कुष्ठ से बचाव व रोकथाम के लिए उपस्थित सभी लोगों को दिलाया गया शपथ
जशपुरनगर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। स्वास्थ्य विभाग की ओर से गांधी जयंती के अवसर पर कलेक्टर अग्रवाल के निर्देशन में विगत दिवस जिला अस्पताल में कुष्ठ जागरूकता दिवस का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में कुष्ठ के प्रति जागरूकता लाने के लिए संदेश वाचन व कुष्ठ से बचाव व रोकथाम के लिए उपस्थित सभी लोगों को शपथ दिलाया गया। इस आयोजन में मुख्य चिकित्सा व स्वास्थ्य अधिकारी सहित स्वास्थ्य विभाग के अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे। कार्यक्रम का शुभारंभ महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर की गई। इस दौरान उपस्थित सभी लोगों को कुष्ठ रोग के संबंध में विस्तार से जानकारी देते हुए कुष्ठ के प्रति बिना किसी भेदभाव के समाज में रोगियों से समान रूप से व्यवहार करने की अपील की गई।

