा को संबोधित किया। इस अवसर पर ब्लॉक अध्यक्ष गण योगेंद्र सोलंकी, दुर्गेश वर्मा,गिरधारी साहू, देवदास टंडन, अविनाश निहाल, आशीष दुबे, देवेंद्र वर्मा, देवव्रत नायक, देवेंद्र मिश्रा, डामन साहू, अश्वनी वर्मा, श्रवण चंद्राकर, मोहन वर्मा, चूड़ामणि साहू, अभिषेक शुक्ला, गोवर्धन यदु, गजानंद वर्मा, डॉ घनश्याम टंडन, कमल भारती, डॉ कमल नयन पटेल, इसराइल खान, कन्हैया यादव, बुधराम धीवर, भागवत लहरी, बसंत कुमार साहू, डॉ श्रवण निषाद, कैलाश जयसवाल, सतीश वर्मा, प्रणव सिंह ठाकुर, पुष्पलता वैष्णव, लोकेश्वरी वर्मा, अरुणा, शीला कंडरा, योगेश्वर वर्मा, भीखू राम वर्मा, रवि लहरी, कमल सोनवानी, मनसाराम निर्मलकर, सुरेंद्र सुल्तान, चोवराम साहू, श्यामलाल बघेल, मुकेश ठाकुर, मानसिंग गिलहरे, प्रकाश बंदे, संतराम नारंग, संतोष कुमार पाल, लेखु वर्मा, नेमसिंह कटारिया, रंजीत गायकवाड, अब्दुल कादिर, रहमत उल्लाह खान, तुकाराम साहू, राजू यादव, विजय हरिरामानी, होलाराम पोर्ते सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी गण उपस्थित थे।

