विश्व हृदय दिवस : 8 अक्टूबर को रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल रायपुर के हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. जावेद जांच के लिए रहेंगे उपलब्ध
सूरजपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। कलेक्टर इफ्फत आरा व मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आर. एस. सिंह तथा सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक डॉ. शशि तिकों के मार्गदर्शन में एनपीसीडीसीएस कार्यक्रम अंतर्गत जिला सूरजपुर के समस्त स्वास्थ्य संस्थाओं में 29 सितंबर को विश्व हृदय दिवस का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। जिसमें 30 वर्ष से अधिक महिला व पुरुषों का बी.पी. जाब, शुगर जांच, कैंसर व हृदय रोग के लक्षणों का स्क्रीनिंग किया गया, साथ ही हेल्थ एण्ड वेलनेस सेन्टर के माध्यम से स्कूलों में भी हृदय रोग से संबंधित जानकारी प्रदान की गयी।
मुख्य चिकित्सा व स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आर.एस. सिंह की ओर से जिले के समस्त नागरिकों को अपील करते हुए जानकारी प्रदान की गयी कि 8 अक्टूबर को सुबह 10.00 बजे से दोपहर 02.00 बजे तक जिला चिकित्सालय सूरजपुर में रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल रायपुर के हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. जावेद परवेज मरीजों के जांच के लिए उपलब्ध रहेंगे। एनसीडी जिला नोडल अधिकारी डॉ. दीपक जायसवाल की ओर से जानकारी प्रदान की गयी कि एनसीडी कार्यक्रम के तहत जिले के समस्त हेल्थ एण्ड वेलनेस सेन्टर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र तथा जिला चिकित्सालय में कभी भी आकर बी.पी. शुगर व कैंसर की जांच करा सकते हैं तथा उनके द्वारा जानकारी प्रदान की गयी कि जिला चिकित्सालय सूरजपुर में जल्द ही गर्भाशय के मुख कैंसर (सिन-1, सिन 2 ) के प्रारंभिक लक्षणों वाले मरीजों को जल्द ही थर्मल एब्लेजन मशीन के माध्यम से नि:शुल्क उपचार प्रदान की जाएगी।

